herzindagi

10 मिनट में बन जाते हैं आपके ये फेवरेट इंडियन फू़ड

खाना बनाना कोई रॉकेट साइन्स नहीं है और ये बात आप भी कह सकती हैं अगर आप ये जानती कि कौन सा खाना बनाने में सिर्फ 10 मिनट की लगेंगे तो हम आपको अब ऐसे इंडियन खाने के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप कभी भी खा सकती हैं और इन्हें बनाने में सिर्फ आपको 10 मिनट का समय ही लगेगा। वैसे हमने आपको की बार झटपट बनने वाले खानों की रेसिपी बतायी हैं लेकिन फिर भी अगर आप कन्फ्यूज़ हैं कि क्या बनाएं या क्या ना बनाएं तो हम आपको ये बता रहे हैं।  ये सारे इंडियन फूड सिर्फ 10 मिनट में बन सकते हैं। इनका स्वाद हर किसी को इतना पसंद है कि इन्हें आप सब खाते हैं और कभी भी खाना पसंद करेंगे। सुबह के ब्रेकफास्ट से लेकर रात के डिनर तक ऐसे कौन से फूड हैं जिन्हें आप 10 मिनट में फटाफट बनाकर खा सकती हैं आइए आपतो बताते हैं।

Inna Khosla

Her Zindagi Editorial

Updated:- 23 Mar 2018, 18:03 IST

झटपट भेल

Create Image :

झालमूरी, भेलपुरी हर राज्य में इसे अलग नाम से पुकारा जाता है लेकिन क्या आप जानी हैं कि फटाफट भेल को बनाने में सिर्फ 10 मिनट का समय लगता है और आप इसे कभी भी खा सकती हैं। 

Read more: झालमूरी बनाएं मसालेदार, जानिए इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी

चना चाट

Create Image :

चना आपकी सेहत के लिए भी अच्छा होता है और चने की चाट का स्वाद भी आपको जरूर पसंद आएगा। चना चाट बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत नहीं है आप चने उबाल कर अपने फ्रिज में रख लें और जब आपका मन करे आप इसकी चाट सिर्फ 10 मिनट में बनाकर खा लें।

Read more: काबूली चने वाला कोल्ड सूप बनाना सीखिए

बॉम्बे आलू

Create Image :

मुंबई में तो सब लोग बिज़ी रहते हैं और ये तो आप जानते हैं कि बिज़ी शेड्यूल के चलते आपको ऐसा खाना बनाना आना चाहिए जो टेस्टी भी  हो और जल्दी भी बन जाए। इसलिए मुंबई में एक खास तरह से आलू बनाए जाते हैं इसे bombay potatoes कहा जाता है इसे आप रात को या दिन में रोटी के साथ भी खा सकती हैं।

माइक्रोवेव बेसन लड्डू

Create Image :

बेसन के लड्डू तो इंडिया में सबसे ज्यादा लोगों को पसंद हैं। आपको कुछ मीठा खाने का मन है और आप जल्दी से कुछ मीठा खाना चाहती हैं तो आप अपने घर पर आसानी से माइक्रोवेव में बेसन के लड्डू बना सकती हैं इसे बनाने में 10 मिनट से ज्यादा समय नहीं लगता।

फटाफट बनती है आलू टिक्की

Create Image :

आलू टिक्की ऐसा indian street food है जो हर किसी को पसंद है लेकिन ऐसा कई बार होता है जब आपको टिक्की खाने के मन करता है और आप बाहर नहीं जा सकती ऐसे में आप अपने घर पर सिर्फ 10 मिनट में कभी भी आलू की टिक्की बनाकर खा सकती हैं।

Read more: आलू से कैसे बनाई जाती है?

आलू चाट

Create Image :

आलू खाना अगर आपको पसंद है तो आप अपने घर पर 10 मिनट में आलू चाट बना सकती हैं। 10 मिनट से भी कम समय में आलू चाट बन जाती है। उबले हुए आलू में हरी चटनी, लाल चटनी, सेव और चाट मसाला डालकर आप इसे बनाकर खाएं। इसका स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा।

Read more: स्वादिष्ट आलू की चाट घर पर कैसे बनाएं ?

दही वाले चावल

Create Image :

ऐसा कई बार होता है जब खाना खाने के मन नहीं होता या खाना बनाने का समय नहीं होता ऐसे में आपको सारे न्यूट्रिएंट्स भी मिल जाएं और आपकी हल्की भूख भी मिट जाए तो ऐसे में आप दही वाले चावल बनाकर खा सकती हैं। इसे बनाने में सिर्फ 10 मिनट ही लगते हैं। खासकर गर्मियों के मौसम में दही वाले चावल खाना लोग ज्यादा पसंद करते हैं।

ब्रेड उपमा

Create Image :

उपमा सबसे हेल्दी ब्रेकफास्ट है और इसे आप फटाफट बनाकर कभी भी खा सकती हैं। खासकर सुबह से समय जब आप जल्दबाज़ी में होती हैं। बच्चों को स्कूल भेजना होता है, पति को और आपको ऑफिस जाना होता है घर वालों के लिए ब्रेकफास्ट बनाना होता है तो ऐसे में ब्रेड वाला उपमा तो आप सबके लिए फटाफट बना सकती हैं।

पापड़ी चाट

Create Image :

पापड़ी चाट भी घर पर बनायी जा सकती है। इसे ज्यादातर लोग बाहर जाकर खाना पसंद करते हैं क्योंकि मार्केट में जिस तरह की हरी चटनी और खट्टी-मीठी लाल चटनी डालकर पापड़ी चाट बनायी जाती है उसका स्वाद सभी को पसंद होता है लेकिन आप इससे भी ज्यादा स्वादिष्ट पापड़ी चाट अपने घर पर सिर्फ 10 मिनट में बनाकर खा सकती हैं।

Read more: बाहर क्यों जाना? जब घर में ही 10 मिनट में बन सकती है पापड़ी चाट

चटनी सैंडविच

Create Image :

सैंडविच तो फटाफट बन जाते हैं लेकिन चटनी वाला सैंडविच तो सबसे झटपट बनता है। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है बस आप ब्रेड लें उसमें हरी और लाल चटनी डालें और उसे काटकर खा लें। 10 मिनट से भी कम समय में आप चटनी सैंडविच बनाकर खा सकती हैं। 

Read more: लंच बॉक्स में क्या है: ग्रिल्ड चीज़ पेपरोनी पिज्जा सेंडविच

 
10 मिनट में बन जाते हैं आपके ये फेवरेट इंडियन फू़ड | your favorites indian food that make in ten minutes | Herzindagi