ट्रेंड में चल रहा कोई भी 'वायरल प्रोडक्ट' खरीदने से पहले भूलकर भी न करें ये गलतियां

आज के समय हम में से अधिकतर लोग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही चीजों को खरीदना पसंद करते हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे भूलकर भी न करें। नीचे लेख में पढें-
Updated:- 2026-10-07, 14:55 IST
how to buy viral products wisely

आज के डिजिटल और सोशल मीडिया के दौर में हर दिन कोई न कोई नया प्रोडक्ट इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब शॉट्स और फेसबुक ऐड्स को देखकर ऐसा लगता है कि इस चीज को खरीदना है। साथ ही अगर किसी ब्यूटी प्रोडक्ट्स का बार-बार विज्ञापन देख लें तो उस चीज को हर हाल में खरीदने में लग जाते हैं, जैसे इस एक चीज के आते ही हमारी जिंदगी पूरी तरह बदल जाएगी। अट्रैक्टिव वीडियो और भारी-भरकम डिस्काउंट देखकर हम तुरंत 'बाय नाउ' का बटन दबा देते हैं।

मगर क्या आपने कभी सोचा है कि जिस चीज के पीछे लाखों लोग भाग रहे हैं, वह सच में आपके लिए उपयोगी है भी या नहीं? बिना सोचे-समझे वायरल ट्रेंड्स के चक्कर में पड़ना आपकी जेब पर भारी पड़ने के साथ आपको स्कैम में भी डाल सकता है।

वायरल प्रोडक्ट खरीदते समय न करें ये गलतियां

हम में से अधिकतर लोग ऑनलाइन वायरल हो रहे प्रोडक्ट्स को देखकर उन्हें खरीदने की होड़ में लग जाते हैं, लेकिन इस दौरान एक छोटी सी गलती पैसों का नुकसान कराने के साथ-साथ ठगी का शिकार भी बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- हर ब्रांड में क्यों बदल जाता है जींस का साइज? ऑनलाइन शॉपिंग से पहले जान लें Size Chart के ये जरूरी राज

1. सिर्फ सोशल मीडिया पर भरोसा करना

इंटरनेट पर वायरल होने वाले ज्यादातर वीडियो बहुत अच्छी तरह से एडिट किए होते हैं। उनमें लाइटिंग, एंगल और एडिटिंग का ऐसा इस्तेमाल किया जाता है कि एक साधारण सी चीज भी किसी मैजिकल उपकरण जैसी लगने लगती है। कई बार कंपनियां ऐसे इंफ्लूएंसर्स को पैसे देती हैं जो सिर्फ उस प्रोडक्ट की तारीफ करते हैं। किसी भी सामान को खरीदने से पहले यह जरूर सोचें कि क्या आपको सच में उसकी जरूरत है या आप सिर्फ वीडियो को देखकर आकर्षित हो रही हैं। 

image - 2026-10-07T143903.373

Image Credit-Gemini ai

2. असली यूजर रिव्यूज और रेटिंग्स न देखना

जब कोई प्रोडक्ट नया-नया ट्रेंड में आता है, तो लोग बिना सोचे उसे खरीद लेते हैं। मगर खरीदारी करने से पहले उस उत्पाद के बारे में अन्य ग्राहकों की राय यानी रिव्यूज जरूर पढ़ने चाहिए। कई बार शुरुआती उत्साह में लोग पांच स्टार रेटिंग दे देते हैं, लेकिन कुछ हफ्तों बाद उसकी असलियत सामने आ जाती है। हमेशा उन कमियों और शिकायतों पर ध्यान दें जो असल खरीदारों ने लिखी हैं।

