दालचीनी, तेजपत्ता और लौंग को एक साथ उबालने से क्या होता है? जानें यह कमाल का हैक

घर में आने वाली बदबू को हटाने के लिए आमतौर पर हम सभी बाजार से एयर फ्रेशनर खरीदकर लाते हैं। कई बार इसमें से आने वाली तेज महक कमरे को सुगंधित बना देती है, लेकिन हमारी हालत खराब कर देती है। ऐसे में बहुत सारे लोग केमिकल वाले स्प्रे के बजाय घर को नेचुरली महकाने वाले तरीके ढूंढते हैं। अगर आप भी केमिकल स्प्रे का इस्तेमाल करने से बचना चाहती हैं, तो लौंग, तेज पत्ता और दालचीनी वाला तरीका आजमा सकती हैं। नीचे लेख में जानें क्या है कमाल का हैक?
तेज पत्ता, लौंग और दालचीनी को उबालने से क्या होता है?
तेज पत्ता, दालचीनी और लौंग को जब आप आप पानी में उबालकर छानती हैं, तो एक घोल बनकर तैयार होता है। यह मिश्रण प्राकृतिक रूम फ्रेशनर के रूप में काम करता है। इन सबका मेल रसोई की बदबू, सीलन या बंद कमरों की दुर्गंध को दूर करने में मदद करता है। साथ ही इससे आने वाली भीनी-भीनी और मसालेदार खुशबू कमरे को कई घंटों तक तरोताजा रखती है।
-1786602795446.webp)
जरूरी सामग्री
दालचीनी, तेजपत्ता और लौंग में कई ऐसे गुण होते हैं, जो हमारे घर की कई समस्याओं को आसानी से दूर कर देते हैं। आपको बता दें कि तेजपत्ता अपनी ताजी और हर्बल खुशबू के लिए, दालचीनी अपनी मीठी महक के लिए और लौंग अपनी तेज तथा मसालेदार खुशबू के लिए जानी जाती है।

- तेजपत्ता- 6 से 8 पत्ते
- दालचीनी- 2 टुकड़े
- लौंग-8 से 10 दाने
- पानी- 1 लीटर
इसे भी पढ़ें- क्या वाकई प्याज से चमकाया जा सकता है खिड़की का कांच? इस वायरल हैक के बारे में यहां जानें
घोल बनाने की आसान तरीका
ऊपर बताई गई सामग्रियों को इकट्ठा करके नीचे बताए गए तरीके से इसका घोल बनाएं।
- सबसे पहले एक बर्तन में 1 लीटर पानी डालें।
- इसमें तेजपत्ता, दालचीनी और लौंग डाल दें।
- बर्तन को गैस पर रखें और पानी में एक अच्छा उबाल आने दें।
- जब पानी उबलने लगे, तो आंच धीमी कर दें और इसे 15 से 20 मिनट तक पकने दें।
- अगर पानी ज्यादा उड़ जाए, तो खुशबू को और देर तक बनाए रखने के लिए थोड़ा और पानी मिला सकती हैं।
इस हैक के फायदे
यह बिना किसी हानिकारक स्प्रे के घर को महकाता है। दालचीनी, तेजपत्ता और लौंग को एक साथ पानी में उबालने का यह घरेलू नुस्खा घर की कई छोटी-बड़ी समस्याओं को बेहद आसान बना देता है।

- खाना बनाने के बाद किचन में फैलने वाली तेज तलने-भुनाने की गंध और मसालों की महक को यह चुटकियों में गायब कर देता है।
- बरसात के दिनों में घरों में आने वाली सीलन और घुटन भरी बदबू को यह प्रभावी रूप से बेअसर करता है।
- इन मसालों की गर्म और भीनी-भीनी खुशबू अरोमाथेरेपी की तरह काम करती है, जिससे थकान मिटती है और मूड फ्रेश होता है।
- उबलते पानी से उठने वाली भाप पूरे घर में फैल जाती है, जिससे हर कमरा एक जैसी खुशबू से महक उठता है।
- इसमें किसी भी तरह के सिंथेटिक एरोसोल या गैस का इस्तेमाल नहीं होता, इसलिए यह आपके के लिए पूरी तरह से सेफ है।
- पानी में थोड़ा सा उबालने के बाद इसकी खुशबू घर में कई घंटों तक बनी रहती है, जिससे बार-बार फ्रेशनर छिड़कने की जरूरत नहीं पड़ती।
इसे भी पढ़ें- बाथरूम में रखी इन 5 चीजों को न समझें बेकार, घर के मुश्किल कामों के हैं परमानेंट इलाज
निष्कर्ष
दालचीनी, तेजपत्ता और लौंग को उबालने का यह प्राकृतिक तरीका बिना किसी केमिकल के घर को लंबे समय तक महकाता है। यह एक बेहद सस्ता, सुरक्षित और आसान घरेलू नुस्खा है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- AI, Magnific
- क्या दालचीनी, तेजपत्ता और लौंग के उबले हुए पानी से पोछा लगाया जा सकता है?
- हां, इस पानी को छानकर पोछे के पानी में मिलाने से फर्श पर मौजूद बैक्टीरिया खत्म होते हैं और चींटियां व कीड़े दूर रहते हैं।
- रसोई की जिद्दी बदबू दूर करने के लिए इसका उपयोग कैसे करें?
- दालचीनी, तेजपत्ता और लौंग के पानी वाले मिश्रण को किचन में बिना ढके 10-15 मिनट तक उबालें। इसकी भाप मछली, तलने या सीलन की बदबू को पूरी तरह सोख लेती है।
- लौंग वाला पानी क्या घर से कीड़े-मकोड़ों को भगाने में मदद करता है?
- हां, लौंग में मौजूद यूजेनॉल और तेजपत्ते की तेज गंध चींटियों, कॉकरोच और मच्छरों को दूर भगाने में बहुत असरदार होती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।