Open Shoe Rack के ये लेटेस्ट डिजाइन लिविंग एरिया को देंगे मॉडर्न लुक, सस्ते में खरीद सकती हैं जूते रखने का स्टैंड

शू रैक छोटे घरों फ्लैट्स में रहने वाले लोगों के लिए सबसे जरूरी चीज होती है। इसका चुनाव अगर ध्यान से न किया जाए, तो जूते-चप्पल यहां-वहां रखे हुए अच्छे नहीं लगते। आजकल लिविंग एरिया में कम स्पेस होने की वजह से लोग छोटे और ओपन शू रैक का यूज करने लगे हैं। ओपन शू रैक का डिजाइन अगर अच्छा हो, तो यह आपके छोटे से कमरे को भी मॉर्डन लुक दे सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ओपन शू रैक के डिजाइन के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। यह बजट में क्लोज शू रैक के मुकाबले सस्ते होते हैं, इसलिए आपके लिए यह फायदेमंद है।
मिनिमल ओपन शू रैक
सिंपल डिजाइन वाली शू रैक भी आजकल लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। इसमें कोई डिजाइन नहीं होता, यह छोटे और मॉर्डन घरों में ज्यादा देखने को मिलेंगे। इस तरह के शू रैक में ज्यादा लेयर भी नहीं होती। 3 से 4 लेयर वाले इन शू रैक में डेली यूज होने वाले जूते चप्पल रखे जाते हैं।

सीढ़ी वाले ओपन शू रैक
इस डिजाइन की सबसे खास बात यह कि इसे लंबाई में बनाया गया है। यह आपके घर के लिविंग एरिया में एक कोने में आसानी से फिट हो जाते हैं। कम स्पेस वाले घरों के लिए यह सबसे ज्यादा बेस्ट है। छोटे अपार्टमेंट और स्टूडियो फ्लैट्स में लोग इस तरह के रैक लगवाते हैं। इसमें जूते और चप्पल सीढ़ी के आकार वाले रैक में रखे जाते हैं।
इसे भी पढ़ें- Dining Table Design Ideas: छोटे घरों के लिए बेस्ट हैं ये डाइनिंग टेबल डिजाइन, हॉल में जगह भी बचेगी और लग्जरी लगेगा कमरा

बेंच स्टाइल ओपन शू रैक
इस तरह के शू रैक डिजाइन एक साथ 2 तरह से काम आते हैं। छोटे लिविंग एरिया वाले घरों में इसका यूज किया जा सकता है। इसमें बेंच के ऊपर आप सामान रख सकती हैं और अंदर जूते-चप्पल रख सकती हैं। इसके साथ ही इसका यूज आप बैठकर जूते पहनने के लिए भी कर सकती हैं। एंट्रेंस एरिया के लिए यह सबसे काम की चीज हो सकती है, क्योंकि जूते पहनने और उतारने में आसानी हो जाती है।

image credit- IMYOGI/amazon
वॉल माउंटेड शू रैक
इस तरह के शू रैक डिजाइन की सबसे खास बात यह है कि इसे रखने के लिए आपको स्पेस की जरूरत नहीं है। यह ऊंचाई पर दीवार पर लगाया जा सकता है, इसलिए नीचे के स्पेस को आप घर की अन्य चीजें रखने के लिए यूज कर सकती हैं। मॉडर्न और मिनिमल घरों में लोग इसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- पुराना कूलर दिखने लगा है खटारा? बदलने का ख्याल छोड़े, इन टिप्स की मदद से घर पर ही दें नए जैसा लुक

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-lumiroomdecor,Keke McDuncan-821/pinterest/amazon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।