क्या वाकई प्याज से चमकाया जा सकता है खिड़की का कांच? इस वायरल हैक के बारे में यहां जानें

हर रोज सोशल मीडिया पर क्लीनिंग से जुड़े कोई न कोई हैक वायरल होते रहते हैं। कोई बेकिंग सोडा से घर को चमकाने की बात करता है जबकि कुछ लोग नींबू या सिरके का इस्तेमाल करने की बात कहते हैं। इन दिनों एक और ट्रिक के बारे में लोग बातें कर रहे हैं और वो है प्याज से खिड़की के कांच को साफ करना। बताया जा रहा है कि ऐसा करने से शीशे पर जमी गंदगी आसानी से साफ हो जाता है।
लेकिन क्या यह ट्रिक वाकई कारगर है या सिर्फ सोशल मीडिया का एक और वायरल हैक? इसे मैंने भी खुद ट्राई किया। हम आपको इसका रिजल्ट बता रहे हैं। आइए जानते हैं-
आखिर लोग खिड़की के शीशे पर प्याज क्यों रगड़ रहे हैं?
आपको बता दें कि गर्मी और बारिश के मौसम में खिड़कियों के शीशे जल्दी गंदे हो जाते हैं। उन पर धूल, बारिश के छींटे, उंगलियों के निशान और कीड़े-मकौड़ों के दाग नजर आने लगते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर कई लोग बता रहे हैं कि कटी हुई प्याज को शीशे पर रगड़ने से यह गंदगी साफ हो सकती है और कांच नया जैसा नजर आने लग सकता है।
-1785570417268.webp)
क्या सच में प्याज से शीशा साफ होता है?
मैंने जब यह ट्रिक ट्राई किया तो रिजल्ट वाकई चौंकाने वाला था। हालांकि, कुछ बात आपको जान लेना चाहिए, जैसे- प्याज में पानी ज्यादा होता है। यह तो हम सभी जानते हैं। इसके साथ ही इसमें सल्फर वाले तत्व और एसिड भी पाए जाते हैं। इसी वजह से यह शीशे पर लगे दाग को कम करने का काम करता है। मैंने कटे हुए प्याज को शीशे पर रगड़ा और फिर बाद में माइक्रोफाइबर कपड़े से शीशे को पोंछ दिया। इससे खिड़की का शीशा नया जैसा लगने लगा।
यह भी पढ़ें- बाथरूम में शॉवर ग्लास पर जम गए हैं जिद्दी दाग, तो घर पर फ्री में बनाए ये घोल; चमक दिखेगी नई जैसी
तो क्या शीशे पर जमी पुरानी गंदगी भी साफ कर सकता है प्याज?
ऐसा बिल्कुल नहीं है कि अगर कांच पर काफी पुरानी गंदगी जमी है तो वह सिर्फ प्याज के रगड़ने से साफ हो जाएगी। ऐसे में आप ग्लास क्लीनर या कोई क्लीनिंग प्रोडक्ट यूज कर सकती हैं।
प्याज से खिड़की के कांच की कैसे सफाई करें?
प्याज से खिड़की की सफाई करना कोई मुश्किल काम नहीं है। आप ये दो तरीके अपना सकती हैं। जैसे-
पहला तरीका
- सबसे पहले एक ताजी प्याज को बीच से काट लें।
- अब कटे हुए हिस्से को सीधे कांच पर धीरे-धीरे रगड़ें। खासकर वहां, जहां दाग हों।
- इसके बाद माइक्रोफाइबर कपड़े को हल्का गीला करके शीशे को अच्छी तरह से पोंछ दें।
- बाद में सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से दोबारा साफ करें।
- इससे कांच पर पानी के निशान भी नहीं रहेंगे।
यह भी पढ़ें- Glass Cleaning Tips: ₹2 में नए जैसे चमकने लगेंगे घर के सभी शीशे, इस एक चीज से करें सफाई
दूसरा तरीका
- एक प्याज के कुछ छोटे टुकड़े कर लें।
- उन्हें लगभग 30 मिनट तक साफ पानी में भिगोकर रख दें।
- अब इस पानी में माइक्रोफाइबर कपड़ा डुबोएं और उससे शीशा साफ करें।
- इसके बाद साफ पानी वाले कपड़े से दोबारा पोंछ लें।
- आखिर में सूखे कपड़े से कांच को सुखा दें।
इन बातों का रखें ध्यान
अगर प्याज का रस शीशे पर सूख जाए और उसे ठीक से साफ न किया जाए, तो कांच पर चिपचिपी लेयर बन सकती है। इससे शीशा साफ दिखने की बजाय और ज्यादा धुंधला नजर आने लगेगा। इसके अलावा प्याज की गंध भी आती रहेगी। इसलिए सफाई के बाद शीशे को साफ पानी से पोंछें जरूर।
यह भी पढ़ें- जिद्दी दाग से चमकता ड्रेसिंग मिरर लगने लगा है गंदा, 3 रुपये वाले इस 1 चीज से करें साफ
शीशा साफ करने का सबसे आसान तरीका क्या है?
प्याज के अलावा अगर आप रोजाना कांच की सफाई करना चाहती हैं की सफाई करना चाहती हैं, तो गुनगुने पानी में थोड़ा सा लिक्विड डिशवॉश मिलाकर माइक्रोफाइबर कपड़े या स्क्वीजी से कांच साफ कर सकती हैं। इससे प्याज की बदबू भी नहीं आएगी।
यह भी पढ़ें- आलू की मदद से भी चमकाया जा सकता है ग्लास विंडो, जानें कैसे
तो अगर आप भी खिड़की की कांच पर लगे दाग को साफ करना चाहती हैं तो ऊपर बताया गया तरीका ट्राई कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Magnific/AI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।