herzindagi

प्रेग्नेंसी में खाएं ये कैल्शियम वाले फल, शिशु की हड्डियां बनेंगी मजबूत

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को प्रोटीन और कैल्शियम के लिए अंडे खिलाए जाते हैं और बच्चे को बुद्दिमान बनाने के लिए मछली खिलाई जाती है। लेकिन जो महिलाएं वेजेटेरियन होती हैं वे क्या खा सकती हैं? सोचने वाली बात है। आप इस सावल का जवाब ये आर्टिकल पढ़ते-पढ़ते सोचिए। आपको जवाब मिल जाएगा। क्योंकि आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि वेजेटेरियन प्रेग्नेंट महिलाएं कैल्शियम के लिए कौन से फल खा सकती हैं?  ये हैं वे पांच फल-

सूखे खुबानी

कीवी

शहतूत

सूखे अंजीर

खजूर

Gayatree Verma

Her Zindagi Editorial

Updated:- 28 Sep 2018, 18:09 IST

सूखे खुबानी

Create Image :

यह फल प्रेग्नेंट महिलाओं को जरूर खिलाना चाहिए। इसमें काफी मात्रा में कैल्शियम होता है। वैसे तो यह वसंत के मौसम में ही फलते हैं लेकिन इस सुखाकर बाजार में पूरे साल बेचा जाता है। कैल्शियम के अलावा खुबानी में आयरन, फोलिक एसिड और पोटेशियम होता है जिससे प्रेग्नेंट महिलाओं को पर्याप्त मात्रा में पोषण मिल जाता है और गर्भ में पल रहे बच्चे का मानसिक विकास अच्छी तरह से होता है। इसे रोज सुबह खाएं।

कीवी

Create Image :

कीवी ऐसा सुपरफूड है जिसे प्रेग्नेंसी के दौरान हर महिला को खाना चाहिए। इसमें कैल्शियम काफी मात्रा में होता है और इसके अलावा विटामिन-सी भी पर्याप्त मात्रा में होता है। ये पोषक तत्व प्रेग्नेंट महिलाओं के शरीर को कई सारे लाभ प्रदान करते हैं और हेल्दी भी रखते हैं।

शहतूत

Create Image :

शहतूत का फल खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही हेल्दी भी होता है। शहतूत के गुणों का बखान आयुर्वेद में भी किया गया है। शहतूत में काफी मात्रा में कैल्शियम होता है जिसके कारण ये प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को शहतूत का सेवन करना चाहिए। शहतूत का सेवन प्रेग्नेंट महिला और उसके शिशु की हड्डियों को मजबूत बनाता है।

सूखे अंजीर

Create Image :

अंजीर एक ऐसा ड्रायफ्रूट्स है जिसमें काफी मात्रा में पोषक-तत्व होते हैं। इसे खाने से कब्ज की समस्या नहीं होती है। एक कप सूखे अंजीर में 241 एमजी कैल्शियम होता है। सूखे अंजीर में कैल्शियम के अलावा उच्च मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए हेल्दी होता है।

खजूर

Create Image :

खजूर में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो आपके पाचन तंत्र की सफाई करने के काम आता है। खजूर का फल लम्बा लम्बा होता है, जिसमें पत्तियां बहुत कम होती है और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। एक खजूर में 15.36 एमजी कैल्शियम होता है जो शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है और प्रेग्नेंसी के कारण होने वाली समस्या को भी कम करता है।

इसलिए प्रेग्नेंट महिलाओं को इन सारे फलों को सेवन जरूर करना चाहिए। अगर आप वेजेटेरियन हैं तो जरूर ही इन फलों का सेवन करें। इससे प्रेग्नेंसी में होने वाले दर्द से भी छुटकारा मिलता है।