3D Wall Painting Designs for Living Room: घर में घुसते ही दीवारों पर टिक जाएंगी मेहमानों की नजरें, देखें ये लेटेस्ट 3D वॉल पेंटिंग डिजाइंस

Latest Wall Painting Designs: घर की सुंदर बनाने के लिए लोग लाखों रुपये पानी की तरह बहा देते हैं। खासकर अगर बात लिविंग एरिया की हो, तब तो पूछो ही नहीं। खूबसूरती बढ़ाने में फर्नीचर और डेकोरेशन का सामान जितना जरूरी होता है, उतनी ही अहमियत दीवारों की भी होती है। अक्सर लोग लिविंग रूम को सुंदर बनाने के लिए महंगे सोफे, पर्दे और शोपीस खरीदते हैं, लेकिन दीवारों को खाली ही छोड़ देते हैं। अगर आप भी अपने घर को एक नया और अट्रैक्टिव लुक देना चाहती हैं, तो 3D वॉल पेंटिंग कमाल का साबित हो सकता है।
आज के इस लेख में हम कुछ ऐसे 3D Wall Painting Designs लेकर आए हैं, जिसे बनवाने के बाद छोटा लिविंग रूम लग्जरी दिखने के साथ-साथ बड़ा और खुला भी दिखेगा।
3D Wall Painting के मॉडर्न डिजाइंस
अगर आप अपने लिविंग रूम के लिए मॉडर्न और लग्जरी वॉल पेटिंग बनवाना चाहती हैं, तो नीचे दी गई 3D Wall Painting के डिजाइंस देख सकती हैं।
1. 3D नेचर वॉल पेंटिंग डिजाइन (3D Nature Wall Painting Design)
अगर आपको प्रकृति और हरियाली पसंद है, तो लिविंग रूम की एक दीवार पर 3D नेचर वॉल पेंटिंग बनवा सकती हैं। इसमें हरे-भरे पेड़, पहाड़, झरने और खूबसूरत रास्तों का डिजाइन शामिल होते हैं। इस तरह की पेंटिंग देखने में ऐसा लगता है कि जैसे हम किसी खूबसूरत जंगल या पेड़-पौधों के बीच चले गए हैं। बता दें कि हल्के रंगों वाले सोफे और लकड़ी के फर्नीचर के साथ यह डिजाइन काफी अच्छा लगता है।

Image Credit-ai
2. 3D फ्लोरल वॉल पेंटिंग डिजाइन (3D Floral Wall Painting Design)
दीवार पर बने फूल देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। अगर आप साधारण फ्लोरल वॉलपेपर की जगह कुछ अलग चाहती हैं, तो 3D फ्लोरल वॉल पेंटिंग चुन सकती हैं। इसमें बड़े-बड़े गुलाब, कमल, ऑर्किड या दूसरे फूलों को थ्री डी फॉर्मेट में बनाया जाता है। ये क्रीम, सफेद, हल्के गुलाबी और गोल्डन शेड्स में बने डिजाइन लिविंग रूम को रॉयल और क्लासी लुक देते हैं। इसे आप सोफे के पीछे वाली दीवार पर बनवा सकती हैं।

Image Credit-ai
इसे भी पढ़ें-Curtain Designs: छोटे घर को भी देंगे आलीशान लुक, लगाएं ये 7 खूबसूरत पर्दे
3. 3D वॉटरफॉल पेंटिंग डिजाइन (3D Waterfall Painting Design)
अगर आप लिविंग रूम में कुछ यूनिक डिजाइन बनवाना चाहती हैं, तो 3D वॉटरफॉल पेंटिंग ट्राई कर सकती हैं। इसमें दीवार पर बहते पानी, चट्टानों और आसपास की हरियाली का ऐसा डिजाइन तैयार किया जाता है, जो असली झरने जैसा दिखाई देता है। ऐसी पेंटिंग्स घर में नेचुरल और सुकून भरा माहौल बनाने में मदद करती है।

Image Credit-ai
4. 3D ज्योमेट्रिक वॉल पेंटिंग डिजाइन (3D Geometrical Wall Painting For Living Room)
अगर आपके घर का इंटीरियर मॉडर्न है, तो ज्योमेट्रिक 3D वॉल पेंटिंग चुन सकती हैं। इसमें अलग-अलग आकार, जैसे त्रिकोण, गोलाकार डिजाइन, चौकोर पैटर्न और उभरी हुई आकृतियां बनाई जाती हैं। ग्रे, बेज, ब्लैक और गोल्डन रंगों का कॉम्बिनेशन दीवार को स्टाइलिश बनाता है। इस डिजाइन की खास बात यह है कि यह ज्यादा भरा हुआ भी नहीं लगता और लिविंग रूम को एक प्रीमियम लुक देता है।

