Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:46 PM IST

छोटे बेडरूम के लिए बेस्ट हैं ये 3 फॉल्स सीलिंग डिजाइन, कमरा दिखेगा बड़ा और स्टाइलिश

छोटे बेडरूम को सजाते समय फॉल्स सीलिंग डिजाइन चुनने में आपको थोड़ी समझदारी रखनी होगी, क्योंकि इसी से आपके पूरे कमरे का लुक डिसाइड होगा।
Updated:- 2026-08-17, 08:03 IST
false ceiling designs for small bedroom to make room spacious and stylish

बेडरूम छोटा हो तो उसे सजाना थोड़ा मुश्किल लगता है। स्पेस कम होने की वजह से कमरे का लुक छोटी-छोटी चीजों और सही डिजाइन के चुनाव पर ही निर्भर करता है। इसमें केवल महंगे फर्नीचर की जरूरत नहीं होती, बल्कि पेंट, सीलिंग, लाइट्स और दीवारों का पेंट कलर भी बहुत माइने रखता है। आप भी अगर अपने छोटे से बेडरूम को लग्जरी बनाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अलग-अलग फॉल्स सीलिंग डिजाइन के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

1- जियोमेट्रिक एलईडी सीलिंग डिजाइन

छोटे कमरों के लिए इस तरह का डिजाइन बेस्ट रहेगा, क्योंकि आप इसकी मदद के कम स्पेस के कमरे को भी लग्जरी लुक दे सकते हैं। आपने ध्यान दिया होगा कि अक्सर होटल के छोटे कमरे भी काफी लग्जरी लगते हैं, इसका कारण यह है कि उनके कमरों की सीलिंग भी स्टाइलिश होती है। छोटा कमरा होने पर छत के डिजाइन बहुत ज्यादा डिजाइन से भरना सही नहीं होता, इसलिए आप सिंपल डिजाइन में एलईडी लगवाएंय़

टिप्स

  • इसके लिए आप सीलिंग में अलग-अलग चौकोर पैटर्न वाले डिजाइन चुन सकते हैं।
  • इसमें किनारों पर आप पीली एलईडी लगाएं।
  • इस डिजाइन के बाद आप ऊपर दीवार को एकदम सिंपल रखें और कोई डिजाइन न बनवाएं।
  • कमरे में बेड कम ऊंचाई वाला और सिंपल रखें।
  • इसके साथ ही बेड का सिरहाना भी सिंपल ही रखें।
  • इस डिजाइन के साथ दीवारों पर क्रीम कलर का पेंट करवा सकती हैं।

luxury bedroom ideas

2- राउंड बेड के साथ कनेक्ट होती सीलिंग

इस तरह के डिजाइन की खासियत यह है कि इसे देखने में ऐसा लगता है, जैसे सीलिंग बेड के साथ कनेक्ट हो रही है। यह दिखने में इतनी ज्यादा सुंदर लगती है कि आजकल लगभग हर कोई इस डिजाइन को चुन रहा है। इसके साथ आपको बेड का डिजाइन भी थोड़ा यूनिक चुनना होगा, ताकि यह डिजाइन के साथ मैच हो सके।

इसे भी पढ़ें- फ्लोर डिजाइन के ये यूनिक पैटर्न आजकल कर रहे हैं ट्रेंड, बिना ज्यादा खर्च घर दिखेगा लग्जरी

टिप्स

  • इस डिजाइन में सीलिंग पर बहुत सारी लटकन वाले झूमर न लगवाएं।
  • कमरा छोटा है, तो बेड का सिरहाना बहुच ज्यादा बड़ा न चुनें।
  • बेड को बिल्कुल बीच में रखें और दीवारों के दोनों तरफ छोटी टेबल रखें।
  • पर्दों के लिए क्रीम, हल्का भूरा या भूरा रंग चुनना अच्छा रहेगा। 

LED ceiling light

3- बादल जैसे डिजाइन वाले सीलिंग

छोटे कमरे के लिए यह छत सबसे अच्छी लग सकती है। इसमें छत पर बादल जैसा डिजाइन होता है। इससे कमरे में बहुत शांत, आरामदायक और सुकून भरा माहौल बनता है। इस डिजाइन की खासियत यह है कि इसमें बहुत ज्यादा सजावट की जरूरत नहीं पड़ती।

इसे भी पढ़ें- महंगे सामान से नहीं, इन 10 क्रिएटिव तरीकों से घर को दें ट्रेंडी लुक

छोटे कमरे के लिए सुझाव

  • इस डिजाइन के साथ आप हल्की पीली एलईडी लगवा सकती हैं।
  • छत का बाकी हिस्सा सादा रखें।
  • बिस्तर कम ऊंचाई वाला रखें।
  • फर्श के लिए हल्का भूरा लकड़ी जैसा रंग अच्छा रहेगा।
  • अगर पत्थर वाला फर्श पसंद है तो हल्का रंग चुनें।
  • कमरे में बहुत ज्यादा सामान न रखें, ताकि खुली जगह बनी रहे।

geometric false ceiling small bedroom

image credit- Courtneys World/pinterest

छोटे कमरे में सीलिंग चुनते समय ऐसे डिजाइन का चुनाव करें, जो कमरे को ज्यादा भरा हुआ न दिखाए। हल्का डिजाइन कमरे को बड़ा भी दिखाता है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-caraudience,Elegant Nast Cozy Home Ideasgautam pathrod, Home decor, Interior Design & Decor/pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।