Curtain Designs: एस्थेटिक लुक के लिए लगाएं ये 7 स्टाइलिश पर्दे, घर की खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद

7 Aesthetic Curtain Designs For Home: घर को एस्थेटिक और प्रीमियम लुक देना है? लेयर्ड से लेकर ब्लैकआउट पर्दों तक घर की खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे ये 7 पर्दे।
Updated:- 2026-11-25, 09:41 IST
7 Aesthetic Curtain Designs For Home

7 Latest Parda Designs For Home: असल में, घर का पूरा लुक पर्दों से ही बदलता है। सही पर्दा लगा हो तो छोटा कमरा भी बड़ा और महंगा दिखने लगता है और गलत पर्दा लगा हो तो लाखों का फर्नीचर भी फीका लगने लगता है। आजकल सिंपल सादा पर्दा लगाने का जमाना गया। अब लोग लेयर्ड, वेलवेट और पर्ल वाले डिजाइनर पर्दे लगा रहे हैं, जो घर को होटल जैसा प्रीमियम लुक देते हैं। चलिए देखते हैं, वो 7 डिजाइंस जो आपके घर को भी एकदम एस्थेटिक बना देंगे।

पर्दे के लेटेस्ट 7 डिजाइंस (7 Latest Designs Of Curtains)

अगर आप भी अपने घर का पर्दा बदलने की सोच रही हैं, तो हम आपके लिए कुछ ऑप्शन्स लेकर आए हैं। इन पर्दों को लगाने से आपका छोटा घर भी काफी बड़ा और सुंदर लगने लगेगा।

1. लेयर्ड पर्दे

यह आजकल सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं। इसमें दो पर्दे एक साथ लगते हैं। अंदर की तरफ हल्का पारदर्शी सफेद पर्दा और बाहर की तरफ भारी मोटा पर्दा। दिन में हल्का पर्दा रहेगा तो कमरे में नरम रोशनी आएगी और बाहर से कोई देख भी नहीं पाएगा। रात में भारी पर्दा बंद कर देंगे तो कमरा एकदम प्राइवेट हो जाएगा। यह लिविंग रूम और बेडरूम दोनों के लिए परफेक्ट।

layered curtain designs

image credit- Pinterest (HL Design)

2. पेंसिल प्लीट्स पर्दे

अगर आपको ज्यादा ताम-झाम पसंद नहीं, तो पेंसिल प्लीट्स वाला डिजाइन सबसे बेस्ट है। इसमें ऊपर की तरफ छोटी-छोटी बारीक चुन्नटें होती हैं, जो पर्दे को एकदम सीधा और सलीकेदार लुक देती हैं। ये पर्दे खिड़की पर एकदम परफेक्ट फिट बैठते हैं और हर रोज खोलने-बंद करने में भी बहुत आसान होते हैं। इसे आप छोटे अपार्टमेंट, स्टडी रूम और बच्चों के कमरे में लगा सकती हैं।

pencil pleat curtain

image credit- Pinterest (Williamsons Home)

3. मॉडर्न एलिगेंट पर्दे

जिन घरों में सब कुछ सादा और साफ-सुथरा रखा है, उनके लिए मॉडर्न एलिगेंट पर्दे सबसे अच्छे हैं। इनमें न ज्यादा डिजाइन होता है, न ज्यादा चमक। सिर्फ सीधी लाइनें और हल्के कलर। ये पर्दे कमरे में नेचुरल लाइट को भी अच्छे से आने देते हैं और कमरा गर्म भी नहीं लगता। यह मॉडर्न फ्लैट, नए बने घर और ऑफिस वाले कमरे के लिए बेस्ट है।

modern window decor elegant curtains

image credit- Pinterest (The Smart Shopping Hub)

4. सेज ग्रीन वेलवेट ग्रोमेट पर्दे

अगर घर को थोड़ा रॉयल और गर्म लुक देना है, तो वेलवेट के पर्दों से अच्छा कुछ नहीं। सेज ग्रीन कलर आजकल सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। यह कलर न ज्यादा चमकता है, न ज्यादा फीका लगता है। इनमें ऊपर की तरफ गोल रिंग (ग्रोमेट) लगे होते हैं, जिससे पर्दा आसानी से सरकता है। इसे आप लिविंग रूम की बड़ी खिड़की या बेडरूम में लगा सकती हैं। इसके साथ हल्के क्रीम कलर का सोफा हो तो कमरा एकदम Pinterest जैसा लगेगा।

Sage Green Velvet Grommet Curtains

image credit- Pinterest ( 3HLinen Inc.)

