Tankless Geyser: पानी गर्म करने का स्मार्ट तरीका है टैंकलेस गीजर, कैसे करता है काम?

ठंड के मौसम में लोग पानी गर्म करने के लिए अलग-अलग तरीके आजमाते हैं। बदलती तकनीक के साथ ही अब गीजर भी अपडेट हो गए हैं। अब नॉर्मल गीजर की जगह टैंकलेस गीजर ने ले ली है।
Updated:- 2026-11-10, 14:37 IST
image

 Tankless Geyser: गुलाबी ठंड ने दस्‍तक दे दी है। सर्दी से बचने और गर्म पानी करने के लिए कई ऑप्‍शन मार्केट में हैं। गीजर खरीदने से पहले उसकी टैंक कैपेसिटी को लेकर कंफ्यूजन रहती है। कस्‍टमर इसी दुविधा में रहते हैं कि उनकी फैमिली के लिए कितने लीटर कैपेसिटी वाला गीजर इंस्‍टाल करना बेहतर रहेगा? अब आपकी दुविधा को खत्‍म करने के लिए बाजार में टैंकलस गीजर मिल जाएंगे। जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि ये पूरी तरह से टैंकलेस होते हैं जिसमें कोई टैंक नहीं होता। इनकी खासियत है कि ये बाथरूम में बहुत कम जगह लेते हैं। आपको पानी गर्म होने का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता।

 कैसे काम करता है टैंकलेस गीजर?

बिना टैंक का गीजर आखिर काम कैसे करता है? टैंकलेस गीजर पानी के बहाव के आधार पर काम करता है। जैसे ही आप नल ऑन करते हैं। टैंकलेस गीजर के अंदर लगे फ्लो सेंसर काम करना शुरू कर देते हैं। एक हाई-पावर हीटिंग कॉइल या हीट एक्सचेंजर से होकर पानी गुजरता है। जैसे ही पानी निकलता है उसके कुछ ही सेकंड में शक्तिशाली हीटिंग एलिमेंट बहते हुए पानी को तुरंत गर्म करना शुरू कर देता है। इसके बाद जैसे ही नल को बंद करते हैं सेंसर ऐलिमेंट को पावर सप्‍लाई होनी बंद हो जाती है। टैंकलेस गीजर में पानी स्‍टोरिंग कंटेनर नहीं होता। इसकी वजह से इनका आकार भी छोटा होता है और यह बाथरूम की दीवार पर ज्यादा जगह भी नहीं घेरता। 

inside img (8)

Image Credit: iStock

यह भी पढ़ें- Geyser Cleaning Hacks: गीजर से बदबू आने पर क्‍या करें? छुटकारा पाने का आसान तरीका जानें

यहां जानें टैंकलेस गीजर के बड़े फायदे

बाथरूम के अंदर लगे पुराने गीजरों की जगह टैंकलेस गीजर ने ले ली है। इसकी कई वजहें हैं ये कम जगह का घेराव करने के साथ बिजली की खपत भी कम करते हैं। मार्केट में कई कंपनियों के पावर सेविंग टैंकलेस गीजर आपको मिल जाएंगे। आइए जानते हैं इनके क्‍या फायदे हैं?

कम जगह पर होता है इंस्‍टॉल- टैंकलेस गीजर को भारी-भरकम स्टोरेज टैंक की जरूरत नहीं होती। ये छोटी जगह होने के बावजूद आसानी से इंस्‍टॉल किया जा सकता है। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन आपके घर में जगह खाली करता है, जो इसे उन जगहों के लिए बढ़िया बनाता है जहां जगह की कमी होती है। किचन के लिए ऐसे गीजर बेहतर रहते हैं।

पावर एफिशिएंसी भी बेहतर- सिर्फ जरूरत के समय ही इसमें पानी गर्म किया जाता है। ऐसे में टैंकलेस गीजर एनर्जी की खपत कम करते हैं और स्टैंडबाय हीट लॉस को खत्म करते हैं। इस ऑन-डिमांड हीटिंग तरीके से यूटिलिटी बिल कम होते हैं।

लंबे समय तक चलते हैं- पानी के संपर्क में कम पार्ट्स आने और एक जैसा तापमान बनाए रखने से कम घिसावट होती है। इसीलिए ये यूनिट्स टिकाऊ होती हैं और समय के साथ इन्हें अक्सर कम बदलने की जरूरत पड़ती है। इसलिए ऐसे गीजर लंबे समय तक चलते हैं। 

inside img (7)

Image Credit: iStock

यह भी पढ़ें- Electric Vs Gas: कौन-सा गीजर बेस्‍ट है? यहां जानें सही जवाब

 समय के साथ तकनीक भी बदली है। पानी गर्म करने के लिए एक से बढ़कर एक सुविधाएं आपको मिल जाएंगी। टैंकलेस गीजर भी इनमें से एक है। ये आपके बिजली बिल की भी बचत करता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: iStock, magnific.com 

FAQ
टैंकलेस गीजर क्या होता है? इसके बारे में समझाएं। 
टैंकलेस गीजर कोई पानी स्टोर करने वाला टैंक नहीं होता। जैसे ही आप नल खोलते हैं, इसके अंदर लगे सेंसर चालू होते हैं और हाई-पावर हीटिंग कॉइल बहते हुए पानी को कुछ ही सेकंड में गर्म कर देती है।
टैंकलेस गीजर के क्या फायदे हैं?
 इसका सबसे पहला फायदा है जगह की बचत। यह आकार में बहुत छोटा होता है और बाथरूम की दीवार पर कम जगह घेरता है। दूसरा पानी गर्म होने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता।
यह किन घरों या जगहों के लिए सबसे अच्छा है?
टैंकलेस गीजर उन जगहों के लिए बेहतरीन है जहां गर्म पानी की कम जरूरत होती है, जैसे- रसोई में बर्तन धोने के लिए या छोटे अपार्टमेंट जहां 1-2 लोग रहते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।