Rubber Pipe Cleaning Hacks: रबर पाइप के अंदर जम गई है काई और गंदगी? स्टील स्क्रबर की इस ट्रिक से मिनटों में होगा चकाचक

Steel Scrubber Hack To Remove Moss From Rubber Pipe: पौधों को पानी देना हो या फिर घर और छत की धुलाई करनी हो, अधिकतर लोग रबर वाली पाइप का इस्तेमाल करते हैं। रोजाना इस्तेमाल होने के कारण पानी की वजह से पाइप के अंदर गंदगी और काई जमा हो जाती है, जिसे अगर साफ न किया जाए, तो पूरी पाइप अंदर से हरी हो जाती है। इतना ही नहीं बल्कि जब दोबारा से इसका इस्तेमाल किया जाता है, तो पानी में भी काई निकल कर आती है। पाइप का मुंह पतला होने के कारण इसे साफ करना मुश्किल होता है।
ऐसे में हम अक्सर हार मानकर नया पाइप खरीद लेते हैं, लेकिन घर में मौजूद साधारण स्टील स्क्रबर इस मुश्किल काम को मिनटों में हल कर सकता है। यकीनन अब आप सोच रही होंगी कि भला ऐसा कैसे, तो देर किस बात की। यह तरीका आपके पुराने गंदे पाइप को अंदर से बिल्कुल नए जैसा चमका देगा। आइए जानते हैं इस जादुई ट्रिक का इस्तेमाल कैसे करना है?
जरूरी सामान

- स्टील स्क्रबर
- बेकिंग सोडा
- सिरका
इसे भी पढ़ें- Iron Cleaning Hacks: प्रेस पर लगे दाग अखबार वाली इस ट्रिक से फटाफट होंगे साफ, बस रगड़ने से पहले करें यह 1 काम
रबर पाइप के अंदर जमी काई को कैसे निकालें? (How To Remove Moss From Rubber Pipe)

- रबर वाली पाइप के अंदर जमी गंदगी को हटाने के लिए सबसे पहले स्टील स्क्रबर का एक छोटा सा टुकड़ा लें।
- टुकड़ा इतना बड़ा न हो कि वह पाइप के अंदर ही फंस जाए।
- स्टील स्क्रबर के एक हिस्से को काटकर उसे एक छोटी गेंद जैसा आकार दें।
- अब इस गोले को पाइप के एक मुंह के अंदर डाल दें।
- स्टील के रेशे पाइप की अंदरूनी सतह पर जमी सख्त काई को खुरचने का काम करेंगे।
पानी के प्रेशर का इस्तेमाल
स्क्रबर का टुकड़ा पाइप में डाल दें, तो उस सिरे को पानी के नल से जोड़ दें। अब नल को फुल प्रेशर में खोलें। पानी का दबाव उस स्टील स्क्रबर के टुकड़े को धकेलता हुआ पाइप के दूसरे सिरे तक ले जाएगा। जैसे-जैसे वह टुकड़ा आगे बढ़ेगा, वह पाइप की दीवारों को रगड़ते हुए सारी जमी हुई काई और गंदगी को छुड़ाता जाएगा। आप देखेंगे कि पाइप के दूसरे छोर से काले और हरे रंग का गंदा पानी बाहर निकल रहा है।
सफाई के लिए घोल का इस्तेमाल

अगर पाइप बहुत ज्यादा गंदा है या उसमें से बदबू आ रही है, तो इसके अंदर थोड़ा सा लिक्विड सोप या सिरका और बेकिंग सोडा का घोल डालें। इसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद स्टील स्क्रबर वाली ट्रिक अपनाएं। यह स्टील की रगड़ मिलकर पाइप को कीटाणुमुक्त और साफ बना देगी।
इसे भी पढ़ें- Jet Spray Cleaning Hacks: जेट स्प्रे से पानी निकल रहा है धीरे? बिना एक भी रुपया खर्च किए इस ट्रिक से बढ़ाएं प्रेशर
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।