5. क्रीम पर्ल बीडेड पर्दे

ये पर्दे कपड़े के नहीं, छोटे-छोटे मोतियों से बने होते हैं। क्रीम कलर के ये पर्दे दरवाजे पर या पूजा वाले कमरे के बाहर लगाने पर बहुत सुंदर लगते हैं। जब हवा चलती है, तो ये हल्के-हल्के हिलते हैं और इनकी आवाज भी बहुत प्यारी लगती है। इन्हें आप पूजा घर, ड्रेसिंग एरिया या दो कमरों के बीच वाले दरवाजे पर लगाएं।

Beaded Curtain

image credit- Pinterest (RoNest Living)

6. रेड वेलवेट पर्दे

शादी वाला घर या फेस्टिवल वाला लुक चाहिए, तो रेड वेलवेट पर्दे लगाएं। ये कमरे को एकदम रॉयल और त्योहारों वाला फील देते हैं। इसका मोटा वेलवेट कपड़ा कमरे को गर्म भी रखता है और बाहर की आवाज भी कम आती है। यह डाइनिंग रूम, बड़े लिविंग रूम या शादी वाले घर के लिए परफेक्ट है।

Velvet Curtain

image credit- Pinterest (Ashley Winn Design)

7. ग्रे ब्लैकआउट पर्दे

अगर धूप की वजह से दिन में नींद नहीं आती, तो ग्रे कलर के ब्लैकआउट पर्दे लगा लें। यह धूप को पूरी तरह रोक देते हैं और कमरे को ठंडा भी रखते हैं। ऑफिस से लौटकर दिन में सोने वालों और छोटे बच्चों वाले घर के लिए यह सबसे बेस्ट हैं। इन्हें बेडरूम और टीवी वाले कमरे में लगाएं।

Grey Blackout Curtains

image credit- Pinterest (brandcura)

पर्दे खरीदते समय ध्यान रखने वाली बातें

पर्दे खरीदते समय नीचे बताई गई बातों का जरूर ध्यान रखें, वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

  • लंबाई हमेशा ज्यादा लें: पर्दा हमेशा खिड़की से थोड़ा लंबा लें, जमीन तक लटकता हुआ पर्दा कमरे को लंबा और महंगा दिखाता है।
  • कलर दीवार से मैच करें: अगर दीवार हल्की है, तो पर्दा थोड़ा डार्क लें और अगर दीवार डार्क है, तो पर्दा हल्का लें।
  • कपड़ा चेक करें: गर्मियों के लिए कॉटन या लिनन और सर्दियों के लिए वेलवेट सबसे अच्छा रहता है।
  • धोने का तरीका पूछें: वेलवेट और पर्ल वाले पर्दे मशीन में धोने से खराब हो जाते हैं, इन्हें हमेशा ड्राई क्लीन ही कराएं।

यह भी पढ़ें- घर में रोशनी कम आती है? बिना तोड़फोड़ के कमरे को उजाला दिखाने के तरीके

तो अगर आपका घर भी पर्दों की वजह से फीका लग रहा है, तो इन 7 में से कोई एक डिजाइन जरूर ट्राई करें। पर्दा बदलते ही आपका कमरा एकदम नया और एस्थेटिक लगने लगेगा।

यह भी पढ़ें- बिना धोए सोफे और पर्दों से धूल होगी गायब, आजमाएं तौलिए और ढक्कन का खास नुस्खा

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 main image credit- pinterest (Modern Home Finds, AWP CREATION, unicorn magic)

FAQ
छोटे कमरे के लिए कौन से कलर के पर्दे लेने चाहिए?
छोटे कमरे के लिए हमेशा हल्के कलर के पर्दे लें, जैसे सफेद, क्रीम, हल्का ग्रे या हल्का ग्रीन। गहरे कलर के पर्दे कमरे को और छोटा दिखाते हैं।
पर्दों को कितने दिन में धोना चाहिए?
साधारण पर्दों को 3-4 महीने में एक बार धोना काफी है, लेकिन अगर घर सड़क के किनारे है या धूल ज्यादा आती है, तो 2 महीने में एक बार धो लें।
क्या बिना ड्रिल के भी पर्दे लगा सकते हैं?
हां, आजकल बिना ड्रिल वाले स्टिकर वाले हुक और टेंशन रॉड आते हैं, जिनसे किराए के घर में भी आसानी से पर्दे लग जाते हैं। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।