DIY Toran: दि‍वाली के लिए घर पर फ्री में बनाएं तोरण, पुरानी साड़ी और दुपट्टे से हो जाएगा काम

दिवाली पर बिना पैसे खर्च किए घर को सजाने के लिए आप पुरानी साड़ी या दुपट्टे की लेस, गोटा और पैच से सुंदर DIY तोरण बना सकती हैं। हम आपको इसे बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं।
Updated:- 2026-10-25, 09:53 IST
diy toran from old saree

दिवाली का त्‍योहार आने वाला है। ऐसे में घर को सजाने के लिए लोग तरह-तरह की चीजें खरीदते हैं। इनमें दरवाजे पर लगने वाला तोरण भी शामिल है। आमतौर पर लाेग बाजार से ही सुंदर सा तोरण खरीदते हैं, लेक‍िन अगर आप इस बार दिवाली पर कुछ नया करना चाहती हैं और सजावट का बजट भी नहीं बढ़ाना चाहतीं, तो घर में रखी पुरानी साड़ी और दुपट्टे आपके काम आ सकते हैं।

साड़ी और दुपट्टे के किनारे, गोटा और छोटे-छोटे फूलों वाले पैच से आप सुंदर तोरण बना सकती हैं। खास बात यह है कि इसके लिए ज्यादातर सामान घर पर ही मिल जाएगा। आज हम आपको घर पर तोरण बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

diy toran from old saree (1)

image credit- ai

DIY तोरण बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

अगर आप घर पर द‍िवाली के ल‍िउ ताेरण बना रही हैं, तो कुछ बातों का ध्‍यान रखें।

  • पुरानी साड़ी या दुपट्टा
  • दो तरह की लेस या गोटा
  • साड़ी पर लगे छोटे फूलों वाले पैच
  • मोतियों की छोटी लड़ियां
  • तोरण का बेस
  • फैब्रिक ग्लू या ग्लू गन

diy toran from old saree (2)

 

Image Credit- Pinterest/Niyati fashion


यह भी पढ़ें- घर की सजावट के लिए 5 आइडियाज, जो आशियाने को देंगे ट्रेडिशनल लुक

घर पर साड़ी या दुपट्टे से तोरण कैसे बनाएं?

घर पर खूबसूरत तोरण बनाने के ल‍िए आपको ये स्‍टेप्‍स फॉलो करने होंगे। जैसे-

  • सबसे पहले पुरानी साड़ी या दुपट्टे के किनारों से लेस निकाल लें। गोल्डन रंग का गोटा हो, तो तोरण और भी ज्‍यादा सुंदर लगेगा। इसके बलावा साड़ी पर लगे छोटे फूलों वाले पैच भी अलग कर लें। तोरण की लंबाई के हिसाब से आप 10 से 12 पैच रख सकती हैं।
  • अब तोरण का बेस लेकर उसके बीच में गोंद लगाएं। अब चौड़ी लेस को अच्छी तरह चिपका दें। इसके बाद किनारों पर दूसरी डिजाइन वाली लेस लगाएं। इसे हाथों से थोड़ा सा दबाकर ही चिपकाएं, ताकि लेस अपनी जगह पर टिक जाए।
  • अब अलग किए गए पैच को तोरण पर चिपका दें। अगर पैच छोटे-बड़े हैं, तो बीच में बड़े और किनारों पर छोटे पैच लगा सकती हैं। अगर सभी पैच एक जैसे हों, तो उन्हें थोड़ी-थोड़ी दूरी पर एक लाइन में लगा दें।
  • अब तोरण को पलटकर उसके निचले किनारे पर थोड़ा-थोड़ा गोंद लगा दें। इसके बाद मोतियों की छोटी लड़ियां इस तरह चिपकाएं कि वे नीचे की तरफ लटके हुए द‍िखाई दें। इससे तोरण और भी सुंदर दिखेगा।
  • सारी चीजें चिपकाने के बाद गोंद को अच्छी तरह सूखने दें। जब तोरण सूख जाए तो इसे आप दरवाजे पर लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- आम के पत्ते ही नहीं अब घर बनाएं प्राकृतिक तोरण

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Pinterest/Niyati fashion

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।