herzindagi

बालों की सेहत के लिए आहार में शामिल करें Biotin-Rich Foods

हर आदमी स्वस्थ रहना चाहता है और इसलिए वो अपने आहार में उन चीजों को शामिल करता है जो उसके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं। तमाम पोषक तत्वों में एक महत्वपूर्ण विटामिन-बी7 होता है, जिसे बायोटिन कहते हैं। यह एक वॉटर-इनसोल्युबल विटामिन होता है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म और फंक्शनिंग में मदद करता है। यह सेल ग्रोथ को प्रोत्साहित करने के लिए जाता है और इसका सीधा संबंध हमारे बालों, नाखूनों और त्वचा के स्वास्थ्य से है। विटामिन-बी7 या बायोटिन तमाम तरह के खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। इसकी कमी के कारण आपको रैशेज, आंखों की ड्राइनेस, भूख की कमी, स्किन की प्रॉब्लम और हेयर फॉल जैसी तमाम समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप अपने कमजोर, पतले और झड़ते बालों से परेशान हैं, तो इससे समृद्ध खाद्य पदार्थ को अपने आहार में जरूर शामिल करें। ऐसे ही कुछ खाद्य पदार्थ, जिनमें बायोटिन की अच्छी मात्रा होती है, के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

Ankita Bangwal

Editorial

Updated:- 19 Jul 2021, 16:07 IST

डेयरी प्रोडक्ट्स

Create Image :

दही, चीज, पनीर, दूध आदि को अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए। इनमें बायोटिन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपके शरीर में कभी बायोटिन की कमी नहीं होगी।

पालक

Create Image :

पालक एक स्वस्थ हरी सब्जी है, जिसमें कई गुण होते हैं। इसमें फोलेट, आयरन, विटामिन-ए, सी और बी 7 होता है, जो त्वचा के साथ-साथ आपके बालों के विकास में भी मदद करता है। 

एग योक

Create Image :

एग योक बायोटिन से भरपूर होता है, यह एक ऐसा पोषक तत्व है, जो बालों के विकास का समर्थन करता है और बालों के झड़ने को रोकने में मदद कर सकता है। इसमें विटामिन-ए, डी, ई, के, लेसिथिन और फोलेट भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अंडे के सफेद भाग में प्रोटीन, सेलेनियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और फॉस्फोरस होता है जो अच्छे बालों के लिए आवश्यक हैं।

शकरकंद

Create Image :

शकरकंद विटामिन, खनिज, फाइबर और कैरोटीनॉयड एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इसके साथ ही यह बीटा-कैरोटीन का भी अच्छा स्रोत है, जो सेल ग्रोथ में मदद करता है और बालों की डलनेस और बालों को पतला होने से बचाता है।

ब्रोकोली

Create Image :

ब्रोकोली में विटामिन-ए, विटामिन-सी, बी 7 और कैल्शियम होता है जो बालों के विकास को बढ़ावा देता है। विटामिन-ए और सी सीबम के उत्पादन को उत्तेजित करते हैं, जो आपके स्कैल्प को मॉइश्चराइज करता है। वहीं कैल्शियम हेयर फॉलिकल को मजबूत करता है।  यह फाइबर, प्रोटीन, आयरन, सेलेनियम और मैग्नीशियम का भी अच्छा स्रोत है।

एवोकाडो

Create Image :

एवोकाडो एंटीऑक्सीडेंट्स, फोलेट, अनसैचुरेटेड फैट्स का बहुत अच्छा सोर्स है। इतना ही नहीं इसमें मौजूद ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन आपको आंखों के लिए बहुत अच्छे हैं। यह पराबैंगनी प्रकाश से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद करते हैं। इसमें बायोटिन की भी प्रचुर मात्रा में होता है। 200 ग्राम एवोकाडो के सेवन से आप 1.85mcg बायोटिन पा सकती हैं।

मशरूम

Create Image :

मशरूम लो कैलोरी फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है। मशरूम पोषक तत्वों से भरपूर फंगाई है, जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। इसमें बायोटिन की उच्च मात्रा होती है। यह शरीर को सेल डैमेज से बचाता है और बालों के साथ-साथ यह आपकी त्वचा, मस्तिष्क और हड्डियों के लिए भी स्वास्थ्यवर्धक है।

केला

Create Image :

केला दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय फलों में से एक है। वे फाइबर, कार्ब्स और बी विटामिन्स, कॉपर और पोटेशियम जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर है। अगर आप केला नहीं खाती हैं, तो केले का मास्क बनाकर भी बालों मे लगाया जा सकता है। केला खाने से शरीर की कमजोरी भी दूर होती है और दिमाग तेजी से काम करता है।

सैल्मन

Create Image :

सैल्मन मछली में कैल्शियम, आयरन, जिंक, कॉपर, फोलेट, विटामिन-ए, बी-12 जैसे आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। इसके साथ ही इसमें बायोटिन भी पाया जाता है, जो बालों के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है। साथ ही यह त्वचा और मांसपेशियों के लिए ही लाभदायक है। इसलिए अपने आहार में सैल्मन मछली को भी शामिल जरूर करना चाहिए।

ये हैं वो खाद्य पदार्थ, जिनमें बायोटिन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। बालों के साथ-साथ समग्र स्वास्थ्य के लिए भी इन्हें अपने आहार में शामिल करें। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

 

Image Credit: freepik.com