Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:38 AM IST

सावन में घर की सजावट के लिए 5 आइडियाज, जो आशियाने को देंगे ट्रेडिशनल लुक

सावन में अगर आप अपने घर को पारंपरिक और खूबसूरत लुक देना चाहती हैं, तो यह लेख मददगार साबित हो सकता है। यहां हम 5 आसान सजावट के तरीके बताने जा रहे हैं।
Updated:- 2026-07-28, 11:35 IST
Sawan home decor ideas

सावन का महीना आते ही चारों तरफ हरियाली और खुशियों का माहौल छा जाता है। इस पवित्र महीने में भगवान शिव की आराधना के साथ-साथ घर को सजाने का भी अलग ही मजा है। अगर आप भी इस सावन अपने घर को एक खूबसूरत और पारंपरिक लुक देना चाहती हैं, तो इसके लिए ज्यादा मेहनत या महंगे सामान की जरूरत नहीं है। आप घर पर ही मौजूद आसान चीजों से अपने आशियाने को सजा सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको सावन की सजावट के लिए 5 आसान आइडियाज बताने जा रहे हैं, जो आपके आशियाने को खुशनुमा और आकर्षक लुक देंगे।

सावन में घर को सजाने के 5 आइडिया

सावन के मौके पर लोग अपने घरों में पूजा और छोटे-छोटे का कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। ऐसे मौका पर घर को सजाना तो बनता है। अगर आप भी अपने आशियाने को सजाने के आसान तरीके खोज रही हैं, तो नीचे बताए गए आइडियाज काम आ सकते हैं।

आम के पत्तों और गेंदे के फूलों का तोरण

मुख्य दरवाजे को सजाने का यह सबसे पारंपरिक और शुभ तरीका है। अगर आप अपने आशियाने को कम बजट में कमाल का लुक देना चाहती हैं, तो यह तरीका आजमा सकती हैं।

sawan door decore

  • ताजे और हरे आम के पत्तों को धोकर साफ कर लें। साथ ही ताजे पीले और नारंगी गेंदे के फूल ले लें।
  • इसके बाद एक मजबूत सूती धागे या मौली लें।
  • सुई की मदद से एक आम का पत्ता और उसके बाद एक गेंदे का फूल। इसी क्रम में सभी को पिरोते जाएं।
  • इसके बाद दरवाजे के माप के अनुसार लंबी माला तैयार कर लें।
  • अब इस तोरण के बीच-बीच में छोटे-छोटे मिट्टी के कुल्हड़ या दीये उलटे करके बांध दें, जिससे यह और भी आकर्षक और हटके लगेगा।

इसे भी पढ़ें- Home Decor: घर का हर कोना चमकेगा, इन आसान तरीकों से Corner में खाली स्पेस को दें एकदम मॉडर्न लुक

फूलों और पत्तियों से सजी सुंदर हरियाली रंगोली

अगर आप अपने घर को सावन थीम यानी हरियाली लुक देना चाहती हैं, तो फूलों और पत्तियों से सजी रंगोली बना सकती हैं। यह रंगोली घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देगी।

flower rangoli for sawan decore

  • सबसे पहले घर के मुख्य द्वार या पूजा घर के सामने साफ जगह चुनें।
  • फिर चौक या सूखे आटे से कमल के फूल, त्रिशूल या बेलपत्र की आसान आकृति बनाएं।
  • इस डिजाइन के अंदर रंग-बिरंगे फूलों की पंखुड़ियों गेंदा, गुलाब और हरी पत्तियों को काटकर भरें।
  • रंगोली के बीच में पानी से भरा एक बड़ा मिट्टी का बाउल रखें।
  • फिर इसमें ताजे फूल और गुलाब जल की कुछ बूंदें डालने के बाद तैरता हुआ दीया रखें।

सावन स्पेशल ट्रेडिशनल झूला डेकोरेशन

सावन में झूले का विशेष महत्व होता है, इसे घर पर आसानी से सजाएं। अगर आपके आंगन या बालकनी में कोई झूला रखा है, तो आप इसे डेकोरेट कर सावन वाइब ले सकती हैं।

sawan jhoola decoration

  • इसके लिए सबसे पहले झूले को साफ कर लें। अगर यह पुराना हो गया है, तो इसे पेंट कर लें।
  • इसके बाद झूले की जंजीर या रस्सियों पर ताजे गेंदे के फूलों की लंबी लड़ियां और मनी प्लांट की बेल या आर्टिफिशियल लताओं को लपेटें।
  • फिर बैठने वाली जगह पर लाल, पीली या हरे रंग की सिल्क या बंधनी प्रिंट की खूबसूरत चुनरी बिछाएं।
  • अब झूले के ठीक पीछे दीवार पर मोर पंख के आकार का वॉल हैंगिंग या ट्रेडिशनल पिछवाई पेंटिंग लगाएं।

