Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:29 PM IST

धूप में तेजी से गर्म हो जाता है मोबाइल फोन? ध्यान रखें ये बातें नहीं तो हो सकता है नुकसान

गर्मी के मौसम में तेज धूप के कारण फोन हीट होने वाली समस्या बेहद आम है, लेकिन अगर कुछ बातों का ध्यान न रखा जाए, तो यह सामान्य परेशानी मुसीबत का कारण बन सकती है। अगर आपका फोन भी चिलचिलाती गर्मी में तपने लगता है, तो नीचे लेख में जानें नुकसान।
Updated:- 2026-06-03, 16:25 IST
How to prevent smartphone overheating in sun

Smartphone Hacks: गर्मी के मौसम में तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण न केवल हमारी बॉडी बल्कि हमारा स्मार्टफोन भी धूप जैसा तपने लगता है। अक्सर देखा जाता है कि जब हम धूप में मोबाइल का थोड़ा सा भी इस्तेमाल करते हैं, तो वह इतना तेज गर्म हो जाता है कि मानो आग जल रही हो। आमतौर पर लोग इसे नजर अंदाज कर देते हैं, लेकिन आम सी दिखने वाली समस्या बड़ा खतरा साबित हो सकता है।

मोबाइल का इस तरह ओवरहीट होना उसकी बैटरी लाइफ को कम कर सकता है, फोन को हैंग कर सकता है और कई बार तो इससे ब्लास्ट होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए, धूप में मोबाइल का इस्तेमाल करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। नीचे लेख में जानें-

सीधी धूप से बचाकर रखें

mobile phone

अगर आप बाइक से या पैदल कहीं जा रही हैं, तो कोशिश करें कि फोन को बैग के अंदर रखें। रास्ते में इस्तेमाल करने से बचें। इतना ही नहीं बल्कि धूप में बैठकर गेम खेलना, वीडियो देखना या लंबे समय तक फोटोग्राफी करना फोन के हीट को अचानक बढ़ा देता है। अगर आप कार में सफर कर रहे हैं, तो फोन को डैशबोर्ड पर भूलकर भी न छोड़ें, क्योंकि वहां कांच के जरिए धूप और गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।

इसे भी पढ़ें- चार्जिंग के समय बम की तरह दहकता है आपका मोबाइल? तुरंत बंद करें ये बैकग्राउंड ऐप्स, कभी नहीं होगा ओवरहीट

ब्राइटनेस और ऐप्स पर दें ध्यान

धूप में स्क्रीन साफ देखने के लिए हम अक्सर मोबाइल की ब्राइटनेस को 100% पर कर देते हैं। फुल ब्राइटनेस और तेज धूप मिलकर बैटरी पर डबल दबाव डालते हैं, जिससे फोन तेजी से गर्म होता है। धूप में रहते समय ऑटो-ब्राइटनेस मोड ऑन रखें। साथ ही, बैकग्राउंड में चल रहे भारी ऐप्स, जीपीएस, भारी गेम्स या वीडियो एडिटिंग ऐप्स को बंद कर दें।

चार्जिंग का रखें खास ख्याल

mobile charging safety tips

गर्मी के दिनों में फोन चार्ज करते समय ध्यान देने की जरूरत होती है। जब फोन पहले से ही गर्म हो या आप धूप में हों, तो उसे चार्ज पर लगाने से बचें। चार्जिंग के दौरान बैटरी से खुद ब खुद गर्मी निकलती है और बाहरी तापमान मिलकर इसे खतरनाक बना सकता है। हमेशा किसी ठंडी और हवादार जगह पर ही फोन चार्ज करें और कोशिश करें कि चार्ज होते समय फोन का इस्तेमाल न करें।

कवर को हटाएं

how-to-remove-your-phone

फोन की सेफ्टी के लिए अक्सर मोटे या रबर वाले बैक कवर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन गर्मी के मौसम में ये कवर फोन के लिए नुकसानदेह साबित होते हैं। स्मार्टफोन काम करते समय जो गर्मी बाहर निकालता है, ये मोटे कवर उस गर्मी को अंदर ही रोक लेते हैं। अगर आपका फोन धूप में या इस्तेमाल करते समय ज्यादा गर्म हो रहा है, तो तुरंत उसका बैक कवर हटा दें ताकि फोन को वेंटिलेशन मिल सके।

गर्म होने पर कभी न करें ये गलती

अगर आपका फोन धूप की वजह से बहुत ज्यादा गर्म हो चुका है, तो उसे तुरंत इस्तेमाल करना बंद कर दें और स्विच ऑफ कर दें। कई लोग फोन को जल्दी ठंडा करने के लिए उसे फ्रिज में रख देते हैं या एसी के ठीक सामने लगा देते हैं। ऐसा करने से टेंपरेचर बढ़ या घट जाता है, जिससे फोन के अंदर नमी बन सकती है, जो उसके मदरबोर्ड को हमेशा के लिए खराब कर सकती है।

इसे भी पढ़ें- मोबाइल कैमरे की धूल साफ करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें क्या है सही तरीका?

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Cedit- Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।