कपड़े, पूजा और शॉपिंग के चक्कर में जेब न हो खाली; ऐसे बनाएं 9-डे बजट प्लान

त्योहार आते ही लोग शॉपिंग में लग जाते हैं, लेकिन कई बार कपड़ों, पूजा-पाठ और गिफ्ट्स की भागदौड़ में हमारा बजट पूरी तरह बिगड़ जाता है और जेब खाली हो जाती है। इस परेशानी से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप पहले से ही एक स्मार्ट प्लान बना लें। बता दें कि थोड़ा सी समझ आपको बिना किसी स्ट्रेस के त्योहार का पूरा आनंद लेने में मदद करती है। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आजमाकर आप नौ दिनों तक अपने खर्च को बैलेंस रख सकती हैं। जानें कैसे तैयार करें बजट?
नवरात्रि शॉपिंग से पहले ऐसे बनाएं 9 डे बजट प्लान
त्योहारों के दिनों में खर्चों पर लगाम लगाना थोड़ा मुश्किल जरूर लगता है, लेकिन असंभव नहीं है। सबसे पहले यह तय करें कि आपके पास कुल कितना बजट है। खर्चों को अलग-अलग हिस्सों में बांट लें जैसे कपड़ों के लिए कितना पैसा रखना है, पूजा की सामग्री पर कितना खर्च होगा और दोस्तों या रिश्तेदारों के लिए गिफ्ट्स पर कितना।

Image Credit-Magnific
जब आपके पास एक तय सीमा होगी, तो आप बेवजह की चीजों पर पैसे खर्च करने से बच जाएंगे। हमेशा अपनी बचत को सुरक्षित रखते हुए ही त्योहार का बजट बनाएं ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।
इसे भी पढ़ें- ट्रेंड में चल रहा कोई भी 'वायरल प्रोडक्ट' खरीदने से पहले भूलकर भी न करें ये गलतियां
त्योहार में बजट को बिगड़ने से रोकने के लिए आजमाएं ये टिप्स
आज के समय हम सभी ऑफलाइन के बजाय ऑनलाइन चीजें खरीदना पसंद करते हैं। फिर चाहे पूजा का सामान हो, सब्जियां हो या फिर कपड़े। ऐसे में न चाहते हुए हम एक चीज की जगह 10 चीजें खरीद लेते हैं, जो बजट को खराब कर देते हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए आप नीचे बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।

Image Credit-ai
- शॉपिंग पर जाने से पहले घर की जरूरी चीजों, पूजा के सामान और कपड़ों की एक लिस्ट तैयार कर लें। दुकान पर जाकर बिना सोचे-समझे खरीदारी करने से बजट हमेशा बिगड़ जाता है।
- किसी भी सामान को खरीदने से पहले ऑनलाइन ऑफर्स और लोकल मार्केट के दामों की तुलना जरूर कर लें। कई बार लोकल मार्केट में बहुत ही किफायती और अच्छी चीजें मिल जाती हैं।
- फेस्टिव सीजन में कई बैंक क्रेडिट कार्ड और यूपीआई ट्रांजैक्शन पर भारी कैशबैक और छूट देते हैं। इनका सही इस्तेमाल करके आप अच्छी खासी बचत कर सकती हैं, बशर्ते आप उतनी ही खरीदारी करें जितनी जरूरत हो।
इसे भी पढ़ें- शॉपिंग से क्यों मिलती है खुशी? जानें Retail Therapy के पीछे छुपी साइकोलॉजी
ऊपर लेख में दी गई जानकारी के हिसाब से आप नौ दिन के लिए आसानी से कपड़े, पूजा का सामान और नवरात्रि या त्योहार के दौरान होने वाले जरूरत को आसानी से पूरा कर सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगे तो इसे शेयर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ।
Image Credit-Main image ( ai)
- नवरात्रि में त्यौहार का कुल बजट कैसे तय करें?
- अपनी मासिक आय का अधिकतम 10-15% ही फेस्टिव शॉपिंग और पूजा के लिए फिक्स करें।
- पूजा सामग्री और राशन की खरीदारी में पैसे कैसे बचाएं?
- पूजा सामग्री और व्रत का सामान आखिरी समय के बजाय 1-2 हफ्ते पहले होलसेल मार्केट या ऑनलाइन डिस्काउंट सेल से खरीदें।
- गरबा और डांडिया नाइट के टिकट्स व एंट्री पास का खर्च कैसे कम करें?
- ग्रुप बुकिंग डिस्काउंट्स का लाभ उठाएं या एनजीओ व सोसायटी द्वारा आयोजित फ्री/कम बजट गरबा इवेंट्स में जाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।