Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:30 AM IST

क्या आपका गीजर पानी कम गर्म कर रहा है? घर पर ही करें इसकी सफाई, बढ़ जाएगी मशीन की उम्र

यदि सर्दियों के मौसम में आपका गीजर पानी कम गर्म कर रहा है और आप इसे घर पर ही सही करना चाहती हैं तो यहां दिए गए कुछ तरीके आपके बेहद काम आ सकते हैं। जानते हैं, इन तरीकों के बारे में... 
Updated:- 2026-01-15, 20:46 IST
geyser

सर्दी के मौसम में ज्यादा गर्मी गीजर का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन कई बार हम यह नोटिस करते हैं कि पिछले साल की तुलना में इस साल गीजर पानी गर्म करने में बहुत ज्यादा समय ले रहा है या पानी केवल हल्का गुनगुना ही निकलता है। इसका सबसे बड़ा कारण है गीजर के टैंक और हीटिंग एलिमेंट पर जमा होने वाली खारे पानी की परत। यदि आप भी समस्या का सामना कर रही हैं तो बता दें कि कुछ तरीकों से आप इस समस्या को दूर कर सकती हैं। इसके लिए आपको बाहर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। आज का हमारा लेख आपके लिए है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गीजकर को साफ करने में कौन से तरीके आपके काम आ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...

गीजर के पानी को कम गर्म करने का कारण

भारत के कई ऐसे हिस्से हैं, जहां पर हार्ड वाटर यानी खारा पानी इस्तेमाल होता है। जब पानी गर्म होता है तो इसमें मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स गीजर के अंदरूनी हिस्से पर जम जाते हैं। 

geyser (3)

इसे कैल्शियम कार्बोनेट की परत भी कहा जाता है। यह परत हीटिंग एलिमेंट को खराब कर लेती है, जिससे हीट पानी तक नहीं पहुंचती और गीजर को गर्म पानी कम करने में काफी समय लगता है।

कैसे साफ करें गीजर?

सबसे पहले आप मुख्य पावर सप्लाई बंद कर दें और गीजर का प्लग निकाल दें। उसके बाद ठंडे पानी की सप्लाई को भी बंद कर दें। अब आउटलेट, पानी जहां से गर्म पानी आता है, को खोलें और गीजर का पूरा पानी निकाल लें। गीजर के नीचे के हिस्से को स्क्रूड्राइवर की मदद से खोलें। 

इसे भी पढ़ें -WhatsApp पर अब पेरेंट्स की होगी पैनी नजर, बच्चों की सुरक्षा के लिए आ रहा है खास फीचर, जानें कैसे करेगा काम?

 यहां आपको हीटिंग एलिमेंट दिखाई देगा। इसे धीरे से बाहर निकालें। आप देखेंगे कि इस पर एक सफेद रंग की कड़क परत जमी होगी। अब एक बाल्टी में आप सफेद विनेगर को मिला लें। इस एलिमेंट को तकरीबन कुछ घंटे के लिए डुबाकर रख दें। बता दें कि विनेगर में एसिडिक होता है जो कैल्शियम की परत को पिघलाने का काम करता है। ऐसे में आप गीजर के टैंक के अंदर हाथ या ब्रश डालकर जमी हुई सफेद परत को बाहर निकालें। 

geyser water

 इसके बाद साफ पानी से टैंक को फ्लश कर दें। जब एलिमेंट अच्छे से साफ हो जाएं तो उसे वापस उसकी जगह पर फिट कर दें और लीक को चेक करने के लिए पानी की सप्लाई को चालू कर दें। अब पावर ऑन करें। ऐसा करने से आपका गीजर पहले से भी ज्यादा तेज गर्म पानी देने लगेगा और इसकी लाइफ भी बढ़ जाएगी।

इसे भी पढ़ें -साइबर ठगों ने निकाला ठगी का नया तरीका, 'SIR लिस्ट' वाली फर्जी फाइल से खाली हो रही है मेहनत की कमाई

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।