Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:12 AM IST

पति काम करें, पत्नियां बच्चें संभाले...सुनील शेट्टी ही नहीं, बॉलीवुड के इन एक्टर्स ने भी किया है महिलाओं पर कमेंट

Suniel Shetty Controversial Statement: सुनील शेट्टी ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। जहां एक्टर ने पतियों को काम और पत्नियों को घर-बच्चे संभालने की सलाह दी है। एक्टर के इस इंटरव्यू के बाद वह सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं। आइए, यहां जानते हैं पूरा माजरा क्या है और सुनील शेट्टी से पहले कौन-कौन से एक्टर्स महिलाओं पर कमेंट कर विवाद का हिस्सा बन चुके हैं।
Updated:- 2025-07-29, 14:55 IST
Sunil Shetty controversial statements

बॉलीवुड के अन्ना यानी सुनील शेट्टी की जबरदस्त फैन-फॉलोइंग है। कोई उन्हें हेराफेरी में कॉमेडी रोल के लिए पसंद करता है, तो कोई उनके एक्शन मूवीज का फैन है। लेकिन, आज हम अन्ना यानी सुनील शेट्टी की किसी फिल्म के बारे में नहीं, बल्कि उनके लेटेस्ट स्टेटमेंट का जिक्र करने जा रहे हैं जो शायद आपको भी पसंद न आए। जी हां, सुनील शेट्टी ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जहां उन्होंने महिलाओं को घर-बच्चों की देखभाल करने की सलाह दी है। सुनील शेट्टी की इस सलाह के पीछे की क्या वजह है यह आप इस आर्टिकल में आगे जान सकते हैं।

महिलाएं बच्चे संभालें...क्यों सुनील शेट्टी ने दी ऐसी सलाह?

दरअसल, सुनील शेट्टी ने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को हाल में इंटरव्यू दिया। जहां उन्होंने हैप्पी मैरिड लाइफ पर बात करते हुए कहा कि आजकल के बच्चों में पेशंस नहीं है। इसलिए तलाक हो रहे हैं। कुछ समय के बाद शादी एक समझौता होता है, जहां एक-दूसरे को समझना होता है और एक-दूसरे के लिए जीना होता है। इसके बाद बॉलीवुड के अन्ना यानी सुनील शेट्टी ने कहा, फिर एक बच्चा आता और पत्नी को यह जानना जरूरी है कि पति करियर बनाएगा तो मैं बच्चे को देख रही हूं। पति साथ में देखेगा, पर आजकल सब चीजों में बहुत प्रेशर हो गया है।

सुनील शेट्टी अपने इसी स्टेटमेंट को लेकर ट्रोल हो रहे हैं। लेकिन, ऐसा पहली बार नहीं है कि सुनील शेट्टी ने ऐसा कुछ बोला है। वह पहले बेटी के नॉर्मल डिलीवर चुनने पर भी कमेंट कर चुके हैं, जिसकी वजह से वह सुर्खियों का हिस्सा बन गए थे।

सी-सेक्शन को सुनील शेट्टी ने बताया था कंफर्टेबल

Suniel Shetty sexist remarks

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील शेट्टी ने एक न्यूज पोर्टल को इंटरव्यू दिया था जहां उन्होंने बेटी आथिया शेट्टी की मदरहुड जर्नी पर बात की थी। इस इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने कहा था, आजकल हर कोई सिजेरियन डिलीवरी जैसे कंफर्ट वाला ऑप्शन चुनता है, लेकिन उसने (आथिया शेट्टी) ने नॉर्मल डिलीवर की ऑप्शन चुना। सुनील शेट्टी ने आगे कहा था कि उन्हें याद है कि अस्पताल में नर्स और पेडिट्रिशियन ने जिस तरह पूरा बताया कि वह पूरे प्रोसेस से जिस तरह से गुजरी थी, वह अविश्वसनीय था।

इसे भी पढ़ें: 'बेटी पैदा हुई है...मुझे बंदूक खरीदनी ही होगी', भारत में बच्चा पैदा करने से ऋचा चड्ढा को क्यों लगता था डर? एक्ट्रेस ने बताई वजह

इस इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने सिजेरियन डिलीवरी को कंफर्टेबल बताया था, जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी हुए थे।

ये एक्टर्स भी कर चुके हैं महिलाओं पर कमेंट

सलमान खान

Salman Khan sexist comment

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान एक नहीं, कई बार महिलाओं पर कमेंट कर चुके हैं। हाल ही में सलमान खान, कपिल शर्मा के शो पर आए थे जहां उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि शादी होती है और फिर तलाक। जिसके बाद बीवी 50 परसेंट लेकर चली जाती है।

इससे पहले एक्टर ने सुलतान की रिलीज के टाइम विवादित बयान दिया था। जहां सलमान खान ने कहा था कि जब भी मैं रिंग से निकलता हूं, तो मुझे ऐसा लगता है कि बलात्कार की शिकार महिला बाहर निकल रही हो। 

इसे भी पढ़ें: 'आप कपड़े उतारो, 50 साल के आदमी को रिझाओ...' आउटसाइडर ही नहीं, सुपरस्टार की बेटी ने भी फिल्म इंडस्ट्री में झेला कास्टिंग काउच!

रणवीर सिंह

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह भी एक बार उलूल-जुलूल कमेंट कर चुके हैं। रणवीर सिंह ने कॉफी विद करण शो में बैंड बाजा बारात की प्रमोशन के दौरान अनुष्का से कहा था, हे क्या तुम अपनी एस पर पिंच करवाना चाहती हो? मैं यहीं हूं। रणवीर सिंह के इस स्टेटमेंट से अनुष्का और करण जौहर, दोनों ही हैरान रह गए थे।

राम कपूर

हाल ही एक वेब सीरीज की रिलीज के दौरान एक्टर राम कपूर ने कथित तौर पर सेक्शुअल कमेंट्स पास किए थे। इतना ही नहीं, उन्होंने वर्क प्रेशर की तुलना गैंगरेप से की थी। राम पूर के कमेंट्स की वजह से इवेंट में मौजूद लोग अनकंफर्टेबल हो गए थे।

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंटबॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Instagram/Suniel Shetty and Salman Khan

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।