साउथ सेलेब्स अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। अब साउथ कोरिया से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आ रही हैं। कोरियन सिंगर पार्क बो राम ने महज 30 साल की छोटी उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। कोरियन सेलेब्स ने गुरुवार को इस दुनिया को अलविदा कहा है।
Park Bo Ram का हुआ निधन
वहीं पुलिस अब उनकी मौत की पीछे का राज जानने में जुट गई है। सिंगर की मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। सिंगर की मौत की जानकारी उनकी एजेंसी, XANADU एंटरटेनमेंट ने शेयर की है। फिलहाल यह समय उनके परिवार वालों और दोस्तों के लिए काफी मुश्किल का वक्त है। फिलहाल पुलिस ने यह जानकारी साझा कि है - जिस दौरान पार्क बो राम का हुआ उस दौरान वह अपने दोस्तों के साथ शराब पी रही थी।
उम्र से पहले क्यों हो रहा कोरियन सेलेब्स का निधन
View this post on Instagram
कोरिया के कई मशहूर सेलेब्स ने या तो सुसाइंड कर लिया या फिर उनकी कार एक्सिडेंट में मौत हो गई। कई मशहूर सेलेब्स ने महज 25 से 30 साल से उम्र में मौत हो गई है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर कोरियन सेलेब्स का निधन इतनी कम उम्र में क्यों हो रहा है।
साउथ कोरिया के इन सेलेब्स की हुई है मौत
- साउथ कोरिया सबसे बड़े बॉयज म्यूजिक बैंड शिनी के सदस्य किम जोंग ह्यून उर्फ जोंघयून 28 साल की उम्र में संदिग्ध हालत में निधन हो गया था।
- दक्षिण कोरियाई की 28 वर्षीय गायिका अभिनेत्री गू हारा को सियोल में उनके घर पर मृत पाया गया था। बाद में यह पता चला था कि उन्होंने सुसाइड की थी।
- दक्षिण कोरिया की एक 25 वर्षीय पॉप स्टार सुली ने भी तनाव और बहुत अधिक अवसाद होने के कारण आत्महत्या कर ली थी।
इसे भी पढ़ें :सस्पेंस और रोमांस से भरपूर हैं ये 3 बेस्ट कोरियन ड्रामा
- कोरियन सेलेब्स अपनी ब्यूटी को निखारने के लिए कई तरीके के सर्जरी करवाती हैं। इसके साइड इफेक्ट के कारण भी उनकी काफी कम उम्र में मौत हो जाती हैं।
- इसके साथ ही एक बड़ा कारण है काम का ज्यादा प्रेसर। सफलता की चाह में वह खुद को समय देना भूल जाते हैं।
- साउथ कोरियन की एंटरटेनमेंट कंपनी काफी अधिक प्रेशर में रखती हैं। ऐसे में ज्यादा काम के कारण भी करते हैं लोग सुसाइड।
- मेंटल हेल्थ का सही ना होना। लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के कारण भी कोरियन सेलेब्स सुसाइड कर लेते हैं।
- के-पॉप सितारों को उनके एंटरटेनमेंट एजेंसी की और से कॉन्टेक्ट पर साफ लिखा होता है वह ना तो डेटिंग कर सकते हैं और ना ही किसी के रिश्ते में आ सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit - Instagram
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों