Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:55 AM IST

प्रोजेक्टर की सफाई और देखभाल के लिए रखें इन बातों का ध्यान

अगर आपके भी घर में प्रोजेक्टर है, तो उसकी देखभाल और सफाई के लिए इन टिप्स का सहारा ले सकती हैं।
Updated:- 2021-09-05, 09:30 IST
image

आजकल प्रोजेक्टर का समय है। खासकर ऑफिस में प्रोजेक्टर का बेहद ही महत्व है। इसके अलावा स्कूल में भी बच्चों को पढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल होता है। इसके अलावा आजकल आम लोग भी अपने घरों में प्रोजेक्टर से ही फिल्म आदि चीजें देखना पसंद करने ला गए हैं, जिसके चलते आजकल लगभग हर घर में इसका डिमांड बढ़ते ही जा रहा है। लेकिन, सिर्फ प्रोजेक्टर खरीद लेना ही समझदारी वाली बात नहीं है बल्कि, उसकी सही से सफाई और सही से देखभाल करना भी बहुत ज़रूरी है। इसलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप आसानी से उसकी सफाई के साथ देखभाल भी कर सकते हैं, तो आइए जानते हैं।

प्रोजेक्टर की सफाई 

tips for maintenance and use of projector Inside

प्रोजेक्टर की सफाई करने के लिए विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है। इसके अंदर अगर एक बूंद भी पानी चला जाता है, तो ख़राब होने का डर रहता है इसलिए इसकी सफाई के लिए पानी के इस्तेमाल ना ही करें तो बेहतर रहेगा। इसकी सफाई के लिए आप माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले माइक्रोफाइबर कपड़े पर क्लीनर लिक्विड को अच्छे से लगा लीजिए। लिक्विड लगाने के बाद अच्छे से साफ कर लें। सफाई करने से पहले आप प्रोजेक्टर स्विच को बंद करना न भूलें।

इसे भी पढ़ें: खरीदने वाले हैं पेन ड्राइव तो इन बातों का ज़रूर रखें ध्यान

 


लेंस की सफाई

tips for maintenance and use of projectorInside

प्रोजेक्टर की सफाई में सबसे अधिक ध्यान देने की ज़रूरत होती है लेंस की सफाई करते समय। ऐसा नहीं कि कोई भी कपड़ा लिया और लेंस की सफाई करने लगे। इसके लिए आप माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल आप कर सकती हैं। इससे भी अच्छा विकल्प है ईयरबड। जी हां, ईयरबड की मदद से आप आसानी से लेंस की सफाई कर सकती हैं। इससे लेंस पर मौजूद बारीक़ से बारीक़ गंदगी साफ हो जाती है। (लैपटॉप की बैटरी जल्दी हो जाती है डिस्चार्ज)

प्रोजेक्टर के पर्दे की सफाई    

प्रोजेक्टर की सफाई के साथ-साथ उसके पर्दे की सफाई भी नियमित समय पर करते रहना बहुत ज़रूरी है। अगर पर्दा साफ न हो तो कोई भी चीज साफ-साफ दिखाई नहीं देती हैं। ऐसे में आप उसे भी नियमित समय पर साफ करते रहे हैं। पर्दा की सफाई के लिए आप किसी फ्रेश कपड़े का मदद ले सकती हैं। ध्यान रहे, इसकी सफाई में पानी का इस्तेमाल न हो। इसके अलावा आप प्रोजेक्टर इस्तेमाल करने के बाद पर्दा को फोल्ड करके ज़रूर रखें।

 

इसे भी पढ़ें: फ़ोन मेमोरी जल्दी फुल हो जाती है तो अपनाएं ये टिप्स, रहेगा हमेशा स्पेस

इन बातों का भी रखें ध्यान 

tips for maintenance and use of projector Inside

प्रोजेक्टर इस्तेमाल करने के बाद उसे कवर से ढकना न भूलें। प्रोजेक्टर इस्तेमाल करने बाद आप हमेशा ही उसे किसी फ्रेश जगह रखें यानि नमी वाली जगह रखने की गलती न करें। कोशिश करें कि उसे किसी जगह हमेशा के लिए फिक्स दें, जैसे ऑफिस में एक ही जगह फिक्स रहता है। मोबाइल, लैपटॉप आदि चीजों से कनेक्ट करने से पहले नियमों को ध्यान से पढ़ें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@pointerclicker.com,projectortop.com)

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।