Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:12 AM IST

इंडिया की फेमस मार्केट्स देखने के लिए इन 7 जगहों पर जाना ना भूलें

अगर आप देखना चाहती हैं इंडिया की फेमस मार्केट्स तो आपको इन 7 जगहों पर जाना होगा।
Updated:- 2017-12-18, 13:52 IST
jew town new

इंडिया अपनी नेचुरल ब्य़ूटी के लिए जाना जाता है पर साथ ही यहां की कुछ ऐसी फेमस और अनोखी मार्केट्स हैं जिनके बारे में जानने के बाद आप जब भी इन मार्केट्स के आसपास ट्रेवल करेंगी तो यहां घूम कर आना जरूर चाहेंगी।

इम्फाल (ईमा मार्केट) 

ema market imphal 

Image Courtesy: Outlook India

ईमा मार्केट को मदर्स मार्केट भी कहा जाता है। इम्फाल की इस मार्केट में लगभग 30,000 से अधिक लेडिज एक लाइन में बैठती हैं और हस्तशिल्प, जूट की टोकरियां, कपड़े, मछली, किराने का सामान आदि बेचती हैं। 

Read More: ये हैं इंडिया के टॉप 5 बेस्ट स्पा resorts 

जयपुर (जौहरी मार्केट)  

johari bazar

Image Courtesy: Flickr

अगर आप जयपुर ट्रेवल कर रही हैं तो ज्वैलरी के लिए जौहरी मार्केट ट्रेवल कर सकती हैं। यह मार्केट हवा महल के पास ही है। 

सूरत (महिन्द्रापुरा डायमंड मार्केट) 

market in hindi

Image Courtesy: pixabay

महिन्द्रापुरा डायमंड मार्केट सूरत का एक ऐसा मार्केट है जहां डायमंड आपको किसी सामान्य सामान की तरह बिकते हुए नज़र आ जाएंगे। 

कोचि (ज्यू टाउन)

jew town new

कोचि किला का ज्यू टाउन मार्केट अपने मसालों के लिए बहुत फेमस है। यहां के मसालों की खुशबू आपको इनकी छोटी-छोटी दुकानों की तरफ खींच लेगी। 

Read More: कोलकाता से पहले इंडिया के इन दो राज्यों में हैं फेमस प्लोटिंग मार्केट्स

यूपी (कनौज मार्केट) 

kannauj market

Image Courtesy: Amazingindiablog

यूपी के कनौज मार्केट में आपको कई तरह की इत्र मिल जाएंगे। साथ ही इस मार्केट से आप गुलाब जल भी खरीद सकती हैं। 

मुंबई (दादर फूल मार्केट)

mumbai market

Image Courtesy: Cloudfront

वैसे तो मुंबई में कई फेमस मार्केट हैं पर यहां की दादर फूल मार्केट टूरिस्ट को बहुत पसंद आती है। फोटोग्राफी का शौक रखने वालों के लिए ये मार्केट तोहफे से कम नहीं है। 

हैदराबाद (लाद मार्केट)

laad bazaar

Image Courtesy: Swadesh Unnatisilks

चारमीनार स्मारक के पास स्थित हैदराबाद के इस मार्केट में चूडियां, कीमती पत्थर और मोती मिलते हैं। ये मार्केट छोटी-छोटी गलियों में फैला हुआ है। 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।