शाहरुख खान ने ऑफर ठुकराया...तब सैफ अली खान बने सुपरस्टार, आज भी लोग बार-बार देखते हैं यह फिल्म

Shah Rukh Khan Rejected The Blockbuster Film: शाहरुख खान ने अपने करियर में कई हिट फिल्में की हैं। एक फिल्म ऐसी भी रही, जिसे उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था। बाद में उस फिल्म को सैफ अली खान ने किया और वह उससे सुपरस्टार बन गए। आइए जानें, इस फिल्म के बारे में...
Updated:- 2025-03-14, 14:00 IST
Shah Rukh Khan Rejected The Blockbuster Film

Film Hum Saath Saath Hain Story: शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता है। किंग खान ने अपने करियर में कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। शाहरुख अब तक कई बड़े स्टार्स और निर्देशकों के साथ काम कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने अब तक सूरज बड़जात्या के साथ काम नहीं किया। हाल ही में निर्देशक सूरज बड़जात्या से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी किसी फिल्म के लिए शाहरुख खान को अप्रोच किया है, तो इस पर उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म 'हम साथ साथ हैं' के लिए उन्होंने सैफ अली खान से पहले शाहरुख को ही पसंद किया था। आइए जानें, ऐसा क्या हुआ, जो शाहरुख ने इस फिल्म में काम नहीं किया।

यह भी देखें- जब सैफ अली खान को अमृता सिंह ने चुपके से खिला दी थी नींद की गोलियां, किसके कहने पर उठाया था यह कदम?

शाहरुख को ऑफर हुई थी ये फिल्म

Shahrukh was offered this film

हाल ही में सूरज बड़जात्या ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि फिल्म हम साथ साथ हैं के लिए पहले उन्होंने शाहरुख को ही चुना था। सूरज बड़जात्या ने बताया, "कई साल पहले हम लोग हम साथ साथ हैं फिल्म के लिए...सैफ वाले रोल के लिए कुछ बात कर रहे थे। ये बहुत पहले की बात है। इसी फिल्म ने सैफ को सुपरस्टार बना दिया। इसमें उनके करियर में चमत्कार कर दिया। वो भी तब जब वह अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहे थे।" 

शाहरुख खान के साथ नहीं बन पाई बात

सूरज बड़जात्या ने बताया कि वो हम साथ साथ हैं में शाहरुख खान को ही कास्ट करना चाहते थे, लेकिन उस वक्त बात नहीं बन पाई। इसके बाद सैफ अली खान को इस रोल के लिए चुना गया। 1999 की फिल्म हम साथ साथ हैं को सूरज बड़जात्या की सबसे ज्यादा हिट फिल्म माना जाता है। इसे आज भी एक क्लट फिल्म का दर्जा दिया जाता है। फिल्म में सलमान खान और सोनाली बेंद्रे ने भी काम किया है। इस फिल्म में सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, मोहनीश बहल और तबू ने भी काम किया है। 

माधुरी से भी नहीं बन पाई थी बात

शाहरुख खान के अलावा माधुरी दीक्षित को भी इस फिल्म के लिए अप्रोच किया था। निर्देशक ने बताया कि उस दौरान माधुरी दीक्षित के साथ भी बात नहीं बन पाई। दरअसल, पहले उन्होंने हम आपके हैं कौन में सलमान खान के साथ रोमांस किया था। ऐसे में हम साथ साथ हैं में उन्हें एक्टर की भाभी का रोल देना ठीक नहीं होता। 

ब्लॉकबस्टर रही फिल्म

blockbuster movie

10 करोड़ रुपये के बजट से बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 80 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ये फिल्म 1999 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। यह फिल्म उस दशक की सबसे ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बन गई। 

यह भी देखें- कई लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं शाहरुख खान, एक वक्त पर किश्त न भर पाने की वजह से बैंक ने जब्त कर ली थी कार, इस एक्ट्रेस ने की थी मदद

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Her Zindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।