Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:23 AM IST

टॉयलेट सीट पर जमे दाग को हटाने के लिए रगड़ें यह चीज, मिलेगा गजब का रिजल्ट

टॉयलेट सीट पर अगर पीले या जिद्दी दाग जम गए हैं, तो आप वाशिंग सोडा का इस्तेमाल कर इससे छुटकारा पा सकती हैं। नीचे लेख में जानें कैसे करें इस हैक का यूज?
Updated:- 2026-07-20, 13:31 IST
Easy Hacks To Remove Stain From Toilet seat

व्यस्त जिंदगी होने के कारण कई बार लोगों को बाथरूम की डीप क्लीनिंग का समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में टॉयलेट सीट के किनारों पर पीले निशान जमने लगते हैं, जो धीरे-धीरे जिद्दी हो जाते हैं। आमतौर पर लोग इन्हें साफ करने के लिए मार्केट में मिलने वाले केमिकल क्लीनर खरीदकर लाते हैं। हालांकि, कई बार ये पक्के दाग इन प्रोडक्ट्स से भी जाने का नाम नहीं लेते हैं और इसके पीछे का मुख्य कारण समय पर सफाई न होना है।

अगर आपकी भी टॉयलेट सीट पर ऐसे दाग जम गए हैं, तो नीचे लेख में बताए गए तरीके को आजमा सकती हैं। इसके लिए आपको बस एक खास चीज को सीट पर रगड़ने की जरूरत है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि अगर आप इसे हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करती हैं, तो आपको महंगे क्लीनर पर पैसे खर्च करने की भी आवश्यकता नहीं होगी।

टॉयलेट सीट पर जमे दागों को हटाने के लिए क्या करें? (What To Do Remove Stain From Toilet Seat)

टॉयलेट सीट को अगर समय पर साफ न किया जाए, तो इस पर पीले निशान पड़ना आम बात है। यदि आपके घर में भी यह समस्या दिख रही है, तो नीचे बताए गए तरीके को आजमा सकती हैं। 

Toilet seat

  • वाशिंग सोडा
  • गर्म पानी
  • मग
  • लकड़ी का टुकड़ा
  • स्पंज, पुराना टूथब्रश या बाथरूम क्लीनर ब्रश

इसे भी पढ़ें- How to Fix Toilet Seat Cover: टॉयलेट सीट कवर के बार बार-बार गिरने की वजह से रहती हैं परेशान? इन 2 मिनट के हैक्स से करें परमानेंट फिक्स

टॉयलेट सीट पर लगे दाग को हटाने का तरीका (Process To Remove Stain From Toilet Seat)

अगर आपके बाथरूम टॉयलेट सीट पर पीले दाग नजर आ रहे हैं, तो वाशिंग सोडा वाला तरीका कमाल दिखा सकता है। नीचे जानें तरीका-

hacks-to-clean-toilet-in-hindi

  • दाग को हटाने के लिए सबसे पहले पेस्ट तैयार करें।
  • इसके लिए एक मग में एक गिलास गर्म पानी लें।
  • इसके बाद इसमें लगभग 100 ग्राम यानी आधा कप वाशिंग सोडा मिलाएं।
  • अब इसे लकड़ी के टुकड़े से चलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं।
  • पेस्ट बनने के बाद पुराने टूथब्रश को इसमें डिप करें और इसे दाग वाली जगह पर लगाकर रगड़ें।
  • ध्यान दें कि पेस्ट की थोड़ी मोटी परत लगाएं।
  • दो से तीन मिनट बाद इसे बाथरूम क्लीनर ब्रश से रगड़कर साफ करें।

वाशिंग सोडा दाग को हटाने में क्यों मददगार है?

वाशिंग सोडा, जिसे सोडियम कार्बोनेट या सोडा ऐश भी कहा जाता है। वाशिंग सोडा क्षारीय प्रकृति का होता है। यह टॉयलेट सीट पर जमे खारे पानी के निशानों, यूरिक एसिड और एसिडिक दागों को आसानी से हटा देता है।

इसे भी पढ़ें- Toilet Seat से आ रही बदबू से हो गई हैं परेशान? महंगे रूम फ्रेशनर के बजाय घर पर ही तैयार करें ये खुशबूदार स्प्रे

इस तरीके को टॉयलेट सीट पर लगे दाग को हटाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे शेयर करें। इसी प्रकार अन्य आर्टिकल के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Magnific

FAQ
टॉयलेट सीट पर पीलापन क्यों आ जाता है और इसे कैसे रोकें?
हार्ड वॉटर और यूरिक एसिड के जमने से टॉयलेट सीट पर पीलापन आता है, जिसे रोकने के लिए रोजाना फ्लश करें। साथ ही हफ्ते में कम से कम एक बार नियमित सफाई करें।
टॉयलेट सीट को बिना खर्चीले प्रोडक्ट के कैसे साफ करें?
टॉयलेट सीट को बिना खर्चीले प्रोडक्ट के साफ करने के लिए बेंकिग सोडा और विनेगर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।