3. जरूरत और चाहत में फर्क न समझना

वायरल प्रोडक्ट्स अक्सर हमारी चाहत को टारगेट करते हैं, न कि हमारी जरूरत को। सोशल मीडिया हमारी कमजोरियों को बहुत जल्दी भांप लेता है और बार-बार वैसे ही विज्ञापन हमारे सामने लाता है। सामान खरीदने से पहले खुद से यह सवाल पूछें कि अगर यह प्रोडक्ट आपके पास नहीं होगा, तो क्या आपका रोजमर्रा का काम रुक जाएगा? अगर जवाब नहीं है, तो समझ लीजिए कि यह सिर्फ कुछ समय का आकर्षण है जो कुछ दिनों में खत्म हो जाएगा।

image - 2026-10-07T144209.183

Image Credit-ai

4. कीमत और क्वालिटी की तुलना न करना

कई वायरल प्रोडक्ट्स अपनी लोकप्रियता का फायदा उठाकर बहुत अधिक कीमत पर बेचे जाते हैं, जबकि उनकी  वास्तविक निर्माण लागत बहुत कम होती है। लोग सिर्फ ट्रेंड का हिस्सा बनने के लिए ज्यादा पैसे चुका देते हैं। खरीदारी करने से पहले बाजार में उपलब्ध अन्य विकल्पों की तुलना जरूर करें। हो सकता है कि वही काम करने वाली सामान्य चीज आपको आधी कीमत पर मिल जाए, जिसके लिए आप वायरल ट्रेंड के चक्कर में दोगुना पैसा खर्च कर रहे हों।

इसे भी पढ़ें- Online Shopping का डिब्बा फेंकने से पहले देख लें ये Details, वरना बाद में पड़ सकता है पछताना

वायरल प्रोडक्ट को खरीदें या स्किप करें कैसे समझें?

सोशल मीडिया पर हर रोज कोई न कोई नया वायरल प्रोडक्ट ट्रेंड में आ जाता है। सुंदर रील्स और विज्ञापन देखकर इन्हें तुरंत खरीदने का मन कर जाता है, लेकिन बाद में कई चीजें बेकार साबित होती हैं। इससे बचने के लिए नीचे बताए गए प्वाइंट्स से समझ सकती हैं।

image - 2026-10-07T144421.732

Image Credit-ai

  • खुद से पूछें कि क्या आपको वाकई इस चीज की जरूरत है या यह सिर्फ ट्रेंड का असर है?
  • बिना सोचे-समझे खरीदारी से बचने के लिए 3 दिन तक इंतजार करें। अगर 3 दिन बाद भी उसकी उतनी ही शिद्दत से जरूरत महसूस हो, तभी खरीदें।
  • इंफ्लूएंसर के विज्ञापनों के बजाय उन ग्राहकों के रिव्यू पढ़ें जिन्होंने इसे सच में खरीदा और इस्तेमाल किया है।
  • क्या यह प्रोडक्ट अपनी कीमत के हिसाब से सच में उपयोगी है या सिर्फ एक महंगा शो-पीस है?
  • अगर यह आपके रोजमर्रा के काम को आसान बनाता है और लंबे समय तक चलेगा।
  • अगर यह सिर्फ कुछ दिनों का शौक है जो बाद में कबाड़ बन जाएगा।

इसे भी पढ़ें- Sarojini Nagar vs Lajpat Nagar: डांडिया नाइट्स के लिए लॉन्ग स्कर्ट कहां मिलेगी सबसे स्टाइलिश?

क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि सोशल मीडिया पर देखकर कोई वायरल प्रोडक्ट मंगवाया हो और बाद में वह बिल्कुल बेकार निकला हो? या फिर आपका पैसा डूब गया और इसके बाद उस एजेंट का कोई कॉटेक्ट नहीं मिला। ऐसे में अगली बार जब भी आपको कोई वायरल प्रोडक्ट अच्छा लगे, तो उसे खरीदने के बजाय ऊपर बताई गई बातों को नोट करें।

image credit-ai (main image

FAQ
फर्जी या फेक प्रोडक्ट्स की पहचान कैसे करें?
बिना किसी जानी-पहचानी वेबसाइट, संदिग्ध लिंक और अत्यधिक डिस्काउंट वाले विज्ञापनों से सतर्क रहें।
प्रोडक्ट के फेक रिव्यूज को कैसे पहचानें?
यदि सभी रिव्यूज 5-स्टार हों, भाषा एक जैसी लगे और कोई नेगेटिव कमेंट न हो तो वे पेड या फेक हो सकते हैं।
क्या वायरल स्किनकेयर या ब्यूटी प्रोडक्ट्स बिना डॉक्टर की सलाह के खरीदने चाहिए?
नहीं, सोशल मीडिया ट्रेंड्स देखकर चेहरे या स्किन पर बिना पैच टेस्ट या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह के कुछ न लगाएं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।