DIY Floor Cleaner किचन की चीजों से मिनटों में बनाएं, सिर्फ ₹20 में चमक उठेगा घर

DIY Floor Cleaner Making Process: घर के फर्श को चमकदार बनाए रखने के लिए लोग बाजार से फ्लोर क्लीनर खरीदकर लाते हैं। मगर इसमें इस्तेमाल होने वाला केमिकल बच्चों और पालतू जानवरों के लिए नुकसानदायक होता है। इतना ही नहीं, बल्कि कई बार इससे आने वाली गंध इतनी तेज होती है कि खांसी आने लगती है। अब ऐसे में अधिकतर लोग केमिकल वाली चीजों के इस्तेमाल से बचने की कोशिश करते हैं। हालांकि, इसके बाद एक समस्या यह आती है कि फर्श पर लगे दाग आसानी से साफ नहीं होते हैं।
अगर आप केमिकल क्लीनर से बचना चाहती हैं, तो आज के इस लेख में हम आपको 20 रुपये में बनने वाले होममेड फ्लोर क्लीनर (Homemade Floor Cleaner) के बारे में बताने जा रहे हैं। नीचे लेख में पढ़ें इसे बनाने का तरीका और जरूरी सामग्री-
होममेड फ्लोर क्लीनर बनाने की सामग्री
घर पर असरदार फ्लोर क्लीनर बनाने के लिए आपको बाजार से कोई महंगी चीज लाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको किचन में रखी चीजों की जरूरत होगी, जो आमतौर पर हर घर में आसानी से मिल जाती हैं। नीचे जानें जरूरी सामान और प्रक्रिया-

- आधा कप- सफेद सिरका
- दो बड़े चम्मच- बेकिंग सोडा
- एक-नींबू का रस
- दस से बारह बूंदें- नीलगिरी या टी-ट्री एसेंशियल ऑयल
- 2-3 मग- गुनगुना पानी
इसे भी पढ़ें- Mopping Hacks: पोछा लगाने में अब नहीं बर्बाद होंगे घंटों, ये स्मार्ट हैक्स बचाएंगे आपकी मेहनत
घर पर क्लीनर बनाने की आसान विधि
- सबसे पहले एक स्प्रे बोतल या बड़े बर्तन में गुनगुना पानी लें।
- अब इसमें आधा कप सफेद सिरका और दो बड़े चम्मच बेकिंग सोडा डालें।
- बेकिंग सोडा डालते समय थोड़ा झाग बन सकता है, तो ध्यान रखें।
- इसके बाद इसमें एक नींबू का रस निचोड़ दें।
- आखिर में अपनी पसंद का एसेंशियल ऑयल या नीम का तेल डालें।
- इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
- आपका किफायती और शक्तिशाली फ्लोर क्लीनर बनकर तैयार है।
होममेड फ्लोर क्लीनर इस्तेमाल करने का तरीका
होममेड फ्लोर क्लीनर को इस्तेमाल करना बेहद आसान है। आप चाहें तो इस लिक्विड को सीधे पोछे के पानी की बाल्टी में मिला सकती हैं।

इसके अलावा इस लिक्विड को फर्श पर लगे जिद्दी दागों पर थोड़ा सा स्प्रे करके तुरंत साफ कर सकते हैं। सिरका और नींबू फर्श से चिकनाई, जिद्दी दाग और बैक्टीरिया को चुटकियों में साफ कर देते हैं, जबकि बेकिंग सोडा चमक बरकरार रखता है।
इसे भी पढ़ें- मार्बल फर्श की गायब हो गई है चमक? कम मेहनत में बिना नुकसान पहुंचाए ऐसे करें क्लीन
इस होममेड क्लीनर का इस्तेमाल न केवल कमरे की फर्श बल्कि किचन की फ्लोर को भी साफ कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।