लेटेस्ट False Ceiling Designs के साथ बेडरूम को दें ड्रीमी और लग्जरी वाइब

जब भी हम अपने सपनों के बेडरूम को सजाने के बारे में सोचते हैं, तो सबसे पहले दीवारों का रंग, फर्नीचर, पर्दे और बेड के डिजाइन पर ज्यादा फोकस करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कमरे की छत भी उसकी खूबसूरती को पूरी तरह बदल सकती है? जी हां, एक खूबसूरत False Ceiling Design आपके बेडरूम को ऐसा शानदार लुक दे सकता है, जिसकी कल्पना आपने शायद पहले नहीं की होगी। आजकल इंटीरियर डिजाइनिंग में फॉल्स सीलिंग का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इसकी खास बात यह है कि इसमें आपको कई तरह के डिजाइन, पैटर्न और लाइटिंग के विकल्प मिल जाएंगे। आप अपने कमरे के आकार, बजट और पसंद के अनुसार सिंपल से लेकर लग्जरी तक सीलिंग डिजाइन चुन सकते हैं।
बेडरूम के लिए फॉल्स सीलिंग के लेटेस्ट डिजाइन
अगर आप भी अपने बेडरूम को एक नया और आकर्षक लुक देना चाहते हैं, तो यहां देखें फॉल्स सीलिंग के लेटेस्ट डिजाइन जो कमरे के इंटीरियर में एक खूबसूरत बदलाव ला सकता है।
1. कमरे के आकर्षक और आरामदायक लुक के लिए सिंपल फॉल्स सीलिंग

अगर आपको ज्यादा सजावट पसंद नहीं है और आप अपने बेडरूम को साफ-सुथरा और क्लासी लुक देना चाहते हैं, तो साधारण डिजाइन वाले फॉल्स सीलिंग बढ़िया रहेंगे। इस तरह के डिजाइन में बहुत ज्यादा पैटर्न या डेकोरेशन की जरूरत नहीं होती। हल्की बॉर्डर डिजाइन, सादा जिप्सम सीलिंग और किनारों पर लगी खूबसूरत लाइटिंग कमरे को खूबसूरत दिखा सकता है। इसकी अच्छी बात यह है कि यह छोटे और बड़े दोनों बेडरूम के लिए सही होता है। अगर आपके कमरे की ऊंचाई थोड़ी कम भी है तो भी इसे आराम से चुन सकते हैं।
2. LED लाइटिंग वाली फॉल्स सीलिंग से बनाएं सुकून भरा माहौल

बेडरूम का माहौल काफी हद तक रोशनी पर निर्भर करता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका बेडरूम दिन में खूबसूरत और रात में आरामदायक नजर आए, तो LED लाइटिंग वाली False Ceiling को चुनना सही रहेगा। इसमें आप सीलिंग के किनारों पर कोव लाइटिंग, स्पॉटलाइट और वार्म LED लाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। खासकर वार्म व्हाइट लाइट बेडरूम में एक शांत और आरामदायक माहौल बनाने में मदद कर सकती है। इसके अलावा, बेड के ठीक ऊपर या कमरे के बीच में आकर्षक लाइटिंग लगाकर सीलिंग को और भी खूबसूरत बनाया जा सकता है।
3. मॉडर्न मल्टीलेयर फॉल्स सीलिंग से पाएं लग्जरी बेडरूम का एहसास

कई लोगों को मॉडर्न इंटीरियर का काफी शौक होता है और वे अपने कमरे में लग्जरी होटल जैसा लुक चाहते हैं। अगर आप भी इसके शौकीन हैं, तो मल्टीलेयर फॉल्स सीलिंग आपके लिए सही रहेगी। आपको बता दें, इस डिजाइन में सीलिंग को अलग-अलग लेयर और शेप में तैयार किया जाता है, जिससे छत पर एक खूबसूरत आकर्षक पैटर्न दिखाई देता है। इस तरह की सीलिंग में ज्योमेट्रिकल डिजाइन, बॉक्स पैटर्न और खूबसूरत लाइटिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप चाहें तो सीलिंग के बीच में एक आकर्षक डिजाइन बनवाकर उसके आसपास LED लाइट्स लगवा सकते हैं। ये बड़े आकार वाले बेडरूम के लिए ज्यादा बढ़िया होता है लेकिन अगर छोटे कमरों के लिए यह बनवाना है तो इसमें कम पैटर्न बनवाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Living Room की छत के लिए बेस्ट हैं POP False Ceiling की ये ट्रेंडी डिजाइंस, मिलेगा मॉडर्न और अट्रैक्टिव लुक
4. कमरे में क्लासी लुक के लिए ट्राई करें वुडन डिजाइन वाली फॉल्स सीलिंग

अगर आपको अपने बेडरूम में मॉडर्न डिजाइन के साथ पहाड़ों वाला टच भी पसंद है, तो वुडन फिनिश वाली फॉल्स सीलिंग आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। लकड़ी जैसा फिनिश कमरे में गर्मजोशी भरा माहौल बनाने में मदद करेगा जिनको देखर आपको हिमाचल की याद आ सकती है। आजकल मार्केट में Wooden टेक्सचर वाले कई तरह के False Ceiling मटेरियल उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से आप अपनी पसंद के अनुसार डिजाइन तैयार करवा सकते हैं। आप चाहे तो पूरी छत पर लकड़ी जैसा टेक्सचर दे सकते हैं या फिर छत के कुछ हिस्सों में वुडन पैनल का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके बेडरूम में लकड़ी का बेड, वार्डरोब या साइड टेबल मौजूद हैं, तो वुडन सीलिंग उनके साथ खूबसूरती से मेल खा सकती है।
यह भी पढ़ें- छोटे बेडरूम के लिए बेस्ट हैं ये 3 फॉल्स सीलिंग डिजाइन, कमरा दिखेगा बड़ा और स्टाइलिश
सही फॉल्स सीलिंग चुनते समय इन जरूरी बातों का रखें ध्यान
बेडरूम के लिए फॉल्स सीलिंग चुनना जितना आसान दिखाई देता है, वास्तव में उतना ही जरूरी है कि आप कुछ बातों पर ध्यान दें ताकि अपने कमरे के लिए सही सीलिंग चुन सकें;
- सबसे पहले अपने कमरे का साइज और छत की ऊंचाई देखना जरूरी है क्योंकि हर डिजाइन हर कमरे के लिए सही नहीं होती।
- छोटे बेडरूम में सिंपल और हल्की सीलिंग अच्छी मानी जाती है जबकि बड़े कमरों में मल्टीलेयर और डेकोरेटिव डिजाइन भी खूबसूरत लग सकती हैं।
- इसके अलावा, फॉल्स सीलिंग के लिए सही मटेरियल का चुनाव करना भी जरूरी है। जिप्सम बोर्ड और POP जैसे विकल्पों का इस्तेमाल आप अपनी जरूरत के अनुसार कर सकते हैं।
- आप इसकी फिनिशिंग और इंस्टॉलेशन पर भी ध्यान दे सकते हैं ताकि कमरा बढ़िया दिखे।
- साथ ही, ऐसा डिजाइन चुनें जो आपके बेडरूम के फर्नीचर, दीवारों के रंग और बाकी इंटीरियर के साथ अच्छी तरह मेल खाता हो।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- बेडरूम के लिए कौन-सा फॉल्स सीलिंग डिजाइन अच्छा रहता है?
- बेडरूम के लिए सबसे अच्छा फॉल्स सीलिंग डिजाइन वह होता है, जो कमरे के साइज, छत की ऊंचाई और आपके इंटीरियर के साथ अच्छी तरह मेल खा जाएगा। आप सिंपल जिप्सम सीलिंग, LED लाइटिंग वाली सीलिंग या मॉडर्न मल्टीलेयर डिजाइन चुन सकते हैं।
- क्या छोटे बेडरूम में भी फॉल्स सीलिंग बनवाई जा सकती है?
- आपको बता दें, छोटे बेडरूम में भी फॉल्स सीलिंग बनवाई जा सकती है। इसके लिए सिंपल डिजाइन चुनना बेहतर रहेगा। हल्की बॉर्डर डिजाइन और सॉफ्ट LED लाइटिंग से कमरा खूबसूरत दिख सकता है और ज्यादा भरा हुआ भी महसूस नहीं होगा।
- बेडरूम की फॉल्स सीलिंग के लिए कौन-सा मटेरियल अच्छा रहता है?
- बेडरूम की फॉल्स सीलिंग के लिए जिप्सम बोर्ड और POP काफी लोकप्रिय विकल्प हैं। जिप्सम बोर्ड से मॉडर्न और साफ-सुथरी फिनिश मिलती है, जबकि POP की मदद से अलग-अलग डिजाइन और पैटर्न तैयार किए जा सकते हैं। आप मटेरियल का चुनाव अपने बजट के हिसाब से भी कर सकते हैं।
- बेडरूम की फॉल्स सीलिंग में कौन-सी लाइट लगवानी चाहिए?
- बेडरूम के लिए वार्म व्हाइट LED लाइट्स एक अच्छा विकल्प रहेगा, क्योंकि इनसे कमरे में आरामदायक और सुकून भरा माहौल बनता है। आप कोव लाइटिंग, स्पॉटलाइट और LED स्ट्रिप्स का इस्तेमाल करके सीलिंग को और आकर्षक बना सकते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।