Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:28 PM IST

PF Interest Rate 2025-26: क्या इस बार भी महिलाओं को मिलेगा 8.25% ब्याज, जानें अकाउंट में कब तक जमा होगा पैसा?

ईपीएफओ सदस्यों के लिए पीएफ बैलेंस की जानकारी रखना अब आसान है। इस साल भी सभी खाताधारकों को 8.25% ब्याज मिलेगा, जो पिछले वित्त वर्षों के समान है। वित्त वर्ष 2025-26 का ब्याज जुलाई तक जमा होने की उम्मीद है। 
Updated:- 2026-03-06, 14:38 IST
pf account

ईपीएफओ (EPFO) के करोड़ों सदस्यों के लिए अपने पीएफ के बैलेंस की जानकारी रखना अब और भी ज्यादा आसान हो गया है। अक्सर लोग भारी-भरकम पासबुक डाउनलोड करने के झंझट से बचना चाहते हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने 'पासबुक लाइट' (Passbook Lite) की सुविधा शुरू की,लेकिन हर साल की तरह इस साल भी लोगों के मन में की सवाल उठ रहे हैं। वे जानना चाहते हैं कि क्या इस साल क्या 8.25 फीसदी इंटरेस्ट मिलेगा या इस संख्या में कोई बदलाव है। वहीं पीएफ में ब्याज के पैसे कब मिलेंगे? पढ़ते हैं आगे...

क्या महिलाओं को भी मिलेगा 8.25% ब्याज?

बता दें कि इस साल यानि पीएफ की ब्याज दरें जेंडर के आधार पर अलग-अलग नहीं होती हैं। 8.25% की ब्याज दर सभी ईपीएफ खाताधारकों पर समान रूप से लागू होती है, चाहे वह पुरुष हों या महिला। 

pf account

यह दर पिछले वित्त वर्ष (2024-25 और 2023-24) की तरह ही बरकरार रखी गई हैं।

इसे भी पढ़ें - क्या मैं अपने PF से एक साथ 25 हजार रुपये निकाल सकती हूं? जानें Form 31 के नियम और ऑनलाइन क्लेम चेक करने का तरीका

अकाउंट में पैसा कब तक जमा होगा?

ताजा अपडेट के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 का ब्याज क्रेडिट करने की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। हालांकि, अभी कोई तिथि सामने नहीं आई है, लेकिन पिछले साल यह पैसा जुलाई में जमा हुआ था, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल भी जुलाई के महीने में पैसा अकाउंट में आ सकता है। 

pf account (2)

पासबुक लाइट के जरिए बैलेंस कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले ईपीएफओ (EPFO) की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अपना UAN और पासवर्ड दर्ज करें। कैप्चा कोड भरकर पोर्टल में लॉगिन करें।
  • होमपेज पर ऊपर की तरफ बाईं ओर दिए गए View विकल्प पर क्लिक करें।
  • ड्रॉप-डाउन मेनू खुलते ही आपको कई विकल्प दिखेंगे, वहां से Passbook Lite को चुनें।
  • यहाँ आप तुरंत अपने पिछले 5 महीनों के Contributions देख सकते हैं। इससे आपको पता चल जाएगा कि कंपनी ने पैसा जमा किया है या नहीं।

UMANG APP से घर बैठे कैसे अपना बैलेंस चेक करें?

  • ऐसे में सबसे पहले आप UMANG App की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • अब उस ऐप पर जाकर 'EPFO' चुनें और 'View Passbook' पर क्लिक करें।
  • इसके बाद EPFO पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर UAN और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करके पासबुक डाउनलोड करें।

SMS सेवा क्या है?

अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से EPFOHO UAN HIN लिखकर 7738299899 पर भेजें। इससे अलग 011-22901406 पर मिस्ड कॉल देकर भी बैलेंस जान सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - PF Account में क्या आपने भी अभी तक नहीं जोड़ा Nominee का नाम? ये है आसान तरीका

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।