herzindagi

इन 9 चीजों को खाने के साथ करेंगी शामिल तो बढ़ जाएगा स्वाद

क्या एक ही तरह के व्यंजन खाकर आप बोर हो गए हैं? क्या आप अपने खाने को थोड़ा सा मसालेदार बनाना चाहते हैं तो कुछ सॉस और चटनी को खाने में शामिल करें। हमें यकीन हैं कि आपको भी चटाकेदार, स्वादिष्ट और मसालेदार सॉस और चटनी बहुत पसंद आएंगे। <div>&nbsp;</div>

Ankita Bangwal

Editorial

Updated:- 21 Jul 2022, 19:07 IST

मिंट चटनी

Create Image :

अगर कोई सिंपल दाल घर में बनी है और आपको खास मजा न आ रहा है तो आप उसके साथ पुदीना की चटनी बनाकर खा सकती हैं। न सिर्फ स्नैक्स के साथ बल्कि खाने में भी यह आपको भरपूर स्वाद प्रदान करेगी। धनिया, पुदीना, नमक, नींबू, मिर्च से इसे 10 मिनट में बना सकती हैं। 

 

पिकल स्प्रेड

Create Image :

यह टैंगी डिपिंग सॉस आपके बर्गर, फ्राइज के साथ-साथ आपके पराठे को भी स्वादिष्ट बना सकता है। इसकी रेसिपी भी बेहद आसान है। इसे कटी हुई सब्जियों, फ्रूट्स के साथ बनाया जाता है। 

 

पेस्टो डिप

Create Image :

इस साधारण पेस्टो डिप को घर पर ट्राई करें जो आपके क्रैकर्स और चिप्स के साथ अच्छी तरह से जाएगा। आप इसे पास्ता, नूडल्स, सैंडविच और सलाद के साथ भी खा सकती हैं। आप इसे तुलसी, वॉल्नट्स और पैपरिका के साथ बना सकते हैं। 

 

कोकोनट सॉस

Create Image :

नारियल की चटनी कई व्यंजनों में एक मुख्य सामग्री होती है, खासतौर से साउथ इंडिया में इसे बहुत खाया जाता है। डोसा, इडली, वड़ा आदि के साथ इसे जरूर सर्व किया जाता है। मगर आप इसे पराठे और दाल-चावल के साथ भी ट्राई कर सकते हैं। इतना ही नहीं इसे पैनकेक के साथ भी ट्राई करके एक बार जरूर देखें।

इसे भी पढ़ें : मास्टरशेफ पंकज भदौरिया से जानें 15 रुपये में घर पर कैसे बनाएं ये सॉस

 

बारबेक्यू सॉस

Create Image :

बारबेक्यू सॉस आपके हर चिकन डिश का स्वाद दोगुना कर देता है। इसके साथ ही आप इसे फ्राइज और सैंडविच के साथ भी ट्राई कर सकती हैं। अगर घर में किसी तरह का पराठा बना रही हैं तो इसे बारबेक्यू सॉस के साथ खाएं। इसे घर भी आसानी से बनाया जा सकता है।

चिली गार्लिक सॉस

Create Image :

इस चिली गार्लिक सॉस को आप घर में बनाकर आप अपनी बोरिंग सब्जियों को मसालेदार बना सकते हैं। इसे बनाना बहुत आसान है और यह सिर्फ चाइनीज नहीं बल्कि इंडियन रेसिपीज के साथ भी जबरदस्त लगेगा।

रोस्टेड टोमैटो सालसा

Create Image :

टोमैटो सालसा आपको कभी भी निराश नहीं करेगा। इसे आमतौर पर टैको या नाचो के साथ खाया जाता है, लेकिन एक भारतीय होने के नाते आप इसके साथ थोड़ा सा एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। इसे आप घर में 20 मिनट में तैयार कर सकते हैं। 

 

हॉट एंड स्वीट सॉस

Create Image :

मैगी के साथ यह सॉस बहुत अच्छा लगता है। इसे स्नैक्स के साथ भी खूब खाया जाता है। क्या आपको पता है कि आप इसे अपनी डिशेज में भी डाल सकते हैं। खाने को स्वादिष्ट बनाएं और बोरियत से थोड़ा बचें।

इसे भी पढ़ें : घर पर आसान स्‍टेप्‍स को फॉलो कर बनाएं सोया सॉस

 

टबैस्को सॉस

Create Image :

यह एक अमेरिकन हॉट सॉस है जिसे खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए उपयोग में लाया जाता है। यह तीखा होता है क्योंकि इसे नमक, मिर्च और सिरके से बनाया जाता है। आप अपने खाने को मसालेदार और चटपटा बनाने के लिए टबैस्को सॉस को ट्राई करके जरूर देखें (डेजर्ट सॉस रेसिपी)। 

अब आप इन तरीकों से अपने खाने को मसालेदार बनाएं और चटकारे लेकर उसका आनंद उठाएं। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit : freepik, 101cookbooks,picturetherecipe, corriecooks, epicurious