शादी के मंडप से लेकर एंट्री गेट तक, देखें 10 खूबसूरत वेडिंग टेंट डेकोरेशन आइडियाज

बैंड, बाजा, बारात का सीजन शुरू हो चुका है। पंडाल की सजावट से लेकर मेहमानों की आवभगत में किसी तरह की कमी न हो। इस पर हर किसी की नजर है। इ‍सीलिए आजकल ट्रेंड में शानदार टेंट डेकोरेशन आइडियाज छाए हुए हैं।  
Updated:- 2026-11-27, 17:42 IST
10 beautiful wedding tent decoration ideas from mandap to entry gate

Beautiful Tent Decoration Ideas. (Image Credit: magnific.com)

इस बार शादियों के सीजन की बहार है। आने वाले 25 दिनों में देश में जगह-जगह करीब 52 लाख शादियां होने का अनुमान है। इन शादियों से 7.5 लाख करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है। 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक देश में शादियों का पहला बड़ा सीजन है। व्यापारियों की संस्था कैट ( CAIT) के मुताबिक हर दिन औसतन 2 लाख से ज्यादा शादियां होंगी।

शादियां बड़ी तो जलसे से लेकर पंडाल भी उतना ही भव्‍य होना बहुत जरूरी है। शादियों के इस सीजन में हम आपको एक से बढ़कर एक टेंट डेकारेशन आइडियाज के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्‍हें खासतौर से लड़कियां शादी-समारोह में चार चांद लगाने के लिए बुक करवा रही हैं।

शादी के माहौल को ऐसे मिलेगा ग्लैमर का टच

टेंट का अपना चार्म होता है। इन वर्सेटाइल स्ट्रक्चर में यह खास काबिलियत होती है कि वे सबसे आम जगहों को भी शानदार जगह में बदल सकते हैं। चाहे आप किसी सुनसान कोने में ग्लैमर का टच देना चाहती हों, एंट्रेंस पर एक शानदार स्टेटमेंट बनाना चाहती हों, या कपल या मेहमानों के लिए आरामदायक सीटिंग देना चाहती हों, टेंट डेकोरेशन इफेक्ट की परफेक्ट चाबी है। आइए जानते हैं 10 बेहद खूबसूरत वेडिंग टेंट डेकोरेशन आइडियाज।

 1. गोल्ड एक्सेंट के साथ बारोक स्टाइल टेंट डेकोरेशन

blue theme Image Credit: pinterest Uomo-Fama

टेंट डेकोरेशन का यह एक अनोखा बारोक स्टाइल का आइडिया है जो हमें भारतीय शादियों के लिए बहुत पसंद किया जा रहा है। गोल्ड एक्सेंट के साथ बारोक स्टाइल टेंट डेकोरेशन किसी भी शादी या भव्य समारोह को शाही और विंटेज महल जैसा रूप देता है।

2. व्‍हाइट एंड गोल्ड वेडिंग टेंट डेकोरेशन

White And Gold Wedding Tent Decoration Image Credit: wedmegood

यह खासतौर से उन दुल्‍हनों की पसंद को ध्‍यान में रखकर बनाया गया है। जिन्‍हें सफेद डेकोर पसंद है लेकिन वे इसे व्हाइटवॉश नहीं करना चाहतीं, उनके लिए यह बुकमार्क करने लायक है।

3. येलो थीम विद नेट शेडो डेकोरेशन

All Yellow Tent Decoration Image Credit: Shutterdown - Lakshya Chawla

यह टेंट डेकोरेशन आइडिया बेहद खुशनुमा और सनशाइनी लगता है। इसके बीच में बनाए गए नेट इसकी सुंदरता को चार चांद लगाते हैं। येलो थीम बेस काफी पसंद किया जा रहा है। अधिकतर दुल्‍हनें कुछ ही ऐसे ही टेंट को पसंद कर रही हैं।

4. सुंदर और अनोखा ग्लास टेंट है कमाल

Unique Glass Tent Image Credit: Young India Events And Decor

सबसे सुंदर और अनोखा ग्‍लास टेंट वाकई कमाल लगता है। इसके अंदर खड़ा होकर शीशमहल जैसा फील आपको मिलेगा। अगर आप कुछ अलग टेंट डेकोर आइडिया ढूंढ रहे हैं, तो यह सुंदर ग्लास टेंट आपके लिए है।

