herzindagi

नॉर्थ इंडिया में मिलने वाली 15 मशहूर मिठाइयों के बारे में जानिए

ये तो आप जानती ही हैं कि इंडिया में हर राज्य में खास तरह की मिठाई मिलती है। कानपुर में ठग्गू के लड्डू मशहूर हैं तो उत्तराखंड की बालमिठाई लोगों को काफी पसंद हैं इसी तरह से उत्तर भारत में ऐसी कौन सी मिठाईया हैं जो सबसे ज्यादा मशहूर हैं हम आपको अब उनके बारे में बता रहे हैं।  अगर आपको मीठा पसंद है और आप इंडिया में कहां पर कौन सी मिठाई मिलती है ये नहीं जानती तो इस बारे में हम आपको बता रहे हैं। नॉर्थ इंडिया के खाने का स्वाद तो वैसे दुनिया के कई देशों में मशहूर है और खासकर नॉर्थ इंडिया की मिठाई तो कई विदेशियों को पसंद हैं। तो अब आपको बताते हैं कि ऐसी कौन सी नॉर्थ इंडियन मिठाई हैं जिन्हें आप जानती है और उन्हें एक दो बार नहीं बल्कि कई बार खा भी चुकी हैं। आप किसी भी राज्य में रहते हैं या फिर किसी भी राज्य से नॉर्थ इंडिया में आए हों आपने ये मिठाई जरूर खायी होगी।

Inna Khosla

Her Zindagi Editorial

Updated:- 23 Mar 2018, 19:03 IST

जलेबी

Create Image :

जलेबी तो आपने जरूर खायी होगी। हर राज्य में रहने वाले लोग दशहरे और दीवाली जैसे खास मौकों पर भी जलेबी खाते हैं। आप अगर बनारस या कानपुर की तरफ जाएंगी तो वहां पर लोग आपको सुबह नाशते में दही जलेबी या दूध जलेबी खाते हुए मिलेंगे। मीठा इंडियन्स को कितना पसंद है इस बात का अंदाज़ा आप इस बात से ही लगा सकती हैं कि लोग सुबह का नाशते में जलेबी खाना पसंद करते हैं।

कुल्फी

Create Image :

कुल्फी गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा खायी जाती है। कुल्फी कई तरह के फ्लेवर में मिलती है। किसी को केसर वाली कुल्फी का स्वाद पसंग है तो कोई मलाई वाली या फिर इलायची वाली कुल्फी खाना पसंद करता है।

माखन मिश्री

Create Image :

माखन मिश्री ऐसी मिठाई है जिसे नॉर्थ इंडिया में जन्माष्टमी के खास मौके पर बनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि ये मिठाई भगवान कृष्ण को सबसे प्रिय थी इसलिए मथुरा वृंदावन में लोग माखन मिश्री का भोग भगवान को लगाते हैं। किसी भी शुभ मौके पर माखन मिश्री का भोग लगाकर लोगों को ये मिठाई प्रसाद के रूप में भी दी जाती है। 

फिरनी

Create Image :

फिल्म दिल तो पागल है अगर आपने देखी है तो आपको याद होगा कि फिरनी शाहरुख खान की फेवरेट मिठाई थी। फिरनी भले ही नॉर्थ इंडियन मिठाई है लेकिन इसका स्वाद भारत से लेकर विदेशों तक चखने के मिलेगा। कई शादियों में भी फिरनी को मीठे में खाने के लिए सर्व किया जाता है।

गुजिया

Create Image :

होली के खास मौके पर भारत में गुजिया बनाने का रिवाज है। नॉर्थ इंडिया में लोग होली धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं और इस दिन गुजिया खाते हैं मेहमानों को खिलाते हैं और एक-दूसरे को गिफ्ट भी करते हैं। 

 

गुलाब जामुन

Create Image :

गुलाब जामुन का स्वाद किसी को गर्मागर्म पसंद है तो कोई ठंडे गुलाब जामुन खाना पसंद करता है। कुछ लोग तो आइस्क्रीम के साथ भी गुलाब जामुन खाते हैं। नॉर्थ इंडिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिठाईयों में से एक गुलाब जामुन भी है।

घेवर

Create Image :

रक्षाबंधन और तीज के समय नॉर्थ इंडिया में घेवर आपको आसानी से खाने के लिए मिल जाता है। वैसे तो आप घेवर को घर पर भी बना सकती हैं। घेवर कई तरह के फ्लेवर में आता है। किसी को सूखा घेवर पसंद होता है तो कोई मलाई वाला घेवर खाता है।

लड्डू

Create Image :

इंडिया में हर राज्य में खास तरह के लड्डू बनाए जाते हैं लेकिन नॉर्थ इंडिया में बूंदी के लड्डू और बेसन के लड्डू खास मशहूर हैं। यहां के लोग किसी भी खास मौके पर पूजा में लड्डू का भोग भगवान को लगाते हैं या फिर गिफ्ट भी करते हैं।

खीर

Create Image :

नॉर्थ इंडिया में घरों में ज्यादातर लोग मीठे में खीर बनाना पसंद करते हैं। खीर ऐसी sweet dish है जिसे आप कई तरह से बना सकत हैं। कुछ लोग चावलों से बनी खीर खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग मखाने की खीर खाते हैं, ड्राईफ्रूट वाली खीर भी नॉर्थ इंडिया में कई जगह बनायी जाती है।

रबड़ी

Create Image :

रबड़ी दिल्ली में अगर सबसे स्वादिष्ट खानी है तो आप दिल्ली के चांदनी चौक चले जाइए। यहां पर आपको जैसा रबड़ी का स्वाद मिलेगा वैसा स्वाद नॉर्थ इंडिया में कम ही जगह पर खाने के लिए मिलेगा।

रेवड़ी

Create Image :

सर्दियों के मौसम में रेवड़ी खायी जाती है। खासकर पंजाब में लोहड़ी के समय में रेवड़ी जैसा कुछ मीठा खाना काफी शुभ भी माना जाता है। गुड़ और तिल से बनी रेवड़ी ज्यादातर लोगों को पसंद होती है।

सोन पापड़ी

Create Image :

बच्चे हो या फिर बड़े सोन पापड़ी का स्वाद तो सबको पसंद है इतना ही नहीं ये ऐसी नॉर्थ इंडियन मिठाई है जिसकी डिमांड विदेशों में भी काफी है।