Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:28 AM IST

अपनी व्हाट्सएप की चैट को रखना है सिक्योर, तो अपनाएं ये टिप्स

अगर आपको इस बात का डर है कि आपकी चैट्स लीक हो सकती हैं या उन्हें कोई चुपके से पढ़ सकता है, तो इन समस्याओं से बचने के लिए अप्लाई करें ये आसान टिप्स।
Updated:- 2021-12-14, 11:53 IST
image

आज दुनिया में बड़ी संख्या में लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। व्हाट्सएप दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले चैट ऐप्स में से एक है। सभी सुविधाएं मुफ्त होने के कारण यह ऐप दुनिया भर के लोग इस ऐप को इस्तेमाल करते हैं।

 इस ऐप पर वीडियो कॉल, चैट और मीडिया फाइल्स जैसी हर चीजें शामिल हैं, जो इसे और भी ज्यादा खास इजी टू यूज ऐप बनाने हैं। क्योंकि व्हाट्सएप को चलाना बहुत आसान है, इस कारण हर उम्र के लोग इसे इस्तेमाल कर लेते हैं। 

पर पिछले काफी समय से इस ऐप की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जब से एनसीबी ने बड़े-बड़े सितारों की व्हाट्सएप चैट एक झटके में निकाली तब से लोगों में अपनी चैट की सुरक्षा को लेकर डर बैठ गया है। ऐसे में अगर आपको डर है कि आपकी चैट्स लीक की जा सकती हैं, तो इन्हें सुरक्षित रखने के लिए आपको इन चीजों का ध्यान रखना चाहिए। तो आइए जानते हैं कि किन टिप्स का इस्तेमाल करके आप अपने चैट्स को सुरक्षित कर सकते हैं। 

ऑन करें सिक्योरिटी नोटिफिकेशन -

how to secure your whatsapp chats

व्हाट्सएप में सिक्योरिटी नोटिफिकेशन को ऑन रखना आपके व्हाट्सएप की सुरक्षा के लिए बहुत अहम फीचर है। अगर आप अपने व्हाट्सएप का सिक्योरिटी नोटिफिकेशन ऑन रखते हैं, तो हर बार किसी दूसरे डिवाइस से लॉग इन होने किए जाने पर एक सिक्योरिटी कोड जनरेट होगा। जब भी आपको व्हाट्सएप अकाउंट को कोई दूसरे डिवाइस से खोला जाएगा, उसे आपसे ही कोड पूछना पड़ेगा। ऐसा करने से आपकी चैट और अकाउंट दोनो ही सिक्योर रहेंगे। 

सिक्योरिटी नोटिफिकेशन ऑन करने के स्टेप्स-

  • सबसे पहले व्हाट्सएप ओपन करें, इसके बाद सेटिंग पर जाकर अकाउंट पर क्लिक करें। 
  • अकाउंट के अंदर सिक्योरिटी का ऑप्शन दिया होगा, आप सिक्योरिटी पर क्लिक करें और सिक्योरिटी नोटिफिकेशन का ऑप्शन ऑन कर दें।
  • इन स्टेप्स के साथ आपका यह फीचर ऑन हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें- इन टिप्स को फॉलो कर अपने आईफोन का लें बैकअप

टू स्टेप वेरिफिकेशन का करें यूज- 

how to secure chats of whatsapp

टू स्टेप वेरिफिकेशन का इस्तेमाल चैट को सिक्योर करने के लिए किया जाता है। इस फीचर के इस्तेमाल से आप अपने अकाउंट को हैक होने से भी बचा सकते हैं। 

टू स्टेप वेरिफिकेशन के लिए करें इन स्टेप्स को फॉलो- 

  • सिक्योरिटी के इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले व्हाट्सएप की सेटिंग के अंदर जाएं। 
  • इसके बाद अकाउंट पर क्लिक करें, फिर आपके सामने टू स्टेप वेरिफिकेशन का ऑप्शन आएगा। 
  • इस पर क्लिक करके आप अपने व्हाट्सएप पर इस फीचर को एक्टिव कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- कैमरा खरीदने का बना रहे हैं मन तो इन बातों का रखें ध्यान

चैट बैकअप बनाने से बचें-

whatsapp chats security 

कई लोग अपनी चैट बैकअप बनाते हैं, जिस वजह से चैट को सिक्योर करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आपको चैट बैकअप लेने से बचना चाहिए। चैट बैकअप के ऑप्शन को हटाने के लिए आपको बैकअप का ऑप्शन डिसेबल कर देना चाहिए। क्योंकि बैकअप रखने के कारण आपकी चैट्स क्लाउड या ड्राइव में सेव हो जाती है, जिससे हैकर्स आपकी चैट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

 

पासवर्ड प्रोटेक्ट फीचर का करें इस्तेमाल- 

पासवर्ड फीचर की इस्तेमाल करके आप अपनी चैट्स को सेफ कर सकते हैं। इस फीचर को इस्तेमाल करने के बाद कोई भी दूसरा इंसान आपके व्हाट्सएप अकाउंट को खोल नहीं पाएगा। इस तरह से आपकी चैट्स कोई दूसरा नहीं देख पाएगा। 

 

तो ये थी कुछ टिप्स जिनकी मदद से आप अपनी चैट्स को सिक्योर कर सकते हैं। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर हेल्पफुल लगा हो तो इसे लाइक और शेयर करें। साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

image credit- unsplash and freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।