कितना जानते हैं आप जीमेल के इन सीक्रेट फीचर्स के बारे में

आज के मसय जिस तरह से काम-काजी लोगों के लिए इंटनेट की ज़रूरत है ठीक उसी तरह जीमल अकाउंट होना भी बेहद ज़रूरी है। यह ना केवल काम-काजी लोगों के लिए बल्कि आम लोगों के लिए अब बेहद ज़रूरी चीज है। मोबाइल में बिना जीमेल अकाउंट खोले आप प्ले स्टोर से कुछ भी डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ ज़रूरी फाइल्स भेजना हो या किसी मेल को करना हो तो जीमेल ही काम आता है। ऐसे में आज इस लेख में हम आपको जीमेल के कुछ बेहतरीन और स्मार्ट फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आप भी इनका इस्तेमाल करना चाहें, तो आइए जानते हैं।
ऑटो-एडवांस फीचर का करें इस्तेमाल

कई बार मेल बॉक्स में अनचाहे मेल से भर जाता है जिससे हमारा कोई लेना देना नहीं होता है। जैसे ही किसी पुराने मेल को डिलीट करते हैं एक अन्य मेल आ जाता है। यानि अगर आप अनचाहे मेल से कुछ अधिक ही परेशान रहते हैं, तो उसे ऑटो-एडवांस फीचर की मदद से बंद कर सकते हैं। इसके लिए सेटिंग में जाकर एडवांस फीचर पर क्लिक करें और ऑटो-एडवांस फीचर को ऑन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: इस तरह करें गूगल मैप स्पीड लिमिट का इस्तेमाल, नहीं कटेगा चालान
एडवांस सर्च फीचर का करें उपयोग

अगर आपको पुराने मेल को खोजने में परेशानी होती है, तो आपको इस स्मार्ट सर्च फीचर का ज़रूर इस्तेमाल करना चाहिए। इसके इस्तेमाल से चंद मिनटों में पुराने से पुराने मेल को आसानी से खोज सकते हैं। इसके लिए सर्च ऑप्शन के राइट साइड में क्लिक करें और वहां जाने के बाद एक्स्ट्रा टाइम खुलेगा जहां डेट, टाइम या फिर कीवर्ड डालकर सर्च कर सकते हैं। (स्पैम कॉल से निजात पाने के लिए टिप्स)
म्यूट फीचर का करें इस्तेमाल

जिस तरह से अनचाहे कॉल आने पर फ़ोन को म्यूट कर देते हैं ठीक उसी तरह आप बार-बार आ रहे हैं मेल को भी म्यूट कर सकते हैं। आप थ्रेड मेल को भी आसानी से म्यूट कर सकते हैं। इसके लिए आप मेल पर जाए और स्नूज बटन पर क्लिक करें और उसे ऑफ कर दें। अगर आपको म्यूट नहीं करना है, तो आप उसे एक्टिव भी कर सकते हैं। इससे आपका समय भी बचेगा और आप कोई मेल मिस भी नहीं करेंगे।
इसे भ पढ़ें: फेसबुक का नाम 'Meta'होते ही सोशल मीडिया में हो हई मीम्स की बौछार
इन फीचर्स को भी कर सकते हैं फॉलो

शायद आपको मालूम हो अगर नहीं मालूम है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप जीमेल के सेटिंग में जाकर मेल का थीम यानि कलर भी बदल सकते हैं। यहां एक नहीं बल्कि थीम उपलब्ध रहते हैं, जिसका चुनाव कर सकते हैं। इस लेख को पढ़ने के बाद आप भी जीमेल के इन फीचर्स को ज़रूर इस्तेमाल करना चाहेंगे। (जीमेल का पासवर्ड इन टिप्स से करें रिकवर)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit(@freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।