रंग-बिरंगे कुशन और परदे से करें सजावट

अगर आप सावन के मौके पर घर को थोड़ा हटके रखना चाहती हैं, तो रंग-बिरंगे कुशन और परदे का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे घर को एक सुंदर सा लुक भी मिलेगा और ज्यादा ताम-झाम भी नहीं करना पड़ेगी। इसके लिए बस सोफे के कुशन कवर्स और खिड़कियों के परदों को बदल दें। इस बात का ध्यान रखें कि परदे फैब्रिक सूती या बंधनी या लहरिया प्रिंट का हो। इससे घर को पारंपरिक और देसी लुक मिलेगा।

sawan cushion decor ideas

  • सावन की थीम वाले रंग जैसे हरा, पीला, केसरिया या गुलाबी रंग के फैब्रिक या कवर्स का चुनाव करें।
  • इसके बाद सोफे या बेड पर रखे पुराने कुशन कवर्स को हटाकर ये कुशन कवर लगाएं।
  • अब घर की खिड़कियों और दरवाजों पर हल्के और चमकीले रंगों के कॉटन के परदे लगाएं।
  • सोफे के एक कोने में हर रंग के कुशन के साथ एक गेंदे के फूल या बेलपत्र के प्रिंट वाला एथनिक डिजाइनर कुशन रखें।

इंडोर प्लांट्स और जूट पॉट से करें मेकओवर

प्राकृतिक हरियाली और मॉडर्न-ट्रेडिशनल फ्यूजन लुक के लिए घर में मौजूद इंडोर प्लांट्स और जूट पॉट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए नीचे बताए गए तरीके से सजावट करें।

sawan plant decore

  • सबसे पहले घर के पुराने प्लास्टिक के गमले या डिब्बे लें।
  • इन गमलों के चारों तरफ फेविकोल की मदद से भूरे रंग की जूट की रस्सी को कसकर लपेट दें।
  • इससे देसी और रस्टिक लुक आएगा।
  • इसके बाद मनी प्लांट, अरेका पाम या स्नेक प्लांट जैसे आसानी से चलने वाले इंडोर पौधे लगाएं।
  • फिर इन गमलों के ऊपर छोटे-छोटे रंग-बिरंगे कंचे या कांच की गोलियां रख दें।

इसे भी पढ़ें- बोरिंग कोनों को दें फाइव-स्टार होटल जैसा लग्जरी लुक, शामिल करें बजट में आने वाली ये 5 ट्रेंडी चीजें

सावन के खास मौके पर अगर आप अपने घर को सजाना चाहती हैं, तो ऊपर लेख में बताए गए तरीके आप आजमा सकती हैं। ये न केवल सस्ते हैं बल्कि इसमें ज्यादा ताम-झाम करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit- AI


FAQ
सावन की सजावट के लिए सबसे अच्छे रंग कौन से माने जाते हैं?
सावन का महीना हरियाली और उत्सव का प्रतीक है। इसलिए इस दौरान हरा, पीला, केसरिया, और गुलाबी जैसे चमकीले और जीवंत रंग सबसे अच्छे माने जाते हैं।
क्या बिना ज्यादा पैसे खर्च किए घर को ट्रेडिशनल लुक दिया जा सकता है?
हां, बिल्कुल। आप पुरानी चीजों, मिट्टी के दीयों, ताजे फूलों, आम के पत्तों और जूट की रस्सियों का इस्तेमाल करके बिना ज्यादा खर्च किए खूबसूरत और पारंपरिक सजावट कर सकती हैं।
 घर के मुख्य दरवाजे की सजावट के लिए सबसे आसान तरीका क्या है?
मुख्य दरवाजे पर ताजे आम के पत्तों और गेंदे के फूलों से बना पारंपरिक तोरण लगाना आसान तरीका है, जो घर को तुरंत एक फेस्टिव लुक देता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।