When Salman Pointed Gun At Shahrukh Khan On Film Karan Arjun Set: शाहरुख खान और सलमान खान ही बॉलीवुड के बेहतरीन सितारे हैं। इन दोनों ने साल 1995 में राकेश रोशन की हिट फिल्म करण अर्जुन में साथ काम किया था। इस फिल्म में इन दोनों सुपरस्टार्स ने साथ काम किया है। ये पहली बार था, जब दोनों ने साथ में स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। दोनों फिल्म के सेट पर साथ में खूब मस्ती करते थे। हाल ही में करण-अर्जुन फिल्म में सलमान और शाहरुख के को-स्टार जॉनी लीवर ने एक इंटरव्यू में कई बड़े खुलासे किए। जॉनी लीवर ने फिल्म से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर किया है, जो हैरान कर देने वाला है। उन्होंने बताया कि करण-अर्जुन के सेट पर सलमान ने शाहरुख पर बंदूक तान दी थी। आइए जानें, करण-अर्जुन फिल्म का यह शानदार किस्सा...
हाल ही में गलाटा प्लस को दिए एक इंटरव्यू में जॉनी लीवर ने फिल्म करण अर्जुन को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने सेट की एक घटना को याद करते हुए बताया कि एक बार सलमान खान ने शाहरुख खान पर गोली चलाने के लिए बंदूक निकाल ली थी। इससे आसपास खड़े सब लोग हैरान रह गए थे। जॉनी लीवर ने कहा, "जब हम लोग जयपुर में करण अर्जुन की शूटिंग कर रहे थे, तब हम लोग रोज शूट के बाद शाम को पार्टी करते थे। एक हम लोग शराब पीते, नाचते और मौज-मस्ती किया करते थे। सलमान सेट पर शाहरुख को चिढ़ाया करते थे। वह उन्हें स्टार कहकर डांस करते चिढ़ाते थे। हम सभी सोचते थे किसी दिन उन्होंने सीरियस ले लिया, तो नाराज हो जाएंगे।"
जॉनी लीवर ने आगे बताया, "एक दिन पार्टी में सलमान और शाहरुख के बीच बहस हो गई। तभी अचानक सलमान ने बंदूक निकाल ली। सभी ने बंदूक चलने की आवाज भी सुनी। तभी देखा कि शाहरुख नीचे गिरे पड़े हैं। शाहरुख बेहोश हो गए और हम सभी हैरान रह गए। हनी ईरानी को तो इससे अटैक ही आने वाला था बस, लेकिन ये सब एक मजाक था। दोनों मिलकर हमारे साथ प्रैंक कर रहे थे। अचानक शाहरुख उठे और दोनों जोरों से हंसने लगे।"
यह विडियो भी देखें
अपने इस शरारती किस्से का खुलासा सलमान खान खुद भी कर चुके हैं। एक बार आप की अदालत में सलमान ने यह किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया था कि इस प्रैंक के लिए उन्होंने प्रॉप डिपार्टमेंट से एक नकली बंदूक खरीदी थी।
यह भी देखें- शाहरुख की इस हरकत से नाराज हो गए थे सलमान, बेटे आर्यन खान की वजह से हुआ था विवाद
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Instagram/Her Zindagi/IMDb
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।