herzindagi

बर्फ की चादर से ढकी हिमाचल और कश्मीर की हसीन वादियां, देखें खूबसूरत तस्वीरें

बीते कुछ दिनों में मौसम ने करवट ली और ठंड की ठिठुरन ने लोगों को परेशान भी किया है। आपको बता दे कि बीते कुछ समय में दिल्ली और आसपास की जगहों के तापमान में गिरावट आई है। इस गिरावट की असल वजह है पहाड़ी क्षेत्र जैसे हिमाचल और कश्मीर होने वाली बर्फबारी। जी हां, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर की वादियां बर्फ की सुंदर सफेद चादर से ढक चुकी है, जिससे दृश्य एक सुंदर लैंडस्केप में बदल गया है। आपको बता दें कि भारी बर्फबारी के बाद श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात के 3.0 डिग्री सेल्सियस से कम था। ट्रैवल एंथु लोग पहली गाड़ी से जरूर ऐसी लोकेशन्स पर पहुंच गए होंगे, लेकिन जो कोविड के डर से घर में बैठे हैं, उनके लिए हम इन जगहों की खूबसूरत तस्वीरें पेश करने जा रहे हैं।... तो दिल को थाम लीजिए और बर्फ से ढकी इन डेस्टिनेशन्स को निहारने के लिए तैयार हो जाइए।

Ankita Bangwal

Editorial

Updated:- 04 Jan 2022, 18:01 IST

कल्पा

Create Image :

किन्नौर जिले में स्थित छोटे से गांव में चुनिंदा पर्यटन स्थल हैं। यहां की दिलचस्प बात यह है कि यहां किसी भी जगह से कैलाश पर्वत की बर्फीली चोटियां आसानी से देखी जा सकती हैं। यहां के सुंदर मठ और मंदिर आकर्षण का केंद्र हैं। 

कुल्लू

Create Image :

हिमाचल के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल में से एक कुल्लू है। यहां की पहाड़ियां ही नहीं, बल्कि हरियाली भी लोगों को बहुत आकर्षित करती है। कुल्लू के सबसे चर्चित दशहरे के बारे में तो आपने सुना ही होगा। कोविड का खतरा कम हो, तो एक बार यहां की सैर भी जरूर कीजिएगा।

शिमला

Create Image :

पहाड़ों की रानी और खूबसूरत हिल स्टेशन शिमला प्राकृतिक सुंदरता से लबरेज है। यहां कई लुभावने टूरिस्ट प्लेसेस हैं और तो और इस जगह में कई बॉलीवुड फिल्में भी बनी हैं। मॉल रोड से लेकर चर्च, मंदिर, मठों, और कई बेहतरीन जगहों को आप निहार सकते हैं।

चंबा

Create Image :

हिमाचल प्रदेश की अन्य खूबसूरत जगह चंबा है, जो ऊंची पहाड़ियों से घिरी हुई है। इसके साथ ही यहां का समृद्ध इतिहास इस जगह को खास बनाता है। बर्फ से ढके पहाड़ों और मनोरम दृश्यों से घिरे चंबा में कई घूमने की जगहें हैं। यह जगह खासतौर से अपने प्राचीन मंदिरों के लिए टूरिस्ट्स के बीच लोकप्रिय है।

कश्मीर

Create Image :

इस जगह को यूं ही धरती पर स्वर्ग की उपाधि नहीं दी जाती है। इसकी प्राकृतिक सुंदरता के कारण ही इसे स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यहां कई प्रमुख धार्मिक स्थल हैं, जहां हर साल कई भारतीय दर्शन के लिए जाते हैं। अगर आप अब तक यहां न गए हों, तो परिस्थिति ठीक होते ही यहां घूम आएं।

इसे भी पढ़ें : पहली बर्फबारी के बाद खूबसूरत कश्मीर की एक झलक आप भी देखिए

श्रीनगर

Create Image :

श्रीनगर में बर्फबारी के बाद तापमान 0.6 डिग्री दर्ज किया गया था। यह झेलम नदी के तट पर बसा एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यहां का मुख्य आकर्षण डल झील है, जिसे शहर का रत्न कहा जाता है। यह जगह कश्मीरी व्यंजनों, मुगल गार्डन, निशात बाग जैसी जगहों के लिए भी फेमस है।

पहलगाम

Create Image :

यह छोटा सा शहर घने जंगलों, खूबसूरत झीलों और फूलों के घास के मैदानों से घिरा हुआ है। स्नोफॉल के बाद यहां का तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस था। पहलगाम लिद्दर झील में रिवर राफ्टिंग, गोल्फिंग और पारंपरिक कश्मीरी वस्तुओं की खरीददारी के लिए भी प्रसिद्ध है। बेताब घाटी, मामल मंदिर, शेषनाग झील यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

इसे भी पढ़ें : क्या आप भी जानते हैं भारत की इन 5 सबसे खूबसूरत गुफाओं के बारे में?

गुलमर्ग

Create Image :

समुद्र तल से 2730 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, गुलमर्ग (गुलमर्ग के बेहतरीन फूड्स के बारे में जानें) बर्फ से ढके पहाड़ों से घिरा मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है। गुलमर्ग को भी कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक माना जाता है। ये जगह अपने स्कीइंग एक्टिविटी और गोंडोला राइड के लिए भी बेहद प्रसिद्ध है। 

बर्फ से ढकी इन जगहों की तस्वीरें देखकर आपका मन भी यहां जाने का जरूर कर रहा होगा। हमारा सुझाव है कि अभी हालातों के चलते थोड़ा रुकिए और जब स्थिति सामान्य हो जाएंगे तो इन जगहों की खूबसूरती निखारने के लिए जरूर जाएं। अगर यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit : pallav palliwal