सिलाई मशीन की सुई में धागा डालने वाली कमाल की ट्रिक्स, 5 सेकेंड में होगा काम

सिलाई मशीन की छोटी और महीन सुई में धागा डालना मुश्किल वाला काम होता है। मगर आप नीचे लेख में बताया गया तरीका आजमाकर मात्र 5 सेकेंड में इस काम को कर सकती हैं।
Updated:- 2026-09-17, 17:41 IST
image

सिलाई करते समय सबसे झुंझलाहट भरा काम तब लगता है जब घंटों कोशिश करने के बाद भी सिलाई मशीन की सुई में धागा नहीं डल पाता। खासकर कम रोशनी में या उम्र बढ़ने के साथ तो यह काम किसी चुनौती से कम नहीं लगता। चश्मे बदलने के बावजूद कई बार धागा सुई के छोटे से छेद से बाहर निकल जाता है, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज के इस लेख में हम आपको एक ऐसी ट्रिक्स लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप मात्र 5 सेकेंड में बिना किसी परेशानी के सुई में धागा डाल सकेंगी।

सुई में धागा डालने की 5 सेकेंड वाली 2 सुपर ट्रिक्स

सिलाई मशीन में अगर आपको भी धागा डालने मे घंटों का समय लग जाता है, तो नीचे बताए गए दो ट्रिक्स को आजमा सकती हैं। इसके लिए आपको किसी प्रकार के किसी महंगे टूल्स की जरूरत नहीं है।

पहला तरीका

अगर आपको धागा डालने में थोड़ी परेशानी महसूस हो रही है, तो आप कंघी वाला तरीका आजमा सकती हैं। इसके लिए आपके घर में रखा कोई भी पुराना साफ टूथब्रश या बारीक दांतों वाली छोटी कंघी काम आ सकती है। नीचे पढ़ें पूरा तरीका-

how to thread a sewing needle

image Credit- Ai

  • सबसे पहले धागे के सिरे को सीधा करके टूथब्रश के ब्रिसल्स या कंघी के दांतों के ऊपर रख लें।
  • अब धागे के ऊपर हल्के हाथ से ब्रश को या उंगली को थोड़ा सा फेरते हुए नीचे की ओर खींचें।
  • ऐसा करने से धागा ब्रश के रेशों के बीच से गुजरकर एकदम सीधा और कड़क हो जाता है।
  • अब आप उस स्पष्ट दिख रहे धागे को आसानी से उठाकर सुई के छेद में झटपट डाल सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Rubber Pipe Cleaning Hacks: रबर पाइप के अंदर जम गई है काई और गंदगी? स्टील स्क्रबर की इस ट्रिक से मिनटों में होगा चकाचक

दूसरा तरीका

आमतौर पर हम सभी धागे को निकालकर उसे सीधा मशीन की सुई में डालने की कोशिश करते हैं। मगर आप इस तरीके में कुछ बदलाव करके काम को आसान से कर सकती हैं।

silai machine me daga jaldi kaise dale

  • सबसे पहले धागे का एक सिरा लें और उसे अपनी हथेली के बीचों-बीच या अंगूठे और उंगली के पोरों के बीच सीधा रख लें।
  • अब धागे के ऊपर अपनी उंगली को रखें और उसे हथेली पर हल्का सा दबाते हुए आगे की तरफ रगड़ें।
  • इस तरह लगातार दो-तीन बार रगड़ने से धागे के रेशे आपस में मिलकर बिल्कुल कड़क और चपटे हो जाते हैं, जिससे वह इधर-उधर बिखरते नहीं हैं।
  • अब उस सख्त और सीधे हो चुके धागे के सिरे को आसानी से अपनी उंगलियों से पकड़ें और सिलाई मशीन की सुई के छेद के पास ले जाएं।
  • धागे की नोक कड़क होने के कारण बिना किसी परेशानी के पहली ही बार में सुई के छेद के आर-पार निकल जाएगी।

इसे भी पढ़ें- घर के कामों में खत्म हो जाता है पूरा दिन? ये 6 जुगाड़ बना देंगे आपको सुपरहाउस मैनेजर, टेंशन फ्री देख हर कोई पूछेगा सीक्रेट

यह ट्रिक आपके रोजाना के सिलाई के काम को बेहद आसान बना देगी और आपकी आंखों पर भी जोर नहीं पड़ेगा। अगली बार जब भी आपको सुई में धागा डालना हो, तो इस अनोखे और झटपट तरीके को जरूर आजमाएं। 

Image Credit- Magnific

FAQ
सिलाई मशीन की सुई में धागा डालने में दिक्कत क्यों होती है?
धागे के सिरे का फैला होना या रोशनी की कमी इसकी मुख्य वजह होती है।
धागे के सिरे को काटने का सही तरीका क्या है?
धागे को हमेशा कैंची से तिरछा काटना चाहिए ताकि वह आसानी से सुई में जाए।
नीडल थ्रेडर क्या है?
यह एक छोटा सा टूल है जो सुई में धागा पिरोने का काम बहुत आसान बना देता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।