Katrina Kaif ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी, Vicky Kaushal संग बेबी बंप की तस्वीर सोशल मीडिया पर की शेयर

Katrina Kaif Pregnancy News:लंबे समय के अटकलों के बाद कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने प्रेग्नेंसी की न्यूज को कंफर्म कर दिया है। बता दें कि पिछले कुछ महीनों से कपल प्रेग्नेंसी की अफवाहों के कारण सुर्खियों में हैं। इस खबर को जानने के बाद कैटरीना और विक्की के फैंस की खुशी से सातवें आसमान पर हैं। प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए, कपल ने एक पोलरॉइड शॉट पोस्ट किया, जिसमें कैटरीना अपना बेबी बंप दिखाती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही लिखा है, कि हम अपने जीवन के सर्वश्रेष्ठ अध्याय को खुशी और कृतज्ञता से भरे दिलों के साथ शुरू करने की राह पर हैं।
विक्की और कैटरीना कैफ ने कब की थी शादी?
View this post on Instagram
विक्की और कैटरीना कैफ ने राजस्थान के सवाई माधोपुर में सिक्स सेंसेज फोर्ट बरवाड़ा में 9 दिसंबर, 2021 में शादी की थी। उनकी शादी को 4 साल हो गए हैं। कपल ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप की तस्वीर शेयर प्रेग्नेंसी की न्यूज कंफर्म की। कैटरीना और विक्की की मुलाकात साल 2019 में स्क्रीन अवार्ड्स के दौरान हुई थी। यहां पर विक्की कौशल इस प्रोग्राम को होस्ट कर रहे थे। लॉकडाउन के समय दोनों के अफेयर की चर्चा ने जोर पकड़ा। साल 2021 में हर्षवर्धन कपूर ने पब्लिकली इस बारे में कहा था कि कौशल और कैटरीना एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- कैटरीना कैफ ने किए बॉलीवुड में 20 साल पूरे, जानिए एक्ट्रेस की सुपरहिट फिल्मों के बारे में
कैटरीना कैफ बॉलीवुड की किन फिल्मों में कर चुकी हैं काम
कैटरीना कैफ ने साल 2003 में आई फिल्म बूम से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद एक्ट्रेस अक्षय कुमार की नमस्ते लंदन, वेलकम, सिंह इज किंग, न्यूयॉर्क, अजब प्रेम की गजब कहानी, राजनीति, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, धूम 3 और बैंग बैंग जैसी तमाम फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू दिखाया।
विक्की कौशल ने कब की थी अपने करियर की शुरुआत?
View this post on Instagram
विक्की कौशल ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की थी। साल 2015 में वह फिल्म मसान ने मेन लीड में नजर आए थे। इसके बाद एक्टर ने राजी, संजू, और उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता। इसके लिए विक्की कौशल को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला थी। एक्टर की हालिया फिल्म छावा थी, जिसमें छत्रपति सम्भाजी का किरदार निभाते हुए नजर आए थे।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।