Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:54 AM IST

टेलीग्राम पर आप भी मोबाइल नंबर कर सकते हैं दूसरों से हाइड, जानिए कैसे

अगर आप भी टेलीग्राम पर मोबाइल नंबर दूसरों से छिपाकर रखना चाहती हैं, तो आपको भी इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए।
Updated:- 2021-09-09, 17:05 IST
image

आज के समय में वॉट्सएप्प की तरह टेलीग्राम ऐप भी लोगों के बीच बेहद ही प्रचलित है। लोग इस ऐप की मदद से एक-दूसरे से बात-चीत करने से लेकर वीडियो तक भी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप से किसी ग्रुप में शामिल होकर आसानी से किसी भी वीडियो को मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन, ऐसे में जब भी किसी ग्रुप में शामिल होते हैं, तो आसानी से दूसरा व्यक्ति आपके नंबर को देख सकता है और उसका गलत इस्तेमाल कर सकता है। ऐसे में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप आसानी से दूसरों से मोबाइल नंबर को हाइड कर सकती हैं, तो आइए जानते हैं।

टेलीग्राम पर नंबर कैसे छिपाएं?

how to hide mobile number from telegram inside

  • टेलीग्राम पर अपना फोन नंबर दूसरों से हाइड करने के लिए सबसे पहले आपको ऐप को खोलना होगा।
  • टेलीग्राम ऐप खोलते ही आपको बाई ओर तीन डॉट दिखाई देगा, इस डॉट पर आपको क्लिक करना होगा। इस डॉट कर क्लीन करने के बाद आपको सेटिंग में जानकर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप सेटिंग पर क्लिक करेंगे आपको प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी पर टैप करने का ऑप्शन दिखाई देगा और वहां आपको क्लिक करना होगा। जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपको कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे। इसमें से एक ऑप्शन फ़ोन नंबर का होगा, उस ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा। (बिना पासवर्ड के भी WiFi कर सकते हैं कनेक्ट)

how to hide mobile number from telegram inside

इसे भी पढ़ें: आप भी आसानी से वॉट्सएप कॉल कर सकती हैं रिकॉर्ड, जानें कैसे

  • जैसे में आप फ़ोन नंबर के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपको वहां तीन ऑप्शन दिखाई देगा। इन तीन ऑप्शन में आपको एवरीबॉडी, माय कॉन्टेक्ट्स और नोबडी का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • अगर आप सभी यूजर्स से अपना मोबाइल नंबर छिपाना चाहते हैं तो आप नोबडी पर क्लिक कर सकते हैं। इसके अलावा आप सिर्फ अपने दोस्तों यानि कॉन्टेक्ट वाले लोगों को साथ नंबर शेयर करना चाहते हैं, तो माय कॉन्टेक्ट्स ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं।

 

कौन देख सकता है नंबर?

about how to hide mobile number from telegram

एक बार अपने नंबर को सेव कर लिया तो आपका नंबर कोई भी नहीं देख पाएगा। अगर आप नोबडी का ऑप्शन सेव करती हैं, तो आपके कॉन्टेक्ट लिस्ट में मौजूद फ्रेंड्स भी आपके नंबर को नहीं देख सकते हैं। इससे सिर्फ आपकी चैट आइडी दिखाई देगी। अगर आपसे कोई फ़ोन नंबर के माध्यम से टेलीग्राम से जुड़ना चाहता है, तो आप उससे सिर्फ मैन्युअल रूप से टेलीग्राम में जुड़ने का प्रयास भी करें क्योंकि, इससे आपका मोबाइल नंबर दिखाई नहीं देगा। (बिना चार्जर के भी चार्ज कर सकती हैं मोबाइल)

 

इसे भी पढ़ें: अगर आपका स्मार्टफोन भी करता है बहुत हैंग तो अपनाएं ये ट्रिक

अन्य ग्रुप में मोबाइल नंबर 

how to hide mobile number from telegram inside

नोबडी का ऑप्शन क्लिक करने का मतबल है कि अगर आपको कोई किसी अंजान ग्रुप में कोई भी जोड़ता है तो वहां भी कोई आपके नंबर को नहीं देख सकता है। हां, इसके अलावा आप चैट में किसी अन्य व्यक्ति के साथ मोबाइल नंबर शेयर न करें।

यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@freepik) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।