herzindagi

भारत की 10 सबसे बड़ी और पवित्र नदियों की झलक आप भी देखें इन तस्वीरों में

भारत में छोटी और बड़ी नदियों की संख्या लगभग 2 सौ से भी अधिक हैं। भारत में मौजूद प्रत्येक नदी की एक अलग ही कहानी और एक अलग ही महत्व हैं। इन 2 सौ नदियों में से कुछ ऐसी नदियां हैं, जो भारतीय लोगों के लिए बेहद ही पवित्र हैं। इन पवित्र नदियों में हर साल करोड़ों भक्त स्नान और पूजा-पाठ करते हैं। कुछ नदियां लोगों के जीवन यापन का मुख्य स्रोत भी हैं। आज इस लेख में हम आपको भारत में मौजूद 10 सबसे बड़ी और प्रमुख नदियों के बारे में करीब से बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं।

Sahitya Maurya

Editorial

Updated:- 16 Jul 2021, 15:07 IST

गंगा नदी

Create Image :

गंगा नदी भारत की सबसे पवित्र नदियों में से एक है। हिमालय से निकलकर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार से होती हुई बंगाल की खाड़ी की में जाकर मिल जाती है। इस नदी के किनारे इलाहाबाद, वाराणसी और पटना जैसे प्रमुख शहर मौजूद है। अगर बात करें गंगा नदी की लम्बाई के बारे में तो भारत में इस नदी की कुल लम्बाई लगभग 25 सौ से भी अधिक किमी लंबी है।

ताप्ती नदी

Create Image :

ताप्ती नदी की उत्पत्ति मध्य प्रदेश राज्य में बैतूल जिले में होती है। ताप्ती नदी मुख्य रूप से मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में बहती है। अगर बात करें इस नदी की लम्बाई के बारे में तो यह 724 किमी लंबी है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

 

गोदावरी नदी

Create Image :

भारत की 10 प्रमुख नदियों में से एक गोदावरी नदी भी है। यह नदी दक्षिण भारत की सबसे प्रमुख नदी है। दक्षिण भारत में इस नदी की पूजा-पाठ गंगा नदी के सामान होता है। गोदावरी नदी का उद्गम स्थल महाराष्ट्र के नासिक जिले में त्र्यंबक पहाड़ियां हैं। महाराष्ट्र से होते हुए यह नदी छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से होते हुए बंगाल की खाड़ी में जाकर मिल जाती है। इस नदी की लम्बाई लगभग 1464 किमी है।

 

यमुना नदी

Create Image :

पवित्र और सबसे बड़ी नदियों में तीसरे स्थान पर है यमुना नदी। हिमालय पर्वत में यमुनोत्री से निकलकर त्रिवेणी संगम, इलाहाबाद में मिल जाती है। यह गंगा नदी की सबसे बड़ी सयाहक नदियों में से एक है। इस पवित्र नदी के किनारे मथुरा शहर बसा हुआ है। इस नदी के किनारे उत्तराखंड, दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे राज्य भी है। यमुना नदी की लम्बाई लगभग 1376 किमी है।

 

नर्मदा नदी

Create Image :

नर्मदा नदी जो भारत में 'मां रेवा' के नाम से भी जानी जाती है। भारत की दस पवित्र नदियों में एक नर्मदा नदी भी है। नर्मदा नदी मध्य प्रदेश के अमरकंटक में मैकला पर्वतमाला से निकलती है और गुजरात और मध्य प्रदेश होती हुई बंगाल की खाड़ी में जाकर मिल जाती है। यह नदी गुजरात और मध्य प्रदेश के लिए लाइफ लाइफ भी मानी जाती है। इस नदी की लम्बाई 1312 किमी है।

 

कृष्णा नदी

Create Image :

कृष्णा नदी  दक्षिण भारत की एक प्रमुख नदी है। महाराष्ट्र राज्य में महाबलेश्वर से निकलकर कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में बहती है। इस नदी के पानी से कई राज्यों के लोग खेती भी करते हैं। इस नदी की कुल लम्बाई लगभग 13 सौ किमी के आसपास है।

 

ब्रह्मपुत्र नदी

Create Image :

भारत की सबसे बड़ी और पवित्र नदियों में एक ब्रह्मपुत्र नदी भी है। मानसरोवर से निकलने के बाद यह नदी अरुणाचल प्रदेश, असम से होती हुई बगल की खाड़ी से जाकर मिल जाती हैं। आपको बता दें कि चीन में सांग्पो नदी, बांग्लादेश में जमुना नदी और अरुणाचल प्रदेश में दिहांग नदी के नाम से ब्रह्मपुत्र नदी जानी जाती है। इस नदी की लम्बाई लगभग 2900 किमी है।

 

सरस्वती नदी

Create Image :

सरस्वती नदी एक प्राचीन नदी है, जिसे वैदिक युग से भी जोड़कर देखा जाता है। यह नदी शिवालिक पर्वतमाला, हिमालय से निकलकर त्रिवेणी संगम में जाकर मिलती है। इलाहाबाद में त्रिवेणी संगम 3 नदियों का संगम है, इन नदियों में से एक सरस्वती नदी भी है। इस नदी की लम्बाई लगभग 1600 किमी है। आपको बता दें भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों में बहती है यह नदी।

 

शिप्रा नदी

Create Image :

शिप्रा नदी मध्य प्रदेश में बहने वाली एक प्रमुख नदी है। पवित्र नगरी उज्जैन शिप्रा नदी के किनारे ही है। इसी नदी के किनारे हर 12 साल में उज्जैन में कुंभ मेला उत्सव होता है। इस नदी की लम्बाई भारत में 195 किमी है।

 

कावेरी नदी

Create Image :

यह नदी दक्षिण भारत की एक प्रमुख नदी है। ब्रह्मगिरि पहाड़ी से निकलती है और कर्नाटक और तमिलनाडु के हृदय स्थल से होकर गुजरती है। आपको बता दें कि कावेरी नदी का सुंदर शिवसमुद्रम जलप्रपात भारत का दूसरा सबसे बड़ा जलप्रपात है। भारत में इसकी कुल लम्बाई  805 किमी है।