Image Credit-ai
5. 3D फ्लाइंग बर्ड्स पेंटिंग डिजाइन (3D Flying Birds Painting Designs)
अगर आप एनिमल या बर्ड लवर हैं, तो आप फ्लाइंग बर्ड्स पेंटिंग वाला ऑप्शन चुन सकती हैं। दीवारों पर उड़ते हुए पक्षियों का डिजाइन भी काफी खूबसूरत लगता है। इसमें नीले आसमान, पेड़ों की डालियों और उड़ते पक्षियों को 3D इफेक्ट के साथ दिखाया जाता है। यह डिजाइन खासतौर पर उन लोगों को पसंद आ सकता है, जो घर की सजावट में हल्के और सुकून देने वाले रंग पसंद करते हैं। यह पेंटिंग सफेद या हल्के रंग की दीवार पर यह पेंटिंग ज्यादा निखरकर सामने आती है।

Image Credit-ai
6. 3D स्टोन और ब्रिक वॉल पेंटिंग डिजाइन (3D Stone And Bricks Wall Painting Design)
अगर आप अपने लिविंग रूम को थोड़ा अलग और लग्जरी लुक देना चाहती हैं, तो 3D स्टोन या ब्रिक वॉल पेंटिंग जरूर बनवाएं। इसमें दीवार पर पत्थरों, ईंटों या मार्बल जैसी बनावट दिखाई जाती है। दूर से देखने पर ऐसा लगता है कि दीवार वास्तव में पत्थर या ईंटों से तैयार की गई है। यह डिजाइन मॉडर्न और इंडस्ट्रियल इंटीरियर के साथ काफी अच्छा लगता है।

Image Credit-ai
3D वॉल पेंटिंग बनवाते समय इन बातों का रखें ध्यान
3D वॉल पेंटिंग चुनते समय सिर्फ डिजाइन देखकर फैसला न करें। इसके लिए कुछ अन्य बातों का ध्यान देना जरूरी है। नीचे जानें-
- सबसे पहले अपने लिविंग रूम का साइज और दीवार की जगह देखें। छोटे कमरे में बहुत ज्यादा गहरे रंग या भारी डिजाइन चुनने से कमरा भरा हुआ लग सकता है।
- ऐसे में हल्के रंगों और ओपन डिजाइन को प्राथमिकता दें। वहीं बड़े लिविंग रूम में बड़े फ्लोरल, नेचर या एब्स्ट्रैक्ट डिजाइन अच्छे लग सकते हैं।
- इसके अलावा पेंटिंग बनवाने के लिए ऐसी दीवार चुनें, जहां रोशनी आती हो और फर्नीचर से डिजाइन ढक न जाए।
- अच्छी क्वालिटी के पेंट और अच्छे आर्टिस्ट की मदद लेना भी जरूरी है, ताकि 3D इफेक्ट साफ और रियलिस्टक दिखाई दे।
इसे भी पढ़ें- सिंपल किचन को दें लग्जरी लुक, देखें 8 ट्रेंडी और मॉडर्न कैबिनेट हैंडल डिजाइंस
निष्कर्ष
घर की सजावट में बदलाव करने के लिए हमेशा महंगे फर्नीचर या बड़े रेनोवेशन की जरूरत नहीं होती। लिविंग रूम की एक खाली दीवार पर खूबसूरत 3D वॉल पेंटिंग बनवाकर भी पूरे कमरे का लुक बदला जा सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।
Image Credit-ai
- लिविंग रूम में 3D वॉल पेंटिंग करवाने का खर्च कितना आता है?
- डिजाइन की बारीकी और कलाकार के अनुभव के आधार पर भारत में 3D वॉल पेंटिंग का खर्च आमतौर पर 150 से 600 रुपये प्रति वर्ग फुट (sq. ft.) तक हो सकता है।
- कम बजट में 3D वॉल पेंटिंग जैसा लुक कैसे पाया जा सकता है?
- कम बजट में आप खुद स्टेंसिल और मास्किंग टेप की मदद से ज्योमेट्रिक 3D पैटर्न पेंट कर सकते हैं या फिर 3D टेक्सचर वॉलपेपर का विकल्प चुन सकती हैं।
- 3D वॉल पेंटिंग को और ज्यादा आकर्षक दिखाने के लिए क्या करना चाहिए?
- पेंटिंग वाली दीवार के ठीक ऊपर वार्म व्हाइट स्पॉटलाइट्स या सीलिंग फोकस लाइट्स लगवाने से इसका 3D इफेक्ट दोगुना उभर कर सामने आता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।