Best Playback Female Singer: फिल्म जगत में आज श्रेया घोषाल को हम सभी जानते हैं और इनका नाम कई बड़े-बड़े नामों में लिया जाता है। अपने इस हुनर और लगन के कारण श्रेया घोषाल ने एक बार फिर खुद को साबित कर दिखाया है। बता दें कि हाल ही में हुए 69th National Film Awards में श्रेया घोषाल को बेस्ट सिंगर के अवार्ड्स से नवाजा गया है। सिंगर को यह अवार्ड सिंगर Maayava Thooyava गाने के लिए दिया गया है। यह गाना तमिल फिल्म Iravin Nizhal मूवी का है, जिसे ए.आर रहमान द्वारा कंपोज़ किया गया है।
View this post on Instagram
श्रेया घोषाल का यह पहला अवार्ड नहीं है, बल्कि इससे पहले भी सिंगर बहुत ही कम उम्र में कई नेशनल अवार्ड्स को अपने नाम कर चुकी हैं। तो चलिए जानते हैं कौन-से हैं वो अवार्ड्स और जानेंगे सिंगर श्रेया घोषाल के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें।
श्रेया घोषाल से जुड़ी कुछ रोचक बातें
- श्रेया घोषाल ने महज 4 साल की उम्र में पहली बार गाना गाया था।
- सिंगर ने 12 भारतीय भाषाओं में गीत गा चुकी हैं, जिनमें हिंदी, बंगाली, कन्नड़ जैसी प्रमुख भाषाएं शामिल हैं।
- बॉलीवुड में उनको सबसे पहला ब्रेक डायरेक्टर और प्रोडूसर संजय लीला भंसाली ने फिल्म 'देवदास' के लिए दिया था। इस फिल्म के गाने 'बैरी पिया' के लिए श्रेया को नेशनल अवार्ड भी मिला था।
Presenting #ShreyaGhoshal 's 5 National Awards!!
— Aditya (@adityaxdreamer) August 25, 2023
1. Bairi Piya(Hindi)
2. Dheere Jalna(Hindi)
3. Yeh Ishq Hai(Hindi)
4. Pherari Mon(Bengali)/ Jeev Rangla(Marathi)
5. Maayava Chaayava (Tanil/Telugu) Bilingual song!! pic.twitter.com/2rkU9ZQaBw
- वहीं साल 2007 में श्रेया को बॉलीवुड फिल्म के गाने 'यह इश्क' जो कि फिल्म ' जब वी मेट' के लिए नेशनल अवार्ड दिया गया है।
The Shreya Ghoshal got her Third National Award for the song "Yeh Ishq Haaye" From the movie Jab We Met in the year 2007.
— ShreyaFanJyoti (@JyotiP_Shreya) August 29, 2021
SHREYA GHOSHAL DESERVES PADMASHRI pic.twitter.com/rns65kUm1l
- साल 2010 में सिंगर ने एक साथ 2 नेशनल अवार्ड जीते थे, जिसमें मराठी फिल्म Jogva का गाना Jiv Dangla और बागला फिल्म Antaheen का गाना Pherari Mon शामिल है।
View this post on Instagram
- इसके अलावा फिल्म परिणीता मूवी के गाने पियु बोले के लिए भी सिंगर को नेशनल अवार्ड से नवाजा गया था।
National Award Winner Shreya Ghoshal.#HappyBirthdayShreyaGhoshalpic.twitter.com/lONB4zvPir
— Ishika💅🏻 (@freesoulishika) March 11, 2021
- सिंगर ने महज 14 साल की उम्र में अपना पहला स्टूडियो एल्बम रिकॉर्ड किया था, इसमें करीब 12 गाने मौजूद थे। वहीं यह गाने बंगाली भाषा में गया था।
अगर आपको सिंगर श्रेया घोषाल से जुड़ी यह बातें पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों