बिना पैसे खर्च किए मोबाइल के ट्रांसपेरेंट बैक कवर को करें साफ, यहां देखें हल्दी-तेल के दाग हटाने का आसान देसी तरीका

मोबाइल का ट्रांसपेरेंट बैक कवर रोजाना इस्तेमाल से काफी जल्दी गंदा हो जाता है। यह एक समय के बाद पीला पड़ने लगता है। खासकर अगर उस पर हल्दी, तेल या पसीने के दाग लग जाएं, तो यह देखने में बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। कई बार लोग हल्के से दाग लगने के बाद, उसे फेंक कर एक नया कवर खरीद लेते हैं। हालांकि, आप आप घर में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल करके इसे फिर से चमका कर नया जैसा बना सकते हैं। खास बात यह है कि इसमें आपके पैसे भी खर्च नहीं होंगे।
अगर आप फोन के ट्रांसपेरेंट बैक कवर से बिना खर्च किए हल्दी और तेल के दाग हटाना चाहते हैं, तो कुछ आसान देसी उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको कुछ घरेलू उपायों से मोबाइल के बैक कवर को साफ करने के सबसे आसान और कारगर तरीके बताएंगे, जिससे आपका कवर फिर से नया जैसा दिखने लगेगा।
स्मार्टफोन के ट्रांसपेरेंट बैक कवर को कैसे करें साफ?

टूथपेस्ट और ब्रश का इस्तेमाल
सफेद टूथपेस्ट को बैक कवर पर लगाकर इसे पुराने टूथब्रश की मदद से हल्के हाथों से 2-3 मिनट तक रगड़ें। इसके बाद, बैक कवर को गुनगुने पानी से धो लें और सूखे कपड़े से पोंछ लें। टूथपेस्ट, हल्दी और तेल के दाग को आसानी से हटाने में मदद करता है। साथ ही, बैक कवर की चमक बढ़ाने में मदद करता है।
टूथपेस्ट और नींबू का मिश्रण
एक कटोरी में 1 चम्मच टूथपेस्ट और आधा नींबू का रस मिलाएं। इसे बैक कवर पर लगाकर 2-3 मिनट तक छोड़ दें। अब, इसपर पानी छिड़कें और एक साफ कपड़े से रब करते हुए पोंछ दें। फिर, इसे गुनगुने पानी से धो लें। नींबू के एसिडिक गुण बैक कवर से पीलापन दूर करने में मदद करता हैं। साथ ही, बैक कवर को और भी ज्यादा चमकदार बनाता है।
इसे भी पढ़ें- Shaving Cream को 4 अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल करके ऐसे साफ करें Mobile Back Cover
टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा का कमाल

1 चम्मच टूथपेस्ट में 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर एक क्लीनिंग पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को बैक कवर पर लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। अब, टूथब्रश या मुलायम कपड़े से हल्के हाथों से रगड़ें और साफ पानी से धो लें। बेकिंग सोडा गहरे दागों को भी हटाने में मदद करता है और बैक कवर का पीलापन दूर करने में भी कारगर होता है।
इसे भी पढ़ें- आपको पता है मोबाइल कवर पर टूथपेस्ट लगाने से क्या होता है?
टूथपेस्ट और सिरका का जादू
1 चम्मच टूथपेस्ट में 1 चम्मच सिरका मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस मिश्रण को बैक कवर पर लगाएं और 2-3 मिनट तक छोड़ दें। अब, मुलायम ब्रश से रगड़ें और गुनगुने पानी से धो लें। सिरका बैक कवर की गंदगी और तेल के दाग को हटाने में मदद करता है। इतना ही नहीं, सिरके से पुराने और जिद्दी दाग भी साफ हो जाते हैं।
इसे भी पढ़ें- फोन के Transparent Back Cover को चकाचक कर सकती हैं घर में मौजूद ये दो चीजें, आज ही करें ट्राई और देखें जादू
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।