कभी 13 करोड़ में खरीदा था मन्नत...अब कितनी है शाहरुख खान के आलीशान बंगले की कीमत?

Shah Rukh Khan Bungalow Mannat Crrent Market Value: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अक्सर अपने काम को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों एसआरके अपने आलीशान बंगले मन्नत को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बंगले मन्नत के रेनोवेशन की जानकारी मीडिया को दी। जल्दी ही मन्नत को रेनोवेट किया जाएगा। जब तक मन्नत में रेनोवेशन का काम होगा, तब तक शाहरुख का पूरा परिवार मुंबई के पाली हिल इलाके के दो आलीशान डुप्लेक्स अपार्टमेंट में रहेगा।
क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान ने कभी यह बंगला महज 13.01 करोड़ रुपये में खरीदा था। किंग खान ने साल 2001 में मन्नत को खरीदा था। अब इसकी मार्केट वैल्यू क्या है? इसका जवाब जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 25 सालों में मन्नत की कीमत आसमान से भी ऊपर जा चुकी है। आइए जानें, शाहरुख खान के आलीशान बंगले की कीमत क्या है?
यह भी देखें- जब सिक्योरिटी गार्ड ने मन्नत के बाहर से शाहरुख खान को दिया था भगा, सालों बाद डायरेक्टर ने शेयर किया 90 के दशक के सुपरहिट गाने की शूटिंग से जुड़ा दिलचस्प किस्सा
मन्नत को किया जाएगा रेनोवेट
मन्नत को रेनोवेट करने का प्लान पिछले साल नवंबर में ही बनाया गया था। इस साल गौरी खान ने प्रोजेक्ट के लिए महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी से इजाजत मांगी थी। मन्नत में अब 2 और मंजिले बनाने का प्लान है। यह पूरा बंगला 616.02 वर्ग मीटर के दायरे में फैला हुआ है। रिपोटर्स की मानें, तो इसके रेनोवेशन में ही करीब 25 करोड़ का खर्च आने वाला है।
कितनी है मन्नत की मार्केट वैल्यू
कभी शाहरुख खान ने यह आलीशान बंगला 13.01 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन अब इसकी वैल्यू काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 13.01 करोड़ रुपये है। बता दें कि बांद्रा में शाहरुख खान का मन्नत एक फेमस लैंडमार्क है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग मन्नत के बाहर एसआरके के दीदार के लिए बैठे रहते हैं।
पूजा कासा बिल्डिंग में रहेगा पूरा खान परिवार
शाहरुख खान और उनका परिवार मन्नत का काम पूरा होने तक पाली हिल के पूजा कासा बिल्डिंग में ही रहेगा। यह बिल्डिंग भगनानी परिवार की है। इस बिल्डिंग में वाशु भगनानी, एक्टर जैकी भगनानी और प्रोड्यूसर दीपशिखा देशमुख जैसे कई बड़े और नामी लोग रहते हैं। बता दें कि इस डुप्लेक्स अपार्टमेंट का एग्रीमेंट 36 महीनों के लिए लिया गया है। इसके लिए किंग खान ने 2.22 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी भरी है। पिंकविला की एक खबर के मुताबिक, इस बिल्डिंग में 3 साल की किराया 8.7 करोड़ रुपये है। इसका मतलब है इसके हर महीने का किराया करीब 24.15 लाख रुपये है।
यह भी देखें- Shahrukh Khan Bungalow Mannat: अंदर से बेहद आलीशान है शाहरुख खान का बंगला, देखिए मन्नत की इनसाइड फोटोज
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Her zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।