भारत के टॉप 5 म्यूजियम जहां आपको घूमने के लिए एक बार जरूर जाना चाहिए
अगर आप अपने बच्चे के साथ कहीं घूमना चाहती हैं तो इस बार उन्हें म्यूज़ियम्स घुमाने ले जाएं। म्यूजियम्स बच्चों के साथ घूमने के लिए एक अच्छी जगह है। इन म्यूजियम्स के बारे में जानने के लिए ये वीडियो देखेँ।

Updated:- 2018-08-08, 11:59 IST
अगर आप अपने बच्चे के साथ कहीं घूमना चाहती हैं तो इस बार उन्हें म्यूज़ियम्स घुमाने ले जाएं। म्यूजियम्स बच्चों के साथ घूमने के लिए एक अच्छी जगह है। इसकी सबसे अच्छी बात है कि यहां बच्चे कुछ सीख भी सकते हैं। वैसे भी म्यूजियम्स अतीत और वर्तमान के बीच की कड़ी होती है जो हमें अतीत के बारे में बहुत कुछ बताते हैं।
शंकर इंटरनेशनल डॉल्स म्यूजियम, दिल्ली
यहां आप बच्चों के साथ जरूर घूमने जाएं। यह बच्चों की घूमने लायक ही जगह है। यहां बच्चे घूम कर खुश हो जाएंगे। इस म्यूजियम की स्थापना मशहूर कार्टूनिस्ट के शंकर पिल्लई ने की थी। यहाँ अलग-अलग ड्रेसों में सजी गुड़ियों का संग्रह विश्व के सबसे बड़े संग्रहों में से एक है। यह संग्रहालय बहादुर शाह जफर मार्ग पर चिल्ड्रन बुक ट्रस्ट के भवन में स्थित है। अगर दिल्ली में रहते हैं तो यहां जरूर जाएं और कभी दिल्ली घूमने आएं हैं तो ये म्यूजियम घूमना ना भूलें। (Read More:Bangkok से यह ख़ास चीज़ लेकर आए देबिना और गुरमीत, इनकी ट्रेवल की कहानी है ज़रा हटके)
नेशनल रेल म्यूजियम, दिल्ली
दिल्ली स्थित नेशनल रेल म्यूजियम घूमने के साथ देखने लायक जगह है। इसका निर्माण ब्रिटिश वास्तुकार एम जी सेटो ने 1957 में किया था। यह म्यूजियम चाणक्यपुरी में स्थित है, जो भारत के रेल इतिहास के बारे में बहुत कुछ बताता है। इस म्यूजियम में भारतीय रेल के 140 साल के इतिहास की झलक दिखाई गई है। यह लगभग 10 एकड़ (40,000 मी2) के क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां पर रेल इंजनों के अनेक मॉडल और कोच हैं जिसमें भारत की पहली रेल का मॉडल और इंजन भी शामिल हैं। (Read More:केवल 15 मिनट में ही घूमी जा सकती हैं ये 5 जगहें)
ऐसे ही घूमने लायक कई म्यूजियम्स हैं जिनके बारे में आप इस वीडियो में विस्तार से जान पाएंगी। इसलिए यह वीडियो देखेँ।
Credits
Producer: Rekha Yadav
Editor: Syed Afraz
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।