5. नीले और पीले फूलों वाले टेंट डेकोरेशन का क्रश

blue dotted tent Image Credit: The Wedding Files Parul And Parth

यह दूल्हा-दुल्हन के बैठने के लिए सुंदर सीट होने के साथ-साथ एक प्यारा टेंट भी है। आजकल दुल्‍हनों की यह मनपसंद टेंट डेकोरेशन थीम है। इन पर लाइट कलर की डोरी और फूलों से इसकी शोभा और बेहतर बन जाती है।

6. पर्शियन ब्यूटी टेंट डेकोरेशन का जादू

Persian Beauty Image Credit: pinterest Raj Tents

इस टेंट डेकोर आइडिया पर टैसल्स के साथ पर्शियन एक्सेंट ने सभी का दिल चुरा लिया है। इसकी थीम दिलकश होने के साथ ही कमाल लगती है। पर्शियन टेंट पिछले काफी समय से लगातार लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है।

7. ड्रेप स्टाइल पीच और फिरोजा वेडिंग टेंट डेकोरेशन

Drape Style Peach And Turquoise Wedding Tent Decoration Image Credit: Niharika and Rahul

अगर आपको भी ड्रेप स्टाइल पीच कलर की थीम लुभाती है तो यह पीच और फिरोजा वेडिंग ड्रेप स्टाइल वेडिंग टेंट डेकोरेशन आपके लिए है। ड्रेप स्टाइल टेंट में आप चाहें तो अपने पसंद के कलर भी चुन सकती हैं। 

8. हैट के साथ अनोखा प्रिंटेड टेंट डेकोर

Quirky Printed Tent Décor With Hats Image Credit: Wed me good Sonali and karan

कई कपल्‍स हर लुक में नया अंदाज देना चाहते हैं। ऐसा ही एक थीम है प्रिंटेड टेंट और पिंक हैट वाला बैकड्रॉप। यह इतना शानदार है कि आप बोल उठेंगी वह क्‍या बात है। यहां बैकग्राउंड पर लगी पिंक हैट शाही अंदाज महसूस कराती है। 

9. वॉटरफ्रंट पर टीपी टेंट डेकोरेशन

bamboo theme Image Credit: Real Wedding

यह खासतौर से उन दुल्‍हनों के लिए तैयार किया गया है जिनकी वॉटरफ्रंट थीम मैरिज सेलिब्रेशन हैं। इसमें लगे बंबू स्टिक इसके लुक को नायाब बनाते हैं। सागर या किसी झील के किनारे इन थीम्‍स को काफी उपयुक्‍त माना गया है।  

10. गुलाबी रंग के साथ ओपन एयर टेंट डेकोर

pink theme tent Image Credit: Chandini and Vardhan

वाकई यह आइडिया कितना प्यारा है! इसमें गुलाबी थीम पर सजावट आपका दिल चुरा लेगी। पिंक बेस पर किया गया काम और पारंपरिक भारतीय अंदाज आपको काफी पसंद आएगा। यहां पर आप कलर थीम अपनी मनपसंद रख सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- Peacock Design Bangles: शादी-पार्टी में पहनें मोर डिजाइन वाले ये 7 खूबसूरत कड़े

शादियों के सीजन में टेंट डेकोरेशन आइडियाज आपका मनमोह लेंगे। इसके साथ ही यहां किया गया फोटोशूट, रस्‍म और डांस हमेशा आपकी यादों में बसी रहेगी। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

 

FAQ
 2026 में टेंट डेकोरेशन के लोकप्रिय ट्रेंड्स क्या हैं?
फेयरी लाइट्स और फैब्रिक ड्रेपिंग शादी और रिसेप्शन के स्टेज और मंडप में रंगीन कपड़ों, शीयर कर्टन्स और फेयरी लाइट्स का संयोजन भी खूब चलन में है।
टेंट और डेकोरेशन बुक करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
 कार्यक्रम का प्रकार और मेहमान शादी, गृह प्रवेश, जन्मदिन या जागरण-भंडारा के हिसाब से पंडाल, दरी, कुर्सी-टेबल और साउंड-लाइट तय करें।
छोटे या घर के टेंट सेटअप के लिए क्या आइडियाज अच्छे रहते हैं?
 बच्चों के टेंट हाउस नरम गलीचा, कुशन, विंड चाइम्स, पिनाटा और DIY क्राफ्ट से सुरक्षित और मजेदार कोना बनाया जा सकता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।