Mon Sep 14, 2026 | Updated 04:17 PM IST

फर्श की चिपचिपाहट से हैं परेशान? जानिए पोंछा लगाने का सही तरीका और आसान उपाय

क्या पोंछा लगाने के बाद आपके घर का फर्श साफ और चिकना होने के बजाय चिपचिपा हो रहा है? अगर हां, तो नीचे लेख में बताए गए तरीके से इस परेशानी से राहत पा सकती हैं।
Updated:- 2026-09-14, 14:57 IST
why floors feel sticky after mopping

How To Get Rid of Sticky Floor: कमरे को साफ-सुथरा रखने के लिए महिलाएं रोजाना झाड़ू-पोंछा लगाती हैं। हालांकि, कई बार पोंछा लगाने के बाद फर्श चमकने के बजाय चिपचिपा हो जाता है। ऐसे में समझ नहीं आता है कि क्या करें? इससे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं बार-बार पानी बदलती हैं और कपड़े को अच्छे से धोती हैं, लेकिन इसके बाद भी इस परेशानी से राहत नहीं मिलती है। अगर आप भी अपने चिपचिपे फर्श को साफ कर-करके थक गई हैं, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आज के इस लेख में हम आपको पोंछा लगाने का सही तरीका और आसान उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं।

फर्श को चिपचिपा होने से कैसे बचाएं?

अगर आप अपने घर की फर्श को चिपचिपा होने से बचाना चाहती हैं, तो इसके लिए फर्श को अच्छे से साफ करें। अगर फर्श को चाय-कॉफी या मिठाई का सीरा गिर गया है, तो उस जगह को साफ कपड़े से पोंछे। इसके बाद लिक्विड डिटर्जेंट या फिर शैंपू को थोड़े से पानी में घोलकर फर्श पर डालें और कपड़े से पोंछे।

how-to-mop-the-floor-1753945369626 (1)

आखिर में कपड़े को अच्छे से धोकर उस जगह को दोबारा से पोंछे इसके अलावा हमेशा साफ और धुले हुए कपड़े से पोछा लगाएं। साथ ही बाल्टी में किसी प्रकार का कोई गंदगी न हो।

इसे भी पढ़ें- दालचीनी, तेजपत्ता और लौंग को एक साथ उबालने से क्या होता है? जानें यह कमाल का हैक

फर्श को चिपचिपा होने से बचाने के लिए पोंछे के पानी में क्या मिलाएं?

फर्श के चिपचिपा होने से बचाने के लिए पोंछा लगाते समय कुछ आसान तरीके आजमा सकती हैं। इसके लिए आपको किसी प्रकार के महंगे क्लीनर की जरूरत नहीं है। आप किचन में रखी चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

Floor-cleaning-mistakes-1727696329433

सफेद सिरका- इसके लिए एक बाल्टी गुनगुने पानी में आधा कप सफेद सिरका मिलाएं। यह फर्श पर जमी पुरानी सोप फिल्म और चिकनाई की परत को आसानी से काटता है।

रबिंग अल्कोहल- पोंछे के पानी में 3 से 4 बड़े चम्मच रबिंग अल्कोहल डालें। यह नमी और चिपचिपाहट को तुरंत तोड़कर सतह को पूरी तरह क्लीन और ड्राई बनाता है।

नींबू का रस- पानी में 2-3 नींबू का रस निचोड़ लें। इसका नेचुरल साइट्रिक एसिड ग्रीस हटाता है और घर में ताजी खुशबू छोड़ता है।

सादा गुनगुना पानी- हर बार हेवी केमिकल क्लीनर का इस्तेमाल न करें। हफ्ते में कुछ दिन सिर्फ सादे गुनगुने पानी से पोंछा लगाएं ताकि केमिकल्स की परत फर्श पर न जमे।

किन गलतियों के कारण पोंछा लगाने के बाद भी फर्श चिपचिपा रहता है?

हमें समझ नहीं आता है कि पोछा लगाते समय फर्श चिपचिपा क्यों हो रहा है, लेकिन इसके पीछे हमारी गलती होती है, जिसे हम नजरअंदाज कर देते हैं। नीचे समझें उन गलतियों के बारे में-

how-to-clean-dirty-marble-floors-naturally-1781172404761

ज्यादा क्लीनर डालना- पानी में लिक्विड सोप या फ्लोर क्लीनर मात्रा से अधिक मिलाने के बाद जब हम फर्श पर पोंछा लगाते हैं, तो कुछ देर बाद क्लीनर सूखकर चिपचिपी परत में बदल जाता है।

एक ही पानी का बार-बार इस्तेमाल- बाल्टी का पानी गंदा होने पर वही गंदा घोल बार-बार फर्श पर लगाने से चिकनाई फैलती है। ऐसे में पोछे के पानी को 2 बार जरूर बदलें। 

गंदा या नम पोछा- बहुत ज्यादा गीले या सही से न धोए गए मोप से पोंछा लगाने पर पानी सूखने के बाद भी नमी और मैल रह जाता है।

सादे पानी से न धोना- केमिकल वाले पोंछे के बाद हमेशा कपड़े को साफ पानी से दो से तीन बार धुलें। ऐसा करने से कपड़े पर लगा साबुन आ झाग फर्श को गंदा नहीं करता है।

इसे भी पढ़ें- टॉयलेट सीट पर जमे दाग को हटाने के लिए रगड़ें यह चीज, मिलेगा गजब का रिजल्ट

ऊपर लेख में बताए गए तरीके से अगर आप अपने फर्श को साफ करती हैं और इन बातों का ध्यान देती हैं, कमरा चमचमता रहेगा। साथ ही फर्श के चिपचिपे होने की समस्या नहीं होगी। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।