क्रश की अटेंशन पाने के लिए शहनाज गिल करती हैं ये काम, देखें वायरल वीडियो

शहनाज गिल अपनी क्यूटनेस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वायरल वीडियो में उनका अंदाज कुछ खास है। 

 

who is shehnaaz gill

शहनाज गिल ने अपनी क्यूटनेस से लाखों लोगों के दिल में एक खास पहचान बनाई हैं। शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वह आएं दिन अपनी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। उनकी मस्ती मजाक से भरी वीडिया मिनटों में वायरल हो जाती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको शहनाज गिल की एक वायरल वीडियो दिखाने वाले हैं जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे वह क्रश का अटेंशन पाती हैं।

शहनाज गिल का वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो में शहनाज अपने करीबी दोस्त कुशा कपिला और एक अन्य दोस्त के साथ मस्ती करते नजर आ रही हैं। यह वीडियो कार की है जहां कुशा कार की आगे वाली सीट पर बैठी नजर आ रही है और वीडियो रिकॉर्ड कर रही हैं। वहीं पीछे की सीट पर शहनाज गिल और गुरलीन एक साथ बैठे नजर आ रही हैं।

क्रश का अटेंशन ऐसे पाती हैं शहनाज गिल

कुशा सवाल करती हैं कि आप दोनों अपने क्रश का अटेंशन पाने के लिए क्या करते हो? इस सवाल को सुनने के बाद गुरलीन जवाब देती हैं कि वह अपने क्रश को अपना नंबर भेज देती हैं। वहीं शहनाज अपने मस्ती अंदाज में अपने सरमाते हुए अपने बालों को पीछे करती हैं। उनका यह अंदाज उनके फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।

इसे भी पढ़ें-एक्टिंग के लिए छोड़ दिया था अपना घर, जानें शहनाज गिल के बारे में दिलचस्प बातें

शहनाज गिल ने रिएक्शन है खास

इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि शहनाज को अपने क्रश से अटेंशन लेने के लिए कुछ कहने की जरूरत नहीं होती। शहनाज गिल अब केवल छोटे पर्दे पर नहीं बल्कि फिल्मों में भी नजर आती हैं। उनकी अगली फिल्म जल्द ही रिलीज होने को तैयार है।

इसे भी पढ़ें-प्यार में कई बार Shehnaaz Gill को मिला धोखा, खुद शेयर किया किस्सा

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit -instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP