क्या आप भी फोन को चार्ज करते हुए करती हैं ये गलती? बहुत जल्दी खराब हो सकता है जैक, जानें क्या है सही तरीका

आज के समय में मोबाइल फोन लोगों की जिंदगी का सबसे जरूरी हिस्सा बन चुका है। अगर कुछ देर के लिए फोन हाथ में न हो, तो लोगों को समझ नहीं आता कि खाली बैठकर क्या करें। हालात ऐसे हो गए हैं कि अगर फोन चार्जिंग पर लगा हो, तो लोग बार-बार फोन चेक करते रहते हैं। कई लोग चार्जिंग में लगे हुए फोन को भी यूज करने लग जाते हैं, क्योंकि वह खाली नहीं बैठ सकते। फोन अब ऐसी चीज बन गई है, जिसके बिना लोग अपने जीवन को सोच भी नहीं सकते। हालांकि, मोबाइल जितना जरूरी आपको लगता है, उतना ही जरूरी उसका ख्याल रखना भी है। कई लोगों के फोन आपने सुने होंगे कि 10 सालों से चल रहे होते हैं और खराब नहीं होते। इसका कारण यह है कि फोन का ख्याल अच्छे से रखते हैं। कई लोग ऐसे हैं, जो फोन का अच्छे से ख्याल रखते हैं, लेकिन फिर भी मोबाइल का जैक या चार्जिंग पॉइंट खराब होने की शिकायत रहती है। ऐसा क्यों, होता है, इसके बारे में हम विस्तार से जानकारी देंगे।
कवर का ध्यान नहीं देते
फोन का कवर कई बार आपके चार्जिंग पॉइंट को खराब कर सकता है। इसका कारण यह है कि फोन का कवर अगर जैक को ढक रहा है, तो आप चार्जर लगाने के लिए पॉइंट पर जबरदस्ती पिन घुसाने की कोशिश करते हैं। ऐसी स्थिति में हर रोज, पिन को जैक में जबरदस्ती डालने की वजह से जैक हिलने लग जाता है, जो आपके चार्जिंग पॉइंट को खराब कर देगा और चार्ज सही से नहीं होगा।

फोन को चार्ज करते हुए इस्तेमाल करना
ऐसे कई लोग हैं, जो फोन चार्ज में लगा होता है, फिर भी उसे यूज करते रहते हैं। रील्स देखना, गेम खेलना या कॉल पर बात करना- इससे चार्जिंग पिन पर लगातार दबाव पड़ता है और जैक ढीला हो जाता है। कारण यह है कि फोन बार-बार हिलता रहता है जिससे जैक पर दबाव पड़ता है।
इसे भी पढ़ें- क्या आपका भी चार्जर हमेशा टिप से टूट जाता है? ये 5 आसान तरीके अपनाकर हर महीने बचाएं 500-700 रुपये
लोकल या सस्ता चार्जर इस्तेमाल करना
अक्सर आपने देखा होगा कि लोग फोन का चार्जर किसी का भी यूज कर लेते हैं। खराब क्वालिटी का चार्जर ओवरहीटिंग करता है और जैक के सर्किट को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा अलग-अलग चार्जर के पिन आपके जैक को खराब कर सकते हैं। इसलिए, कोशिश करें कि आप अपने ही चार्जर से फोन यूज करें।
पिन को बार-बार निकालना और लगाना
बार-बार चार्जर निकालने-लगाने से पोर्ट की ग्रिप ढीली हो जाती है। कई लोग थोड़ी-थोड़ी देर फोन चार्ज में लगाकर निकाल देते हैं। फोन को पूरा चार्ज नहीं होने देते। ऐसे में बार-बार पिन को डालने निकालने से यह खराब हो जाता है। ध्यान रखें कि आपको हर दिन फोन यूज करना है, तो यह खराब हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- चार्जिंग के वक्त आग-सा जलने लगता है फोन? ना करें ये 5 गलतियां...वरना हो सकता है ब्लास्ट
चार्जिंग के दौरान फोन खींचना
फोन उठाते समय केबल को झटका देना जैक को अंदर से डैमेज करता है। चार्जर को आप आराम से फोन से अलग करें। इसे जबरदस्ती न ही खीचें और न ही लगाएं। थोड़ी भी जबरदस्ती फोन के जैक को खराब कर सकती है। क्योंकि जैक हल्के से पॉइंट से कनेक्ट रहता है।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।