By Pooja Sinha01 Feb 2018, 18:49 IST
Popcorn खाना हर कोई पसंद करता है। खासतौर पर सिनेमाघरों में मूवी देखने के साथ-साथ popcorn खाना कई महिलाओं को बेहद पसंद होता हैं। लेकिन popcorn खाने के सेहत के लिए भी कई फायदे हैं। जिसके बारे में बहुत सी महिलाएं अनजान है। जी हां फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन B, मैग्नीशियम आदि से भरपूर popcorn अगर सही तरीके से पकाकर खाया जाएं तो यह हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन popcorn में ज्यादा तेल या घी का इस्तेमाल नहीं करना है। अगर आपको एक बाउल popcorn रोजाना खाने को मिल जाए तो समझ लेना चाहिए कि आपकी हेल्थ संबंधित काफी सारी समस्याएं दूर हो गई। आइए हम आपको बताते हैं popcorn खाने के क्या हैं फायदे।
Popcorn में मौजूद फाइबर डाइजेस्टिव सिस्टम को सही रखता है। और इससे कब्ज की समस्या भी नहीं होती है। जी हां popcorn को अगर साबुत अनाज कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा क्योंकि इससे आपको चौकर जैसे फायदे मिलते हैं।
Image Courtesy: Pxhere.com
कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल रखने में popcorn मददगार होता है। जैसा की हमने आपको पहले बता दिया है popcorn के अंदर काफी मात्रा में फाइबर होता है जो आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करने में और ब्लड वेसेल्स में जमे थक्के को ठीक करने और हार्ट अटैक को दूर करने में आपकी मदद करता है।
Watch more: इन juices को पीने से आपकी body हो जाएगी एक दम fresh
अगर आप नियमित रूप से इसे खाती हैं तो आप बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम कर सकती हैं। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट स्किन को हेल्दी रखते हैं। Popcorn उम्र ढलने के लक्षणों और दाग-धब्बे से भी दूर रख सकता है। और काफी उम्र तक भी आप जवान बने रह सकती है।
Popcorn की खासियत यह भी है इसमें कैलोरी बहुत कम मात्रा में होती है। अगर आप नियमित रूप से popcorn खाती हैं तो फैट बहुत कम होते हैं। और popcorn ऑयल आपकी बॉडी के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद भी रहता है। अगर आप नियमित रूप से खाएंगी तो काफी आसानी से अपना मोटापा वजन कम कर पाएंगे। इसके अलावा अगर आप popcorn का सेवन करते हैं तो आपको जल्दी भूख नहीं लगती।
Image Courtesy: Pxhere.com
Popcorn ब्लड में शुगर की मात्रा को भी सही रखता है। अगर आप नियमित रूप से इसे खाती हैं तो आपके ब्लड शुगर है पर काफी पॉजिटीव असर दिखाता है इसके अंदर फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो इंसुलिन के सत्र को नियमित बनाए रखती है।
अगर आपकी बॉडी में आयरन की कमी है और आप आयरन की गोलियां खाती हैं तो popcorn आपके लिए अमृत से कम नहीं हैं। अगर आप popcorn खाती हैं तो आपको आयरन की गोलियां नहीं खानी पड़ेगी। यानी अगर आपको कुछ भी आर्टिफिशियल चीजें खाने की आवश्यकता नहीं है आप सिर्फ popcorn खाइए।
मतलब यह अब सिनेमाघर में ही नहीं घर पर भी popcorn खाए।
Producer: Rohit Chavan
Editor: Anand Sarpate