मोबाइल कैमरे की धूल साफ करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें क्या है सही तरीका?

मोबाइल फोन की सफाई अगर आप रोज नहीं करेंगी, तो इसमें धूल फंस जाएगी और कुछ समय बाद फोटो साफ नहीं आएगी। फोन आज के समय में हर किसी के लिए रोजमर्रा की जिंदगी का सबसे जरूरी हिस्सा बन चुका है। सोशल मीडिया के इस जमाने में लोगों को अपनी हर एक्टिवीटी सोशल मीडिया पर पोस्ट करना पसंद होता है। वह कहां जा रहे हैं, क्या खा रहे हैं और कौन स नई ड्रेस उन्होंने आज पहनी है, इसके बारे में सारी डिटेल्स वह ऑनलाइन पोस्ट करते हैं। ऐसे में अगर कैमरा ही खराब हो गया, तो फोन बदलने की नौबत आ जाएगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मोबाइल फोन कैमरा साफ करने के जरूरी टिप्स विस्तार से बताएंगे।
इन गलतियों को करने से बचें
फोन का कैमरा कभी भी किसी भी कपड़े से साफ न करें। ऐसा इसलिए, क्योंकि कैमरे के शीशे पर धूल की हल्की परत बन जाती है। जब आप इसे किसी भी कपड़े से साफ करते हैं, तो यह मिट्टी कैमरे पर घिसती है, जिससे कैमरे पर निशान बन सकते हैं। इसलिए, जब भी आप कैमरे को साफ करें, तो सॉफ्ट कपड़े का ही इस्तेमाल करें।

पानी का यूज
कई बार लोग कपड़े को गीला करके कैमरे को साफ करते हैं, जो तरीका बिलकुल गलत है। अगर पानी थोड़ा भी कैमरे के अंदर चला गया, तो फोटो ब्लर आने लगेगी। इसलिए, भूलकर भी कैमरे को गीले कपड़े से साफ न करें। इसे सुखे-सॉफ्ट कपड़े से साफ करना ही अच्छा होता है। फोन यूज करने का सही तरीका अगर पता होगा, तो सालों तक आप इसे आसानी से यूज कर पाएंगी।
इसे भी पढ़ें- WhatsApp लेकर आ रहा है अब तक का सबसे बड़ा अपडेट, जानें क्या है ‘After Reading’ फीचर?
उंगली से रगड़ना
फोटो साफ नहीं आने पर कई बार लोगों को उंगली से भी कैमरा साफ करते हुए देखा जाता है। उंगली से कभी भी कैमरा साफ नहीं हो सकता, क्योंकि उंगलियों पर लगे शरीर के तेल और पसीने के वजह से लैंस और भी ज्यादा धुंधला हो जाता है। इससे फोटो और भी ज्यादा खराब दिखती है। इसलिए, कैमरा साफ करते समय यह गलती न करें।

मोटी सतह वाले ब्रश का यूज
कई बार कैमरे के किनारों पर जमी धूल को साफ करने के लिए लोग ब्रश का इस्तेमाल करते हैं। अगर ब्रश की सतह सॉफ्ट और हल्की नहीं होगी, तो यह कैमरे पर निशान बना सकती है। इसके अलावा कैमरे के अंदर भी धूल जा सकती है, जिसे निकालना बहुत मुश्किल हो जाएगा। इसलिए भूल से भी कभी ऐसी गलती न करें। आप मेकअप में यूज होने वाले सबसे सॉफ्ट ब्रश का यूज कर सकती हैं, लेकिन इसे कैमरे के बीच में टच होने न दें।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnifc
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।