Skylight Designs For Home: घर में लगवाएं ये 5 स्काईलाइट डिजाइन, दिनभर रोशनी से जगमगाएगा घर

Skylight Designs For Home: स्काईलाइट से घर में दिनभर नेचुरल रोशनी आएगी और बिजली का बिल भी बचेगा। जानिए सीढ़ी, लिविंग रूम, किचन और बेडरूम के लिए 5 बेस्ट स्काईलाइट डिजाइन।
Updated:- 2026-11-26, 12:09 IST
skylight designs for home

Skylight Designs For Home: अक्सर उन लोगों के घर में बिजली का बिल ज्यादा आता है, जहां पर नेचुरल रोशनी आने का कोई रास्ता नहीं होता है। दिन के 12 बजे भी घर के अंदर अंधेरा लगता है और लाइट जलानी पड़ती है। वजह साफ है, खिड़कियों से रोशनी अंदर तक पहुंच ही नहीं पाती।

अगर आप नया घर बनवाने की सोच रही हैं या अपने घर को ही रेनोवेट करा रही हैं, तो हम आपके लिए कमाल की स्काईलाइट डिजाइंस लेकर आए है। इन्हें एक बार सही जगह पर लगवा लिया तो घर ना सिर्फ रोशन लगेगा, बल्कि बड़ा, खुला और महंगा भी दिखेगा। आज हम बात करेंगे 5 ऐसे डिजाइनों की, जो छोटे घर में भी लग जाएंगे और बड़े घर को तो महल जैसा लुक दे देंगे।

घर के लिए 5 स्काईलाइट डिजाइंस

अपने घर में नेचुरल रोशनी लाने के लिए जरूर लगवाएं ये 5 स्काईलाइट डिजाइंस। बिजली का बिल तो बचेगा ही साथ में घर का लुक भी अच्छा हो जाएगा।

1. सीढ़ियों के ऊपर वाली स्काईलाइट

सीढ़ियों के ठीक ऊपर छत में एक कांच का पैनल लगवा दीजिए। दिनभर की रोशनी सीधे सीढ़ियों पर गिरेगी। ना अंधेरा, ना फिसलने का डर और शाम को यही जगह घर की सबसे सुंदर जगह लगेगी। डिजाइन भी सिंपल रखिए, ज्यादा तामझाम की जरूरत नहीं है।

Skylight Above The Staircase

image credit-pinterest (ElysiaInteriors)

2. लिविंग रूम के ऊपर कांच वाली स्काईलाइट

अगर आपके घर के चारों तरफ ऊंचे मकान हैं तो लिविंग रूम में धूप आना मुश्किल है। यहां छत वाली स्काईलाइट सबसे बेस्ट है। ऊपर से आने वाली रोशनी पूरे कमरे में फैल जाती है। हल्के रंग की दीवारों और सिंपल सोफे के साथ ये कॉम्बिनेशन एकदम मैगजीन वाला लगता है। मेहमान आएंगे तो सबसे पहले यही पूछेंगे, ये रोशनी कहां से आ रही है?

Glass Skylight Above The Living Room

image credit-pinterest (Pinora)

3. किचन के लिए छोटी सी स्काईलाइट

किचन में स्काईलाइट को चूल्हे के ठीक ऊपर मत लगवाएं। उसे थोड़ा साइड में, सिंक या काउंटर के ऊपर रखिए। इससे खाना बनाते समय नेचुरल उजाला मिलेगा और गर्मी भी नहीं बढ़ेगी। और हां, ऐसा कांच चुनिए जिसे आसानी से साफ किया जा सके, क्योंकि किचन में भाप और तेल तो लगेगा ही।

Skylight Above The kitchen

image credit-pinterest (Glowset Design)

4. बेडरूम में सुबह की धूप वाली स्काईलाइट

टॉप फ्लोर वाले बेडरूम में बेड के ठीक ऊपर या थोड़ा साइड में स्काईलाइट लगवाएं। सुबह की हल्की धूप सीधे अंदर आएगी। मन एकदम फ्रेश हो जाएगा। प्राइवेसी के लिए इसके साथ रिमोट वाली ब्लाइंड जरूर लगवाएं, ताकि दोपहर की तेज धूप को रोक सकें।

Bedroom Skylight For Morning Light

image credit-pinterest (Differntiate Between)

5. लकड़ी के फ्रेम वाली ट्रेडिशनल स्काईलाइट

अगर आपके घर में लकड़ी की सीलिंग या मिट्टी वाले रंग हैं तो लकड़ी के फ्रेम वाली स्काईलाइट सबसे जचेगी। ये घर को देसी और रॉयल दोनों लुक देती है। बस एक बात का ध्यान रखें, लकड़ी को बारिश और नमी से बचाने के लिए अच्छी पॉलिश जरूर करवाएं। नहीं तो 2 साल में फ्रेम खराब हो जाएगा।

Skylight With Wooden Frame

image credit-pinterest (Katherine's World)

स्काईलाइट लगवाने से पहले ये गलती न करें

ज्यादातर लोग स्काईलाइट को सीधे धूप वाली दिशा में लगवा लेते हैं। इससे गर्मियों में घर भट्टी बन जाता है। हमेशा स्काईलाइट को उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखवाएं। रोशनी पूरी मिलेगी, लेकिन गर्मी नहीं। साथ ही डबल ग्लास वाला कांच ही लगवाएं, यह गर्मी को 60% तक रोक देता है। यही एक छोटा सा फैसला आपके बिजली के बिल को आधा कर देगा।

यह भी पढ़ें- 3D Wall Painting Designs for Living Room: घर में घुसते ही दीवारों पर टिक जाएंगी मेहमानों की नजरें, देखें ये लेटेस्ट 3D वॉल पेंटिंग डिजाइंस

जरूरी बात

स्काईलाइट में सबसे बड़ा डर लीकेज का होता है। इसलिए इसे किसी लोकल मिस्त्री से नहीं, बल्कि अच्छे वॉटरप्रूफिंग वाले कारीगर से ही लगवाएं। बारिश से पहले इसके चारों तरफ की सीलिंग जरूर चेक करवा लें।

यह भी पढ़ें- Curtain Designs: छोटे घर को भी देंगे आलीशान लुक, लगाएं ये 7 खूबसूरत पर्दे

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- pinterest (We Love Home Blog ,  ILIZA Aimee, goodies reveiwer)

FAQ
स्काईलाइट लगवाने में कितना खर्च आता है?
छोटी स्काईलाइट 15,000 से 25,000 रुपये में लग जाती है। बड़ी और डबल ग्लास वाली स्काईलाइट का खर्च 50,000 से 1 लाख तक जा सकता है। कीमत साइज और कांच पर निर्भर करती है।
क्या स्काईलाइट से घर में गर्मी ज्यादा हो जाती है?
अगर गलत दिशा में और सिंगल कांच के साथ लगवाएंगे तो हां। सही दिशा और हीट प्रोटेक्शन वाले कांच के साथ लगवाएंगे तो घर ठंडा ही रहेगा।
क्या पुराने घर में भी स्काईलाइट लग सकती है?
हां, लग सकती है। बस छत की मजबूती चेक करवाना जरूरी है। पुराने घर में छोटी स्काईलाइट ही लगवाएं, बड़ी काटने से छत कमजोर हो सकती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।