2018 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘स्त्री’ ने हॉरर-कॉमेडी के अनूठे मिश्रण को दिखाया था। स्त्री को लोगों से बहुत प्यार मिलने के बाद मेकर्स ने स्त्री 2 बनाने का फैसला लिया। यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को थियेटर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को भी लोगों ने बहुत प्यार दिया है। फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा है।
इसमें कोई दोराय नहीं है कि पंकज त्रिपाठी जैसे अनुभवी कलाकार की मौजूदगी ने फिल्म में कॉमेडी का अच्छा तड़का लगाया। लेकिन केवल यही नहीं, फिल्म में सरकटा के रोल में नजर आए सुनील कुमार पर भी लोगों ने खूब प्यार लुटाया है। लंबी हाइट और बड़े शरीर के लिए फेमस सुनिल को लेकर आप एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक्टर बिग बॉस 18 में नजर आ सकते हैं।
Bigg Boss 18 में नजर आ सकते हैं सुनील कुमार

फिल्म में सड़क पर हाथ में धड़ पकड़कर चलने वाला सरकटा अब बिग बॉस में धमाल मचा सकता है। चंदेरी में दहशत फैलाने वाले इस एक्टर को सलमान खान के रियलिटी शो के लिए अप्रोच किया गया है। इस बारे में खुद सुनील कुमार ने जानकारी दी है।
मीडिया ने जब उनसे सवाल किया कि क्या आपबिग बॉस18 में जाएंगे, तो उन्होंने कहा कि मुझे इसके लिए ऑफर आया है। यह शो अक्टूबर में होगा, लेकिन मैं अभी इसमें कुछ नहीं कर सकता। मैं पुलिस की नौकरी करता हूं और मुझे इसके लिए अनुमति लेनी होगी। मेरे सिनियर्स मेरा सपोर्ट करते हैं। वह मुझे कभी किसी मूवी के लिए या ऐड के लिए या फिर कुश्ती करने से रोकते नहीं।
इसे भी पढ़ें :Bigg Boss OTT 3: कब और कहां देख सकेंगे बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले, जानिए जीतने वाले को कितना मिलेगा पैसा
'बिग बॉस 18' में कौन-कौन आ सकता है नजर
- इस बार के सीजन के लिए मेकर्स खूब मेहनत कर रहे हैं। सुनील कुमार के अलावा अर्जुन बिजलानी, मानसी श्रीवास्तव, दिग्विजय राठी, कशिश कपूर और शोएब इब्राहिम जैसे एक्टर सीजन में नजर आ सकते हैं।
- इसके अलावा यह भी रिपोर्ट सामने आई है कि अनिरुद्धाचार्य महाराज को भी इस सीजन के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, उन्होंने इसे यह कहकर मना कर दिया कि यह शो उनके कल्चर के अनुसार नहीं।
- इन कंटेस्टेंट के अलावा यह भी उम्मीद लगाई जा रही है कि इस शो में बिग बॉस ओटीटी में शामिल हुए कुछ कंटेस्टेंट भी शामिल हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :Bigg Boss OTT 3: क्या बिग बॉस ओटीटी 3 के विनर
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों