EPFO पोर्टल पर PF क्लेम किए हुए हो गए 2 दिन, नहीं आया कोई अपडेट, जानें कहां चेक कर सकती हैं स्टेटस?

EPFO की वेबसाइट से आप ऑनलाइन पीएफ के लिए कभी भी क्लेम कर सकती हैं। क्लेम करने का प्रोसेस भी आसान है, लेकिन इसके बाद आपकी फाइल किस स्टेज पर पहुंची है, यह जानने में दिक्कत होती है।
Updated:- 2026-06-01, 13:54 IST
how to check the status of your pf claim on epfo website know step by step full process

PF के पैसों पर आपका हक होता है, आप इसे जब चाहे निकाल सकती हैं, लेकिन फिर भी लोगों को पैसे निकालने में परेशानी आती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि क्लेम करने के बाद भी पैसा तुरंत आपके अकाउंट में नहीं आता। इसके लिए आपको कुछ दिन इंतजार करना पड़ता है। अगर आप पहली बार पीएफ से पैसे निकालने जा रही हैं, तो यह बात आपको पता होनी चाहिए कि क्लेम करते ही तुरंत पैसे नहीं आने वाले। ऐसे लोगों को क्लेम का स्टेटस चेक करने में भी परेशानी होती है, क्योंकि उन्हें समझ ही नहीं आता कि उनका क्लेम सही से सबमिट हुआ भी है या नहीं। ऐसा इसलिए, क्योंकि कई बार क्लेम करने के बाद मैसज ही नहीं आता, जिसकी वजह से अकाउंट में कब पैसे आएंगे, यह पता नहीं चल पाता।

PF क्लेम करने के बाद पैसे नहीं आ रहे हैं?

अगर 1 हफ्ते से ज्यादा समय लग रहा है, तो हो सकता है कि बीच में कोई सरकारी छुट्टी या फेस्टिवल आ गया हो या फिर आपके बैंक डिटेल्स, KYC या आधार लिंकिंग में कोई गड़बड़ी हो, जिसकी वजह से इसमें समय लग रहा हो। हालांकि, कई लोगों को इस बात का पता नहीं चल पाता कि स्टेटस चेक कहां से करना है। अगर आप भी परेशान हैं, तो इस टिप्स को फॉलो करें।

कैसे चेक करें क्लेम?

  • इसके लिए सबसे पहले आपको EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • यहां आपको UAN नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगइन करना है।
  • पासवर्ड नहीं याद है, तो आप फोन नंबर पर ओटीपी की मदद से लॉगइन कर सकती हैं।
  • लॉगइन करने के बाद आपको ऑनलाइन सर्विस पर क्लिक करना है।
  • यहां आपको ट्रेक क्लेम का स्टेटस नजर आएगा।
  • PF Claim Status पर क्लिक करके अपडेट चेक कर लें।
  • अगर Under Process लिखा आ रहा है, तो इसका मतलब है कि अभी जांच चल रही हैं और 3 से 4 दिनों में अकाउंट में पैसे आ जाएंगे।
  • Rejected लिखा आता है, तो हो सकता है कि क्लेम करने में कोई गलती हुई है, जिसकी वजह से ऐसा हुआ है।

इसे भी पढ़ें- PF Interest Rate 2025-26: क्या इस बार भी महिलाओं को मिलेगा 8.25% ब्याज, जानें अकाउंट में कब तक जमा होगा पैसा?

EPFO claim status

क्लेम चेक करने का दूसरा तरीका

  • वेबसाइट पर चेक करने में परेशानी आ रही है, तो आप आप UMANG ऐप से भी चेक कर सकती हैं।
  • इस ऐप में भी पहले आपको रजिस्टर नंबर से लॉगइन करना होगा।
  • लॉगइन करने के बाद आप EPFO के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां क्लिक करने के बाद आपको क्लेम चेक का ऑप्शन मिल जाएगा।
  • यहां से आप सीधा क्लेम का स्टेटस चेक कर लेंगी।

इसे भी पढ़ें - क्या मैं अपने PF से एक साथ 25 हजार रुपये निकाल सकती हूं? जानें Form 31 के नियम और ऑनलाइन क्लेम चेक करने का तरीका

UMANG app PF status

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- epfo, magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।