जब कैटरीना कैफ को विक्की कौशल ने सलमान खान के सामने किया था शादी के लिए प्रपोज, प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बीच वायरल हुआ पुराना वीडियो

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने कुछ देर पहले इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर लंबे समय से अटकलें थीं और अब फाइनली कपल ने गुड न्यूज सुना दी है। दोनों की लव स्टोरी भी काफी इंट्रेस्टिंग रही है। एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान तो विक्की ने सलमान खान के सामने कैटरीना को प्रपोज कर दिया था।
Updated:- 2025-09-23, 16:52 IST
image

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की गिनती बॉलीवुड के पॉवर कपल्स में की जाती है। कुछ देर पहले दोनों ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। कैटरीना कैफ ने बेबी बंप की तस्वीर के साथ यह गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की है। पिछले कुछ दिनों से एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। खबरें थीं कि कैटरीना और विक्की अक्टूबर-नवंबर में नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं। जब 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के प्रीमियर में विक्की कौशल अकेले स्पॉट हुए थे, तो इन खबरों ने और तूल पकड़ा था और अब फाइनली कपल ने इन खबरों पर मुहर लगा दी है। कैटरीना और विक्की की लव स्टोरी काफी इंट्रेस्टिंग रही है। दोनों ने गुपचुप तरीके से एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2021 में शादी की थी। विक्की कौशल ने एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान कैटरीना कैफ को सलमान खान के सामने ही प्रपोज कर दिया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। चलिए, आपको बताते हैं यह दिलचस्प किस्सा।

जब कैटरीना कैफ को विक्की कौशल ने सलमान खान के सामने किया था प्रपोज

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Niraj Kumar (@the_peacefull_guy)

यूं तो विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने अपने रिश्ते को काफी सीक्रेट रखा था लेकिन, एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान मजाक-मजाक में प्रपोज कर दिया था। स्टेज पर विक्की कौशल, कैटरीना से कहते हैं कि आप किसी अच्छे से विक्की कौशल को ढूंढकर शादी क्यों नहीं कर लेती हैं? आगे उन्होंने कहा, ''शादी का सीजन चल रहा था...मैंने सोचा आपसे भी पूछ लूं...मुझसे शादी करोगी?'' इस सवाल को सुनते ही ऑडियंस में बैठे सलमान खान अर्पिता खान के कंधे पर गिर जाते हैं। कपल का यह वीडियो और सलमान खान का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। अब जब कपल ने प्रेग्नेंसी अनाउंस की है, तो यह वीडियो फिर से इंटरनेट पर हलचल मचा रहा है।

यह भी पढ़ें- Katrina Kaif ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी, Vicky Kaushal संग बेबी बंप की तस्वीर सोशल मीडिया पर की शेयर

शादी के 4 साल बाद पेरेंट्स बनने जा रहे हैं विक्की कौशल और कैटरीना कैफ

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल, शादी के 4 साल बाद मम्मी-पापा बनने जा रहे हैं। कैटरीना की प्रेग्नेंसी को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं। कुछ महीने पहले कैटरीना की लंदन में बेबी बंप के साथ एक वीडियो भी वायरल हुई थी हालांकि, पहले कभी इन खबरों पर कपल का कोई रिएक्शन नहीं आया। पिछले कुछ दिनों से एक बार फिर इन खबरों ने सुर्खियां बटोरी थीं और इस बार यह गुड न्यूज सच साबित हुई। बता दें कि कैटरीना कैफ ने 9 दिसंबर, 2021 को विक्की कौशल संग जोधपुर में शादी की थी।

 

यह भी पढ़ें- बचपन में पैसों की कमी से परेशान था कैटरीना कैफ का परिवार...आज हैं इतने करोड़ के बिजनेस एम्पायर की मालकिन, कभी बनने वाली थीं कपूर खानदान की बहू

 

आपको विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की जोड़ी कैसी लगती है, हमें कमेंट्स में बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Instagram/ Katrina Kaif

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।